एमपी कांग्रेस ने की प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की सुरक्षा की मांग, कार पर हमले और डकैती को बताई वजह
Sanjay Gupta | Published:
patwari
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के इंदौर स्थित घर पर 5 और 6 सितंबर की रात डकैती की कोशिश की गई। इससे नया विवाद पैदा हो गया है। इस मुद्दे को एमपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर उठाया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीजलपुर राउ इंदौर स्थित घर पर पांच नकाबपोश बदमाशों द्वारा 5 और 6 सितंबर की दरमियानी रात हुई डकैती की कोशिश ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में अब मप्र कांग्रेस ने पीएमओ और सीएम डॉ. मोहन यादव से प्रदेशाध्यक्ष की सुरक्षा की मांग कर दी है।
एमपी कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया X पर पटवारी की सुरक्षा की मांग की है। इसमें लिखा है कि- मप्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के इंदौर निवास पर शुक्रवार देर रात बदमाशों ने डकैती की कोशिश की है! बड़ी वारदात की मंशा से आए बदमाशों की संख्या 5 से ज्यादा थी! नकाब पहने बदमाशों ने पटवारी के पूरे ऑफिस को भी खंगाला! मप्र के मुख्यमंत्री/गृहमंत्री, इंदौर के प्रभारी मंत्री भी हैं! इसके बाद भी कानून-व्यवस्था की स्थिति निरंतर अराजक होती जा रही है!
ये भी पढ़िए... MP News: ओबीसी आरक्षण पर सियासी घमासान: जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव पर लगाया 13% होल्ड पदों पर यू-टर्न का आरोप
5 व 6 सितंबर की दरमियानी रात करीब सवा दो बजे हुई इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 5 नकाबपोश घर में घुसने के रास्ते तलाश रहे हैं। पटवारी के ऑफिस का काम संभालने वाले आशीष शर्मा ने बताया कि बदमाशों ने यहां पहले ऑफिस की बिजली बंद की। इसके बाद उन्होंने दराज और अन्य लॉकर तोड़े दिए। यहां मोबाइल और अन्य सामान रखा था। लेकिन बदमाशों ने यहां से कुछ नहीं उठाया।
ये भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव आज एमपी को देंगे करोड़ों की सौगात, दमोह दौरे पर रहेंगे जीतू पटवारी
बताया जा रहा है कि बीजलपुर में उसी एरिया में ये बदमाश दो से ढाई घंटे घूमते रहे और तीन और घरों में गए। बदमाश इसके साथ ही पुनासा में नगर पंचायत सीएमओ राजकुमार ठाकुर, एमपीईबी के अफसर नरेंद्र ठाकुर और आर्य परिवार के घर में घुसे। बताया जाता है कि सभी के घरों की जालियां बदमाशों ने काट दी थीं।
जीतू पटवारी के यहां घर पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी है, लेकिन बदमाशों द्वारा बिजली काट दी गई, जिससे कैमरे नहीं चले। लेकिन पड़ोसियों के सीसीटीवी में यह बदमाश कैद हो गए। पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र दुबे और राजकुमार ठाकुर के यहां कैमरों में बदमाश कैद हुए।
ये भी पढ़िए... गुटबाजी में फंसी कांग्रेस में शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने मंच से दिया नारा- हमारा CM कैसा हो, जीतू पटवारी जैसा हो
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हाल ही में रिटायर्ड हाईकोर्ट जस्टिस के यहां भी चोरी की वारदात हुई थी। बदमाश सरिया लेकर सोते हुए लोगों के सिर पर खड़े थे। यह बांग-टांडा की गैंग थी। हाल ही में राजेंद्र नगर और राउ व तेजाजी नगर में बदमाशों का मूवमेंट तेजी से बढ़ा है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
प्रदेश कांग्रेस ने यह की मांग
मप्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के #इंदौर निवास पर शुक्रवार देर रात बदमाशों ने डकैती की कोशिश की है!
बड़ी वारदात की मंशा से आए बदमाशों की संख्या 5 से ज्यादा थी! नकाब पहने बदमाशों ने पटवारी जी के पूरे ऑफिस को भी खंगाला!
मप्र के मुख्यमंत्री/गृहमंत्री, इंदौर के…
— MP Congress (@INCMP) September 6, 2025
सभी बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे
ये भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव आज एमपी को देंगे करोड़ों की सौगात, दमोह दौरे पर रहेंगे जीतू पटवारी
पूरे एरिया में दो-ढाई घंटे घूमते रहे
पटवारी नहीं, पड़ोसी के कैमरे में दिखे
ये भी पढ़िए... गुटबाजी में फंसी कांग्रेस में शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने मंच से दिया नारा- हमारा CM कैसा हो, जीतू पटवारी जैसा हो
पुलिस ने जांच शुरू की
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari