गुटबाजी में फंसी कांग्रेस में शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने मंच से दिया नारा- हमारा CM कैसा हो, जीतू पटवारी जैसा हो

Sanjay Gupta | Sept 05, 2025, 11:18 IST
Share
indore-city-president-chintu-chokse-nara-jeetu-patwari-cm
indore-city-president-chintu-chokse-nara-jeetu-patwari-cm

कांग्रेस पार्टी में इंदौर में नई गुटबाजी सामने आई है। यहां शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने मंच से जीतू पटवारी के सीएम बनने की इच्छा जताते हुए नारे लगवाए। इससे पार्टी के भीतर की सियासी खींचतान और ज्यादा खुलकर सामने आई।

दिल्ली से कांग्रेस जिलाध्यक्ष, शहराध्यक्ष की घोषणा के बाद से ही इंदौर में कांग्रेस दो फाड़ हो गई है। इसमें एक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी वाली और दूसरी विपक्ष वाली। गुरुवार, 4 सितंबर को नए शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े के पदभार ग्रहण के कार्यक्रम और वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली के दौरान यह गुटबाजी खुलकर इंदौर में दिखी।

90 प्रतिशत से ज्यादा बड़े नेता इस आयोजन में नहीं गए। वहीं पटवारी के खिलाफ खुलकर पोस्टर लगे। कुछ पोस्टर तो गांधी भवन यानी कांग्रेस दफ्तर में ही लग गए। इनमें था कि राहुल गांधी के सृजन अभियान में वोट चोरी हुआ और इसके लिए जीतू पटवारी को जिम्मेदार बताते हुए पोस्टर लगाए गए। वहीं इस आयोजन में एक और बड़ा बखेड़ा हो गया, जब चिंटू चौकसे ने जीतू पटवारी को लेकर नारे लगवा दिए।

चिंटू ने जीतू के सीएम दावेदारी के यह नारे लगवाए

चिंटू चौकसे ने मंच पर माइक संभालते ही नारे लगवाए कि- जीतू पटवारी…. जिंदाबाद। हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, जीतू पटवारी जैसा हो। यह नारा लगते ही जीतू पटवारी उठे और चिंटू को रोका। इस दौरान मंच पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी व अन्य नेता बैठे हुए थे। यह आयोजन इंदौर में मोती तबेला में हुई वोट चोर, गद्दी छोड़ो रैली के संबोधन के दौरान मंच से हुआ।
ये खबर भी पढ़िए...प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी बोले- नवजात की हत्या करने वाले चूहे तो छोटे, बड़े चूहे भ्रष्टाचारी, जो बीजेपी ने पाले

इंदौर में इस तरह दो फाड़ कांग्रेस

चौकसे, वानखेड़े के आयोजन में यह पहुंचे

आयोजन के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के साथ ही चौकसे, वानखेड़े मौजूद थे। साथ ही करीब डेढ़ से दो हजार कार्यकर्ता व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इस सभा को इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अविनाश भार्गव, शहर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी रवि जोशी, पूर्व शहर अध्यक्ष कृपा शंकर शुक्ला और विनय बाकलीवाल के साथ पूर्व पार्षद शेख अलीम, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सोनाली मिमरोट, संजय बाकलीवाल, वरिष्ठ नेता पंडित कृपा शंकर शुक्ला, रमेश उस्ताद यादव, राजेश चौकसे, अर्चना जायसवाल, रघु परमार, बालमुकुंद गौतम, शैलेश गर्ग, शेख आलिम, पार्षद राजू भदौरिया, अनसाफ अंसारी, रफीक खान, कुणाल सोलंकी, सेफू वर्मा, सुदामा चौधरी, सादिक खान, इकबाल खान, राजा चौकसे, जिला महिला अध्यक्षा रीता डागरे, शशि हाड़ा, अमित चौरसिया, इम्तियाज बेलिम, प्रमोद द्विवेदी, सच सलूजा, प्रवेश अग्रवाल, ओम सिलावट, मुकेश यादव, श्लेष केमरे, राजा पटेल, नागेश जाधव, सुनील जाधव, विकास जाटवा व अन्य मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के पोस्टर, चिंटू चौकसे के शहराध्यक्ष पर लिखा राहुल गांधी के सृजन में वोट चोरी

गुटबाजी में फंसी एमपी कांग्रेस की खबर पर एक नजर

  • दिल्ली से कांग्रेस जिलाध्यक्ष और शहराध्यक्ष की घोषणा के बाद इंदौर में कांग्रेस दो गुटों में बंट गई है, एक जीतू पटवारी समर्थक और दूसरा विपक्षी गुट।
  • पटवारी के खिलाफ गांधी भवन में पोस्टर लगाए गए। इसमें राहुल गांधी के सृजन अभियान में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए पटवारी को जिम्मेदार ठहराया गया।
  • चिंटू चौकसे ने जीतू पटवारी के मुख्यमंत्री बनने के नारे लगवाए। इस पर पटवारी ने मंच से उन्हें रोका।
  • आयोजन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, शोभा ओझा, अश्विन जोशी सहित कई बड़े नेता शामिल नहीं हुए।
  • आयोजन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, चिंटू चौकसे, विपिन वानखेड़े और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जबकि कई बड़े नेता कार्यक्रम से दूर रहे।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: महानआर्यमन बने MPCA अध्यक्ष तो वंशवाद को लेकर जीतू पटवारी ने पीएम मोदी से किए सवाल

इन बड़े नेताओं ने आयोजन से बनाई दूरी

वहीं दूसरी कांग्रेस विपक्ष वाली में जो इस आयोजन से दूरी बनाए रखे थे। इनमें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के साथ ही शोभा ओझा, पूर्व विधायक अश्विन जोशी भी दूर रहे, साथ ही विधायक चुनाव लड़ चुके पिंटू जोशी, रीना बौरासी, छोटू शुक्ला, दीपू यादव भी नहीं आए। तो वहीं पूर्व शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, अरविंद बागड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव भी नहीं पहुंचे।

पूर्व पार्षद केके यादव, सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव, जिला सेवादल अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल, कार्यकारी शहराध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व पार्षद सुरेश मिंडा, प्रकोष्ठ अध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व महासचिव राकेश यादव, पूर्व पार्षद दिलीप कौशल, रवि गुरनानी, कार्यकारी अध्यक्ष अमन बजाज, राधेश्याम पटेल, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष मोती पटेल, महासचिव पीसीसी मृणाल पंत, पूर्व अध्यक्ष हेमंत पाल शामिल थे। महिला नेत्रियों में पूर्व अध्यक्ष साक्षी शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष कविता शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष शकुंतला बड़े, पूर्व अध्यक्ष शशि यादव, पूर्व अध्यक्ष शर्मिला धौलपुर, पूर्व अध्यक्ष साधना भंडारी भी आयोजन में नहीं गए।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • एमपी कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • चिंटू चौकसे
  • विपिन वानखेड़े
एमपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव देंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर

By Sumit Kumar

एमपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव देंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर
भोपाल के VIP इलाके में आईएएस विवेक पोरवाल के घर चोरी, DGP के बंगले के पास स्थित है मकान

By Amresh Kushwaha

भोपाल के VIP इलाके में आईएएस विवेक पोरवाल के घर चोरी, DGP के बंगले के पास स्थित है मकान
कैबिनेट की बैठक में बदली दोनों डिप्टी सीएम की कुर्सी, सीएम के बगल से हटकर मंत्रियों की कतार में शामिल

By Arun Tiwari

कैबिनेट की बैठक में बदली दोनों डिप्टी सीएम की कुर्सी, सीएम के बगल से हटकर मंत्रियों की कतार में शामिल
छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति न होने पर IAS अमित कटारिया समेत तीन अफसरों को अवमानना नोटिस

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति न होने पर IAS अमित कटारिया समेत तीन अफसरों को अवमानना नोटिस
हाई कोर्ट ने रद्द हो चुके आदेश के आधार पर दोबारा फैसला देने वाले तहसीलदार को किया तलब, कल खुद देना होगा जवाब

By Neel Tiwari

हाई कोर्ट ने रद्द हो चुके आदेश के आधार पर दोबारा फैसला देने वाले तहसीलदार को किया तलब, कल खुद देना होगा जवाब
Rajasthan Top News: राजस्थान पुलिस के 31 RPS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से बने एएसपी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान पुलिस के 31 RPS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, डीएसपी से बने एएसपी
इंदौर में एलआईजी से नौलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर को हाईकोर्ट की हरी झंडी, तकनीकी निगरानी के लिए हाईलेवल कमेटी गठित

By Sanjay Gupta

इंदौर में एलआईजी से नौलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर को हाईकोर्ट की हरी झंडी, तकनीकी निगरानी के लिए हाईलेवल कमेटी गठित