महानआर्यमन बने MPCA अध्यक्ष तो वंशवाद को लेकर जीतू पटवारी ने पीएम मोदी से किए सवाल

Sandeep Kumar | Sept 02, 2025, 21:00 IST
Share
jeetu-patwari
jeetu-patwari

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महानआर्यमन सिंधिया को MPCA का अध्यक्ष चुने जाने पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। पटवारी ने ट्वीट कर कहा कि यह पीएम मोदी के वंशवाद के विरोध के बावजूद हुआ है।

एमपी क्रिकेट के सबसे बड़े संघ MPCA में सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के तौर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महानआर्यमन सिंधिया प्रेसिडेंट बने हैं। इसको लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने ट्वीट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वंशवाद विरोध के बावजूद हुई है। क्या बीजेपी बताएगी परिवारवाद कौन फैला रहा है?

जीतू पटवारी ने साधा निशाना

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा है बीजेपी से जुड़े इस खेल में सिंधिया परिवार के अलावा कई राज्य और यूनिट शामिल हैं। जहां भाजपा नेताओं या उनके परिजनों का वर्चस्व स्पष्ट रूप से दिखता है।

ये खबर भी पढ़िए...MPCA प्रेसीडेंट पर युवराज महानआर्यमन सिंधिया की लगी मुहर, उनके सामने कोई विरोधी नहीं, एक पद पर दो फॉर्म

मोदी-शाह निभा चुके हैं जीसीए की जिम्मेदारी

जीतू पटवारी ने कहा गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) में 2009-2014 तक तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी ने अध्यक्ष रहे। 2014 में अमित शाह ने अध्यक्ष का पद संभाला था।

ये खबर भी पढ़िए...MPCA प्रेसीडेंट पद के लिए महानआर्यमन सिंधिया ने लिया फार्म, तीन पदों पर गए अतिरिक्त फार्म

ये बीजेपी नेता भी संभाल रहे पद

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में लंबे समय तक भाजपा नेता अरुण जेटली अध्यक्ष रहे। 2024 में उनके बेटे रोहन जेटली DDCA अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। यह भी राजनीतिक-परिवार का स्पष्ट प्रभुत्व दर्शाता है। वहीं हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) में भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे। इसके बाद उनके भाई अरुण धूमल (पूर्व बीसीसीआई कोषाध्यक्ष, वर्तमान आईपीएल चेयरमैन) एचपीसीए के अध्यक्ष बनाए गए थे।

ये भी पढ़िए... MPCA में प्रेसिडेंट पद संभालने के पहले पिता ज्योतिरादित्य के साथ खजराना गणेश मंदिर पहुंचे महानआर्यमन

ये खबर भी पढ़िए...MPCA की कमान संभालेंगे युवराज, महानआर्यमन सिंधिया के साथ मैनेजिंग कमेटी में यह नाम

महानआर्यमन ने संभाली MPCA की जिम्मेदारी

मप्र क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) का संचालन अब नई कार्यकारिणी करेगी। छह साल बाद, सभी नए चेहरे संगठन में शामिल हुए हैं। 29 वर्षीय महानआर्यमन सिंधिया के अलावा बाकी नए चेहरे विभिन्न पदों पर काबिज हुए हैं। महानआर्यमन को इस पद तक लाने के लिए उनके पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीन साल पहले से तैयारी शुरू कर दी थी।

अब महानआर्यमन खेल के जरिए अपनी राजनीतिक पहचान और कद बढ़ाएंगे। सिंधिया परिवार का यह राजनीतिक पैटर्न रहा है, जिसे महानआर्यमन भी अपने दादा माधव राव और पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह निभा रहे हैं। दोनों ने कम उम्र में MPCA के अध्यक्ष पद को संभाला था।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • जीतू पटवारी
  • अमित शाह
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • MPCA
  • वंशवाद
  • महानआर्यमन सिंधिया
राजस्थान में 3 दिन बारिश का अलर्ट, 29 जिलों में यलो अलर्ट; नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ेगी सर्दी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 3 दिन बारिश का अलर्ट, 29 जिलों में यलो अलर्ट; नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ेगी सर्दी
सेवा का संकल्प, सुशासन का सेतु... विष्णु भैया के नेतृत्व में संवरता छत्तीसगढ़

By The Sootr

सेवा का संकल्प, सुशासन का सेतु... विष्णु भैया के नेतृत्व में संवरता छत्तीसगढ़
इंदौर दौरे से पहले अचानक भोपाल पहुंचे मोहन भागवत, समिधा में पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक, जैन मुनि से भी मिलेंगे

By Amresh Kushwaha

इंदौर दौरे से पहले अचानक भोपाल पहुंचे मोहन भागवत, समिधा में पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक, जैन मुनि से भी मिलेंगे
मंत्रालय बस सेवा 6 महीने बढ़ी, लेकिन नए कर्मचारियों को नहीं मिलेगा मुफ्त पास, जर्जर बसों और आग की घटना पर उठे सवाल

By VINAY VERMA

मंत्रालय बस सेवा 6 महीने बढ़ी, लेकिन नए कर्मचारियों को नहीं मिलेगा मुफ्त पास, जर्जर बसों और आग की घटना पर उठे सवाल
इंदौर नगर निगम में फिर भ्रष्टाचार, सब इंजीनियर ने टैंकर बिल के लिए मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने पकड़ा

By Sanjay Gupta

इंदौर नगर निगम में फिर भ्रष्टाचार, सब इंजीनियर ने टैंकर बिल के लिए मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने पकड़ा
राजस्थान में 9,643 पटवार भवनों की मरम्मत के लिए सिर्फ 37 लाख, एक भवन के हिस्से में महज ₹384

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 9,643 पटवार भवनों की मरम्मत के लिए सिर्फ 37 लाख, एक भवन के हिस्से में महज ₹384
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की एसीएस संजय दुबे की तरीफ, बोले- रिटायरमेंट के बाद बहुत अच्छे नेता हो सकते हैं

By Sanjay Gupta

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की एसीएस संजय दुबे की तरीफ, बोले- रिटायरमेंट के बाद बहुत अच्छे नेता हो सकते हैं