MPCA की कमान संभालेंगे युवराज, महानआर्यमन सिंधिया के साथ मैनेजिंग कमेटी में यह नाम

Sanjay Gupta | Aug 28, 2025, 23:00 IST
Share
mahanaryaman-sindhiya-new-president-mpca
द सूत्र ने 5 अगस्त को ब्रेक की थी ये खबर (इनसेट में) The Sootr

महानआर्यमन सिंधिया को एमपीसीए (Madhya Pradesh Cricket Association) का नया प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया है। उनके साथ विनित सेठिया वाइस प्रेसीडेंट, सुधीर असनानी सेक्रेटरी, और अरूंधति किरकिरे ज्वाइंट सेक्रेटरी के रूप में कार्य करेंगे।

INDORE. द सूत्र ने 5 अगस्त को एक्सक्लूसिव खबर दी थी कि सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी एमपीसीए की कमान संभालने जा रही है। माधवराज सिंधिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब युवराज महानआर्यमन प्रेसीडेंट बनेंगे।

एमपीसीए में नई मैनेजिंग कमेटी के लिए नामांकन फार्म लेने की तारीख 29 अगस्त है और जमा करने की 30 अगस्त है। इसके पहले 'द सूत्र' को मिली जानकारी के अनुसार मैनेजिंग कमेटी पदाधिकारियों के नाम तय कर लिए गए हैं और इसे अंदरूनी स्तर पर बता दिया गया है। औपचारिक तौर पर अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह 29 अगस्त शुक्रवार को नामांकन फार्म लेने के साथ साफ हो जाएगा।

महानआर्यमन प्रेसीडेंट और बाकी पद पर यह-

  • प्रेसीडेंट- महानआर्यमन सिंधिया
  • वाइस प्रेसीडेंट- विनित सेठिया
  • सेक्रेटरी- सुधीर असनानी
  • ज्वाइंट सेक्रेटरी- अरूंधति किरकिरे
  • ट्रेजरार- संजीव दुआ
वहीं एक्जीक्यूटिव कमेटी के लिए- राजीव रिसोड़कर, प्रसून कनमड़ीकर और विजेश राणा तय हो गए हैं।

ये भी पढ़ें... नेशनल स्पोर्ट बिल लागू, MPCA में मौजूदा खांडेकर की मैनेजिंग कमेटी के फिर दावे के बने मौके, महानआर्यमन के लिए चुनौती

दादा, पिता और अब पोता

महानआर्यमन के तौर पर एमपीसीए को युवा प्रेसीडेंट मिलना लगभग तय हो चुकै है। वह अभी ग्वालियर डिवीजनल क्रिकेट एसोसिशएन के वाइस प्रेसीडेंट है और उनके कार्यकाल के दौरान ग्वालियर में दो बार एमपीएल (मप्र प्रीमियम लीग) का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ है। वह एमपीएल के प्रमुख है।

महानआर्यमन साल 2022 में एमपीसीए के लाइफ टाइम मेंबर बने थे, इसके बाद से वह लगातार एमपीसीए में सक्रिय है। वहीं ग्वालियर एसोसिएशन में अपनी भूमिका निभाकर उन्होंने बता दिया था कि वह इस पद के लिए तैयार हो चुके हैं।

इस संस्था में सबसे पहले उनके परिवार से दादा माधवराज सिंधिया ने प्रेसीडेंट पद संभाला और वह बीसीसीआई तक गए। उनके निधन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह कमान संभाली और उन्हें दो बार चुनाव का भी सामना करना पड़ा जिसमें उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय को हराया था। इसके बाद अब प्रेसीडेंट पद पर सिंधिया परिवार से तीसरी पीढ़ी के तौर पर महानआर्यमन सिंधिया आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें... केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महानआर्यमन की नई ताजपोशी की तैयारी, इस अहम पद के लिए टटोला जा रहा मन

29 अगस्त को नामांकन लेंगे, 30 को भरेंगे

  • एमपीसीए ने 12 अगस्त को एजीएम की तारीख घोषित की थी और साथ ही चुनाव शेड्यूल भी जारी किया था। दो सितंबर को चुनावी एजीएम होना है। यदि हर पद के लिए सिंगल नाम रहे तो फिर चुनाव की नौबत नहीं आएगी और एजीएम में नई मैनेजिंग कमेटी की घोषणा हो जाएगी।
  • 29 अगस्त को सुबह 11 से दोपहर 2 बजो तक नामाकंन फार्म लेने का समय।
  • 30 अगस्त को सुबह साढ़े नौ से 11.30 बजे तक फार्म जमा करने का समय, फिर 12 बजे इन नामों का प्रकाशन।
  • 31अगस्त को नामांकन फार्म की स्क्रूटनी चुनाव अधिकारी द्वारा और नाम प्रकाशन।
  • 1 सितंबर को नाम वापसी।
  • 2 सितंबर को एजीएम, एक पद पर एक से अधिक नाम आने पर वोटिंग और फिर इसके बाद काउंटिंग व रिजल्ट।
ये भी पढ़ें... News Strike: सिंधिया राजघराने की अगली पीढ़ी की तैयारी, महानआर्यमन संभालेंगे ये अहम पद

एमपीसीए प्रेसीडेंट | एमपीसीए चुनाव | मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इंदौर

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन
  • सिंधिया परिवार
  • महानआर्यमन सिंधिया
  • मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इंदौर
  • एमपीसीए चुनाव
  • एमपीसीए प्रेसीडेंट
राजस्थान शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा, PTI समेत 4 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा, PTI समेत 4 आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में इंटरव्यू के 40 फीसदी नंबर बरकरार, सरकार-RPSC की अपील मंजूर

By Mukesh Sharma

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में इंटरव्यू के 40 फीसदी नंबर बरकरार, सरकार-RPSC की अपील मंजूर
CG Patwari Bharti 2026 : छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मिली प्रशासनिक मंजूरी

By Umeshwari Baghel

CG Patwari Bharti 2026 : छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मिली प्रशासनिक मंजूरी
राजस्थान में 3 दिन बारिश का अलर्ट, 29 जिलों में यलो अलर्ट; नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ेगी सर्दी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 3 दिन बारिश का अलर्ट, 29 जिलों में यलो अलर्ट; नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ेगी सर्दी
सेवा का संकल्प, सुशासन का सेतु... विष्णु भैया के नेतृत्व में संवरता छत्तीसगढ़

By The Sootr

सेवा का संकल्प, सुशासन का सेतु... विष्णु भैया के नेतृत्व में संवरता छत्तीसगढ़
इंदौर दौरे से पहले अचानक भोपाल पहुंचे मोहन भागवत, समिधा में पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक, जैन मुनि से भी मिलेंगे

By Amresh Kushwaha

इंदौर दौरे से पहले अचानक भोपाल पहुंचे मोहन भागवत, समिधा में पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक, जैन मुनि से भी मिलेंगे
मंत्रालय बस सेवा 6 महीने बढ़ी, लेकिन नए कर्मचारियों को नहीं मिलेगा मुफ्त पास, जर्जर बसों और आग की घटना पर उठे सवाल

By VINAY VERMA

मंत्रालय बस सेवा 6 महीने बढ़ी, लेकिन नए कर्मचारियों को नहीं मिलेगा मुफ्त पास, जर्जर बसों और आग की घटना पर उठे सवाल