केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महानआर्यमन की नई ताजपोशी की तैयारी, इस अहम पद के लिए टटोला जा रहा मन
Sanjay Gupta | Aug 05, 2025, 14:02 IST
mahaaryaman-scindia-mpca-president-post-jyotiraditya-scindia
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन, जो ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी हैं, जल्द ही एक अहम प्रदेश स्तरीय भूमिका में कदम रख सकते हैं। क्या है पूरा मामला...आइए जानते हैं।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र और ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महाआर्यमन जल्द ही प्रदेश स्तरीय भूमिका में देखे जा सकते हैं। पिता सिंधिया उन्हें मप्र की एक बड़ी संस्था में अपनी विरासत सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इसके लिए वह संभलकर कदम रखते हुए पहले सभी का मन टटोलने में जुटे हुए हैं। यदि ऐसा होता है तो स्वर्गीय माधवराव सिंधिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद महाआर्यमन इस पद पर आने वाले सिंधिया पीढ़ी के तीसरे व्यक्ति होंगे, जो विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
![a2af5469-a90]()
महाआर्यमन भी दादा और पिता की तरह क्रिकेट प्रेमी हैं। वह ग्वालियर डिवीजन के वाइस प्रेसीडेंट होने के साथ ही मप्र प्रीमियर क्रिकेट लीग (एमपीएल) के चेयरमैन भी हैं। दो सत्रों में सफलता पूर्वक वह यह लीग ग्वालियर में करा चुके हैं। उन्हें अप्रैल 2022 में ग्वालियर डिवीजन में पद देने के बाद दिसंबर 2022 में एमपीसीए का औपचारिक रूप से मेंबर बनाया गया था। यानी ज्योतिरादित्य सिंधिया उन्हें एमपीसीए की ओर धीरे-धीरे एक-एक कदम आगे लेते हुए ला रहे हैं, जिससे उनकी प्रशासनिक क्षमता भी बढ़े और अनुभव भी।
महाआर्यमन साल 2022 से क्रिकेट प्रशासनिक कामों में पूरी तरह से रमे हुए हैं। ग्वालियर क्रिकेट में इंट्री के बाद फिर एमपीएल का आयोजन और फिर एमपीसीए में मेंबर बनने के बाद उसकी एजीएम व अन्य बैठकों में भी वह पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आ लगातार शामिल हो रहे हैं। यानी एमपीसीए प्रेसीडेंट पद के पहले प्रशासनिक दक्षता की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और अब टेकऑफ की तैयारी की जा रही है।
मंत्री
![9a333d8b-d10]()
इंदौर में एमपीसीए का दफ्तर है और यहां पर सभी के सहयोग की जरूरत होगी। इसके लिए सिंधिया लगातार सदस्यों से बात कर रहे हैं और उनका मन टटोल रहे हैं, ताकि कोई भी एजीएम में विरोध में खड़ा नहीं हो। सभी की सहमति से ही वह इस पद पर उन्हें लाना चाहते हैं। बीच में सिंधिया जब इंदौर आए थे तब महाआर्यमन साथ थे और वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर भी गए थे, तब उन्होंने महाआर्यमन को बोला था, इनके (कैलाश विजयवर्गीय) के पैर छुइए। सिंधिया के बीजेपी में आने के बाद उनका विजयवर्गीय से काफी घरौंदा हो चुका है।
ज्योतिरादित्य और
इंदौर में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्यों बोल पड़े, अमिताभ बच्चन की आवाज से मैं भी परेशान
एमपीसीए की मैनेजिंग कमेटी में अभी प्रेसीडेंट पद पर अभिलाष खांडेकर हैं, सचिव संजीव राव, वाइस प्रेसीडेंट रमनिक सलूजा, पवन जैन कोषाध्यक्ष और सिद्धिानी पाटनी सह सचिव हैं।
उधर वर्तमान प्रेसीडेंट खांडेकर व अन्य टीम की मंशा है कि चुनाव को थोड़ा आगे बढ़ाया जाए। कारण है कि अक्टूबर माह में इंदौर को महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के पांच मैचों की मेजबानी मिली हुई है। ऐसे में इन मैचों की तैयारी के बीच में चुनाव और एजीएम को कमेटी टालना चाहती है। वहीं एमपीसीए संविधान के मुताबिक हर तीसरे साल के अगस्त अंत में चुनावी एजीएम होना है। उधर एजीएम के पहले मैनेजिंग कमेटी की बैठक भी होना है, जिसमें इस एजीएम की तारीख तय होगी। लेकिन अभी यह बैठक नहीं हुई और ना ही एजीएम की तारीख तय हुई है। एजीएम की तारीख में ही नई मैनेजिंग कमेटी के लिए चुनाव शेड्यूल जारी होता है और यदि सहमति से कमेटी नहीं बनती है तो फिर चुनाव होते हैं। इन सभी पर विचार करते हुए ही सिंधिया आगे बढ़ेंगे, जिससे महाआर्यमन की ताजपोशी में कोई विघ्न नहीं आए।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन | मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन न्यूज | Madhya Pradesh Cricket Association News | MPCA AGM in Indore | MPCA news | MPCA president Abhilash Khandekar
a2af5469-a90
MPCA प्रेसीडेंट के पद पर लाने की तैयारी
यह पद और कोई नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के प्रेसीडेंट का पद है। यह वह पद है जिस पर महाआर्यमन के दादा माधवराव, फिर पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रह चुके हैं। माधवराव सिंधिया तो बीसीसीआई प्रेसीडेंट तक रहे थे। उनके बाद मप्र में क्रिकेट की विरासत को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संभाला। बता दें कि अगस्त अंत में एमपीसीए की वर्तमान मैनेजिंग कमेटी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसमें दो बार रिपीट होने के कारण इस कमेटी के प्रेसीडेंट अभिलाष खांडेकर, सचिव संजीव राव इन सभी का हटना तय है। ऐसे में पूरी तरह से फ्रेश नई मैनेजिंग कमेटी आने वाली है।
तीन साल पहले उन्हें मेंबर बनाया था
महाआर्यमन से जुड़ी ये खबर शॉर्ट में समझें
| |
पूरी टेस्टिंग के बाद अब टेकऑफ की तैयारी
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भी आशीर्वाद
9a333d8b-d10
इंदौर में एमपीसीए का दफ्तर है और यहां पर सभी के सहयोग की जरूरत होगी। इसके लिए सिंधिया लगातार सदस्यों से बात कर रहे हैं और उनका मन टटोल रहे हैं, ताकि कोई भी एजीएम में विरोध में खड़ा नहीं हो। सभी की सहमति से ही वह इस पद पर उन्हें लाना चाहते हैं। बीच में सिंधिया जब इंदौर आए थे तब महाआर्यमन साथ थे और वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर भी गए थे, तब उन्होंने महाआर्यमन को बोला था, इनके (कैलाश विजयवर्गीय) के पैर छुइए। सिंधिया के बीजेपी में आने के बाद उनका विजयवर्गीय से काफी घरौंदा हो चुका है।
ज्योतिरादित्य और महाआर्यमन सिंधिया से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...
अभी मैनेजिंग कमेटी में यह है पद पर
खांडेकर और कमेटी की मंशा चुनाव आगे टलें
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन | मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन न्यूज | Madhya Pradesh Cricket Association News | MPCA AGM in Indore | MPCA news | MPCA president Abhilash Khandekar
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj