MPCA प्रेसीडेंट पद के लिए महानआर्यमन सिंधिया ने लिया फार्म, तीन पदों पर गए अतिरिक्त फार्म
Sanjay Gupta | Aug 29, 2025, 16:14 IST
Photograph: (THESOOTR)
महानआर्यमन सिंधिया ने एमपीसीए प्रेसीडेंट पद के लिए नामांकन फार्म लिया है। उनके साथ अन्य पदों के लिए भी फार्म भरे गए हैं। सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में महानआर्यमन का एमपीसीए की कमान संभालना तय है। चुनाव 2 सितंबर को होंगे
INDORE. 'द सूत्र' ने 5 अगस्त को एक्सक्लूसिव खबर दी थी कि सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी एमपीसीए प्रेसीडेंट की कमान संभालने जा रही है। माधवराज सिंधिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब युवराज महानआर्यमन प्रेसीडेंट बनेंगे।
एमपीसीए ( MPCA) में नई मैनेजिंग कमेटी के लिए नामांकन फार्म लेने की तारीख 29 अगस्त को थी। जानकारी के अनुसार महानआर्यमन के लिए नामांकन फार्म ले लिया गया है। इसके साथ ही जो नाम 'द सूत्र' ने प्रकाशित किए थे, उन सभी के द्वारा भी फार्म लिए गए हैं। अब यह फार्म 30 अगस्त को जमा किए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
MPCA की कमान संभालेंगे युवराज, महानआर्यमन सिंधिया के साथ मैनेजिंग कमेटी में यह नाम
वहीं एमपीसीए चुनाव में तीन अतिरिक्त फार्म भी उठे हैं, जो अमरदीप पठानिया, प्रेम पटेल और राकेश भार्गव ने लिए हैं। जानकारी के अनुसार पठानिय ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए, प्रेम पटेल वाइस प्रेसीडेंट पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
वहीं राकेश भार्गव किस पद के लिए नामांकन भरेंगे यह तय नहीं है, लेकिन फार्म उन्होंने जरूर लिया है। यदि किसी पद के लिए एक से अधिक नामाकंन आते हैं तो फिर दो सितंबर को वोटिंग की स्थिति बन जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महानआर्यमन की नई ताजपोशी की तैयारी, इस अहम पद के लिए टटोला जा रहा मन
हालांकि, तीन अतिरिक्त फार्म के बाद भी महानआर्यमन का रास्ता साफ है और उनके विरूद्ध कोई फार्म नहीं भरेगा। भार्गव ने भी द सूत्र से चर्चा में कहा कि वह नामांकन फार्म किस पद के लिए भरेंगे अभी तय नहीं किया है। जब पूछा गया कि क्या महानआर्यमन के सामने आएंगे प्रेसीडेंट पद पर तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। यानी महानआर्यमन के लिए रास्ता पूरा साफ है और वह निर्विरोध प्रेसीडेंट बनेंगे।
महानआर्यमन के तौर पर मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को युवा प्रेसीडेंट मिलना लगभग तय हो चुके हैं। वह अभी ग्वालियर डिवीजनल क्रिकेट एसोसिशएन के वाइस प्रेसीडेंट है और उनके कार्यकाल के दौरान ग्वालियर में दो बार एमपीएल (मप्र प्रीमियम लीग) का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ है। वह एमपीएल के प्रमुख है।
महानआर्यमन साल 2022 में एमपीसीए के लाइफ टाइम मेंबर बने थे, इसके बाद से वह लगातार एमपीसीए में सक्रिय है। वहीं ग्वालियर एसोसिएशन में अपनी भूमिका निभाकर उन्होंने बता दिया था कि वह इस पद के लिए तैयार हो चुके हैं।
इस संस्था में सबसे पहले उनके परिवार से दादा माधवराज सिंधिया ने प्रेसीडेंट पद संभाला और वह बीसीसीआई तक गए। उनके निधन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह कमान संभाली और उन्हें दो बार चुनाव का भी सामना करना पड़ा जिसमें उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय को हराया था। इसके बाद अब प्रेसीडेंट पद पर सिंधिया परिवार से तीसरी पीढ़ी के तौर पर महानआर्यमन सिंधिया आ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर सब रजिस्ट्रार नितिन सावनेर की काम करते तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में ईसीजी नार्मल, फिर वहीं मौत
एमपीसीए ने 12 अगस्त को एजीएम की तारीख घोषित की थी और साथ ही चुनाव शेड्यूल भी जारी किया था। दो सितंबर को चुनावी एजीएम होना है। यदि हर पद के लिए सिंगल नाम रहे तो फिर चुनाव की नौबत नहीं आएगी और एजीएम में नई मैनेजिंग कमेटी की घोषणा हो जाएगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
एमपीसीए ( MPCA) में नई मैनेजिंग कमेटी के लिए नामांकन फार्म लेने की तारीख 29 अगस्त को थी। जानकारी के अनुसार महानआर्यमन के लिए नामांकन फार्म ले लिया गया है। इसके साथ ही जो नाम 'द सूत्र' ने प्रकाशित किए थे, उन सभी के द्वारा भी फार्म लिए गए हैं। अब यह फार्म 30 अगस्त को जमा किए जाएंगे।
इन्होंने लिए हैं नामांकन फार्म...
- प्रेसीडेंट- महानआर्यमन सिंधिया
- वाइस प्रेसीडेंट- विनित सेठिया
- सेक्रेटरी- सुधीर असनानी
- ज्वाइंट सेक्रेटरी- अरूंधति किरकिरे
- ट्रेजरार- संजीव दुआ
ये खबर भी पढ़ें...
MPCA की कमान संभालेंगे युवराज, महानआर्यमन सिंधिया के साथ मैनेजिंग कमेटी में यह नाम
इन तीन अतिरिक्त ने भी लिए फार्म
वहीं राकेश भार्गव किस पद के लिए नामांकन भरेंगे यह तय नहीं है, लेकिन फार्म उन्होंने जरूर लिया है। यदि किसी पद के लिए एक से अधिक नामाकंन आते हैं तो फिर दो सितंबर को वोटिंग की स्थिति बन जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महानआर्यमन की नई ताजपोशी की तैयारी, इस अहम पद के लिए टटोला जा रहा मन
महानआर्यमन के सामने कोई नहीं आएगा
दादा, पिता और अब पोता
महानआर्यमन साल 2022 में एमपीसीए के लाइफ टाइम मेंबर बने थे, इसके बाद से वह लगातार एमपीसीए में सक्रिय है। वहीं ग्वालियर एसोसिएशन में अपनी भूमिका निभाकर उन्होंने बता दिया था कि वह इस पद के लिए तैयार हो चुके हैं।
इस संस्था में सबसे पहले उनके परिवार से दादा माधवराज सिंधिया ने प्रेसीडेंट पद संभाला और वह बीसीसीआई तक गए। उनके निधन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह कमान संभाली और उन्हें दो बार चुनाव का भी सामना करना पड़ा जिसमें उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय को हराया था। इसके बाद अब प्रेसीडेंट पद पर सिंधिया परिवार से तीसरी पीढ़ी के तौर पर महानआर्यमन सिंधिया आ रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर सब रजिस्ट्रार नितिन सावनेर की काम करते तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में ईसीजी नार्मल, फिर वहीं मौत
29 अगस्त को लिए नामांकन 30 को होंगे जमा
- 29 अगस्त को सुबह 11 से दोपहर 2 बजो तक नामाकंन फार्म लेने का समय।
- 30 अगस्त को सुबह साढ़े नौ से 11.30 बजे तक फार्म जमा करने का समय, फिर 12 बजे इन नामों का प्रकाशन।
- 31अगस्त को नामांकन फार्म की स्क्रूटनी चुनाव अधिकारी द्वारा और नाम प्रकाशन।
- 1 सितंबर को नाम वापसी।
- 2 सितंबर को एजीएम, एक पद पर एक से अधिक नाम आने पर वोटिंग और फिर इसके बाद काउंटिंग व रिजल्ट।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
दिवाली और छठ पूजा पर ट्रेन टिकटों की चिंता खत्म! उत्तर पश्चिम रेलवे ने चलाईं 111 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल
By Jageshwar Prasad
RBSE 2027: बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र ध्यान दें! अब नई कॉपियों में लिखने होंगे जवाब, फॉर्मेट बदला
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान की नदियों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: लूनी, बांडी और जोजरी क्षेत्र में नई औद्योगिक इकाइयों पर रोक
By Jageshwar Prasad
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को महापौर की हरी झंडी, लेकिन चार गानों पर लगी रोक, बम धमाके की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट
By Aman Vaishnav
बिजली विभाग में 1501 पदों पर निकली भर्ती, JE और डाटा एंट्री ऑपरेटर के सबसे ज्यादा पद, 26 नवंबर तक करें आवेदन
By Harrison Masih
डेली कॉलेज बोर्ड में विवाद के बीच लग गई स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, संघ प्रमुख भागवत नागपुर गए
By Sanjay Gupta
दिवाली पर एमपी के 2 हजार से ज्यादा होमगार्ड जवानों को तोहफा, आठ साल बाद अपने जिले में लौटने का मिला मौका
By Aman Vaishnav