प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- नवजात की हत्या करने वाले चूहे तो छोटे, बड़े चूहे भ्रष्टाचारी, जो बीजेपी ने पाले

Sanjay Gupta | Sept 04, 2025, 18:32 IST
Share
congress-rally-patwari
Photograph: (THESOOTR)

इंदौर में कांग्रेस द्वारा आयोजित "वोट चोर गद्दी छोड़" रैली में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी और उसकी नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी नेताओं को भ्रष्टाचारी चूहों से जोड़ते हुए कहा कि देश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।

INDORE. वोट चोर गद्दी छोड़ रैली का आयोजन गुरुवार को इंदौर में कांग्रेस ने किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ ही नए शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े के साथ ही अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताई से बोले जीतू, नशे के विरोध पर मेरा पुतला चलाया

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान मेंरैली को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने ताई सुमित्रा महाजन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष रहते हुए सोनिया गांधी को विदेशी विधवा कहा था। पीएम ने सांसद को शूर्पनखा कहा।

ऐसे में बीजेपी ने मेरा पुतला केवल इसलिए जलाया कि मैंने नशे के विरोध में बात कही। मैं पूछना चाहता हूं क्या इंदौर की गली-गली में ड्रग्स नहीं बिक रहा। ताई आप मुझे कह देना कि जीतू नशे की बात मत कर तो मैं इस पर बात करना छोड़ दूंगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर कांग्रेस में खुली बगावत, जोशी, सत्तू, दीपू, चड्डा, बागड़ी, पिंटू कोई भी पटवारी के आयोजन में नहीं गया

इंदौर में जेल से छूटते ही हिरासत में बांग्लादेशी दंपत्ति, अब होगा DEPORT

जीतू बोले- जो चूहे दिखे वह छोटे, बड़े बीजेपी ने पाले

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जो चूहे एमवाय में दिखे और नवजातों की हत्या हुई वह तो दिख गए और छोटे चूहे हैं, लेकिन इससे बड़े चूहे तो भ्रष्टाचारी है जो बीजेपी ने पाले हैं।

मप्र में किसानों को खाद नहीं मिल रही है, बीजेपी सांसद गणेश सिंह पत्र लिख रहे हैं, एक विधायक खाद के लिए कलेक्टर से भिड़ रहे हैं तो एक विधायक जज को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। यह भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है।

इंदौर नगर निगम में पढ़े लिखे महापौर भ्रष्टाचार के नए इनोवेशन कर रहे हैं। वोट चोर गद्दी छोड़ रैली लोगों को जागरूक करने के लिए हैं। दो माह में कांग्रेस कमेटियों का गठन हो जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर के MY में चूहों के कुतरने के बाद दो बच्चों की मौत को राहुल गांधी ने बताया हत्या, कही ये बात

भोपाल और इंदौर से 250 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का पर्दाफाश, IT को बड़ी सफलता, दो करोड़ कैश भी जब्त

प्रदेश प्रभारी चौधरी बोले राहुल जी बातें मान रही मोदी सरकार

वहीं प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि जातिगत जनगणना की बात हो या फिर जीएसटी सुधार की, बीजेपी सरकार राहुल जी की बातें मान रही है। बीजेपी का काम बांटना और लड़वाना है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान कि कांग्रेस चरित्रहीन पार्टी है इस पर कहा कि सिंधियाजी को तो नैतिकता की बात करने का अधिकार ही नहीं है।

इंदौर कांग्रेस

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • इंदौर कांग्रेस
  • भ्रष्टाचार
  • हरीश चौधरी
  • वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान
भोपाल में नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण मामले में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, सहयोगी राबिया को 20 साल की जेल

By Sumit Kumar

भोपाल में नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण मामले में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, सहयोगी राबिया को 20 साल की जेल
30 अक्टूबर से इंदौर में भाजपा की पदयात्रा, पीयूष गोयल और भूपेंद्र यादव संभालेंगे कमान, कांग्रेस के आरोपों का देंगे जवाब

By Ramanand Tiwari

30 अक्टूबर से इंदौर में भाजपा की पदयात्रा, पीयूष गोयल और भूपेंद्र यादव संभालेंगे कमान, कांग्रेस के आरोपों का देंगे जवाब
मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण का नया फॉर्मूला! बैंक से कर्ज लेकर बनेंगे 7 मार्ग, टोल से होगा कर्ज का भुगतान

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण का नया फॉर्मूला! बैंक से कर्ज लेकर बनेंगे 7 मार्ग, टोल से होगा कर्ज का भुगतान
एमपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव देंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर

By Sumit Kumar

एमपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव देंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर
भोपाल के VIP इलाके में आईएएस विवेक पोरवाल के घर चोरी, DGP के बंगले के पास स्थित है मकान

By Amresh Kushwaha

भोपाल के VIP इलाके में आईएएस विवेक पोरवाल के घर चोरी, DGP के बंगले के पास स्थित है मकान
कैबिनेट की बैठक में बदली दोनों डिप्टी सीएम की कुर्सी, सीएम के बगल से हटकर मंत्रियों की कतार में शामिल

By Arun Tiwari

कैबिनेट की बैठक में बदली दोनों डिप्टी सीएम की कुर्सी, सीएम के बगल से हटकर मंत्रियों की कतार में शामिल
छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति न होने पर IAS अमित कटारिया समेत तीन अफसरों को अवमानना नोटिस

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल में पूर्णकालिक रजिस्ट्रार की नियुक्ति न होने पर IAS अमित कटारिया समेत तीन अफसरों को अवमानना नोटिस