इंदौर कांग्रेस में खुली बगावत, जोशी, सत्तू, दीपू, चड्डा, बागड़ी, पिंटू कोई भी पटवारी के आयोजन में नहीं गया

Sanjay Gupta | Sept 04, 2025, 17:32 IST
Share
indore congress
Photograph: (thesootr)

इंदौर में कांग्रेस पार्टी में खुली बगावत देखने को मिली है, जहां कई प्रमुख नेता जीतू पटवारी के आयोजन से नदारद रहे। इसके कारण पार्टी में दो गुट बन गए हैं, एक पटवारी का समर्थन करता है और दूसरा विरोध करता है।

INDORE. लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के सृजन अभियान का इंदौर में हुआ विसर्जन। यह लाइन शहराध्यक्ष पद पर चिंटू चौकसे और जिलाध्यक्ष पर विपिन वानखेड़े की नियुक्ति के बाद जमकर कांग्रेस में चला।

अब चार सितंबर गुरुवार को जब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने इन दोनों के पदभार ग्रहण का आयोजन किया तो कई कांग्रेस नेताओं ने खुल्लम खुल्ला यहां जाने से इंकार कर दिया। इंदौर में अब दो कांग्रेस हो गई एक पटवारी वाली और दूसरी विरोधी वाली।

यह नेता नहीं पहुंचे पटवारी के आयोजन में-

  • विधानसभा 1 से- दीपू यादव, केके यादव, मुकेश यादव व अन्य
  • विधानसभा दो से- छोटू शुक्ला, अरविंद यादव
  • विधानसभा तीन से- अश्विन जोशी, पिंटू जोशी, अरविंद बागड़ी, विवेक खंडेलवाल
  • विधानसभा चार से- सुरजीत सिंह चड्ढा, देवेंद्र यादव, सुरेश मिंडा, गिरीश जोशी
  • विधानसभा पांच से - सत्यनारायण पटेल, शोभा ओझा, अमन बजाज, राकेश यादव
  • सांवेर से- रीना बौरासी व अन्य
  • देपालपुर से- राधेश्याम पटेल, मोती पटेल
  • महू से- शक्ति सिंह गोयल, मृणाल पंत, हेमंत पाल
  • राउ से- सदाशिव यादव, मनीष पटेल व अन्य
  • पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी नहीं दिखे।
  • महिला नेत्रियों में यह गायब- साक्षी शुक्ला, कविता शुक्ला, शंकुतला बड़े, शशि यादव, शर्मिला धौलपुर, साधना भंडारी
ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में जेल से छूटते ही हिरासत में बांग्लादेशी दंपत्ति, अब होगा DEPORT

इंदौर के MY में चूहों के कुतरने के बाद दो बच्चों की मौत को राहुल गांधी ने बताया हत्या, कही ये बात

20 हजार का दावा किया था, इतने पहुंचे

इस आयोजन के पहले दावा किया जा रहा था कि 20 हजार की भीड़ आएगी। हर बूथ से कार्यकर्ता आएंगे। लेकिन बताया जा रहा है कि 1500 से भी कम लोग मौजूद थे। हालत यह रही कि पटवारी के खिलाफ रैली मार्ग में ही पोस्टर लग गए।

गांधी भवन तक में पटवारी के खिलाफ पोस्टर

रीगल से लेकर गांधी भवन तक कई जगह पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ पोस्टर लग गए। इसमें जीतू दादा से कहा गया है कि राहुल गांधी के सृजन अभियान में वोट चोरी हुआ। यानी कि सर्वे किया गया शहराध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के लिए लेकिन पटवारी ने अपनी चलाते हुए चिंटू को दो-दो पद दे दिए और शहराध्यक्ष बनवा लिया, उधर आगर विधानसभा से लड़ने वाले विपिन वानखड़े को जिलाध्यक्ष बना दिया।

ऐसे में योग्य दावेदारों को हरीश चौधरी के साथ मिलकर पटवारी ने छल कर हटा दिया और अपने वालों को आगे कर दिया। इस तरह सर्वे के वोट चोरी कर सृजन का विसर्जन किया गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

भोपाल और इंदौर से 250 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का पर्दाफाश, IT को बड़ी सफलता, दो करोड़ कैश भी जब्त

इंदौर रीजनल पार्क ई टेंडर पर द सूत्र के खुलासे के बाद टेंडर निरस्ती प्रक्रिया शुरू, MIC में लगेगी मुहर

चिंटू इस मामले में हो चुके हैं फेल

जब सर्वे अभियान तो राहुल गांधी ने फार्म भरकर पूछवाया था कि वह बीजेपी से कैसे लड़ेंगे और कितने आंदोलन करेंगे। लेकिन जब बीजेपी ने हाल ही में राहुल गांधी और पटवारी के खिलाफ ही मोर्चा खोल गांधी भवन के सामने प्रदर्शन किया तो कोई नेता ही वहां मौजूद नहीं रहा और पुलिस तक गांधी भवन में पहली बार घुस गई। राहुल गांधी के बनाए बब्बर शेर दफ्तर से गायब रहे और बीजेपी के सामने ही नहीं आए।

पटवारी के वोट चोरी यात्रा में बीते 5 साल से मतदाता सूची पर कार्य कर रहे तथा कांग्रेस में सबसे पहले फर्जी मतदाताओं का मामला उठाने वाले दिलीप कौशल और रवि गुरनानी भी आयोजन में नहीं गए।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

इंदौर कांग्रेस | इंदौर कांग्रेस में खुली बगावत

Tags:
  • जीतू पटवारी
  • इंदौर कांग्रेस
  • सज्जन सिंह वर्मा
  • वोट चोरी
  • इंदौर कांग्रेस में खुली बगावत
भोपाल से शहडोल तक बदली पुलिस की कमान, ट्रेनिंग पर जाएंगे 14 IPS अफसर, इनकी जगह दूसरे अधिकारियों को मिला प्रभार

By Aman Vaishnav

भोपाल से शहडोल तक बदली पुलिस की कमान, ट्रेनिंग पर जाएंगे 14 IPS अफसर, इनकी जगह दूसरे अधिकारियों को मिला प्रभार
सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा: कर्मा पूजा महोत्सव और हेलमेट बैंक का करेंगे शुभारंभ, देखें पूरा शेड्यूल

By Harrison Masih

सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा: कर्मा पूजा महोत्सव और हेलमेट बैंक का करेंगे शुभारंभ, देखें पूरा शेड्यूल
सीएम भजनलाल शर्मा आज डूंगरपुर दौरे पर, बरबुदनिया गांव में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

By Ashish Bhardwaj

सीएम भजनलाल शर्मा आज डूंगरपुर दौरे पर, बरबुदनिया गांव में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
दीपावली पर 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे MP के अस्पताल, गंभीर झुलसे मरीजों को मिलेगी एयर एंबुलेंस की सुविधा

By Arohi Raj

दीपावली पर 24 घंटे अलर्ट पर रहेंगे MP के अस्पताल, गंभीर झुलसे मरीजों को मिलेगी एयर एंबुलेंस की सुविधा
दिल्ली की वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे एमपी युवा कांग्रेस के नेता, 9 जिलाध्यक्षों समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड

By Aman Vaishnav

दिल्ली की वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे एमपी युवा कांग्रेस के नेता, 9 जिलाध्यक्षों समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड
आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द