इंदौर के MY में चूहों के कुतरने के बाद दो बच्चों की मौत को राहुल गांधी ने बताया हत्या, कही ये बात
Vishwanath Singh | Sept 04, 2025, 16:53 IST
rahul-gandhi-indore
इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों द्वारा नवजात शिशुओं को काटने से हुई मौतों को लेकर राहुल गांधी ने इसे हत्या करार दिया। उन्होंने इस घटना को अमानवीय और असंवेदनशील बताया, साथ ही सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया।
इंदौर के एमवाय अस्पताल में बच्चों को चूहों द्वारा कुतरे जाने का मामला राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुका है। इसमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बच्चों की मौत को सरासर हत्या बताया है। उन्होंने कहा है कि यह अमानवीय और असंवेदनशील घटना है। इधर, अस्पाताल प्रबंधन बेशर्म हंसी के साथ जुर्माना लगाने की घटना को ऐसे बता रहा है जैसे कि कोई उपलब्धि हो।
इंदौर में मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में दो नवजात शिशुओं की चूहों के काटने से मौत - यह कोई दुर्घटना नहीं, यह सीधी-सीधी हत्या है। यह घटना इतनी भयावह, अमानवीय और असंवेदनशील है कि इसे सुनकर भी रूह कांप जाए। एक मां की गोद से उसका बच्चा छिन गया, सिर्फ इसलिए क्योंकि सरकार ने अपनी सबसे बुनियादी जिम्मेदारी नहीं निभाई।
हेल्थ सेक्टर को जानबूझकर प्राइवेट हाथों में सौंपा गया - जहां इलाज अब सिर्फ अमीरों के लिए रह गया है, और गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल अब जीवनदायी नहीं, मौत के अड्डे बन चुके हैं। प्रशासन हर बार की तरह कहता है - “जांच होगी” - लेकिन सवाल यह है - जब आप नवजात बच्चों की सुरक्षा तक नहीं कर सकते, तो सरकार चलाने का क्या हक़ है?
![b859e3ce-837]()
ये भी पढ़ें...इंदौर के एमवाय में चूहों ने जिन बच्चों के हाथ कुतरे, उसमें से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
पीएम मोदी और MP के मुख्यमंत्री को शर्म से सिर झुका लेना चाहिए। आपकी सरकार ने देश के करोड़ों गरीबों से स्वास्थ्य का अधिकार छीन लिया है - और अब मां की गोद से बच्चे तक छिनने लगा है। मोदी जी, यह आवाज उन लाखों मां-बाप की तरफ से उठ रही है जो आज सरकारी लापरवाही का शिकार हो रहे हैं। क्या जवाब देंगे? हम चुप नहीं रहेंगे। ये लड़ाई हर गरीब, हर परिवार, हर बच्चे के हक की है।
ये भी पढ़ें...इंदौर के एमवाय अस्पताल में दूसरे बच्चे की भी मौत, क्यों न गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हो?
ये भी पढ़ें...इंदौर के एमवाय अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती बच्चे ने बेड को बनाया पिच, हाथ और पैर कटने के बाद भी खेलता है क्रिकेट
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि मृतक नवजात का वजन मात्र 1.2 किलो था, हीमोग्लोबिन बेहद कम था और जन्म से ही कई जटिलताएँ थीं। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। डीन ने स्पष्ट किया कि “चूहे के काटने का घाव बहुत छोटा था, मौत का कारण सेप्टिसीमिया (इन्फेक्शन) और जन्मजात समस्याएँ हैं। डीन ने कहा कि चूहों की सक्रियता की जानकारी समय पर न देने और सतर्कता में चूक के चलते कंपनी व स्टाफ पर कार्रवाई की गई।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
यह कहा राहुल गांधी ने
हेल्थ सेक्टर को जानबूझकर प्राइवेट हाथों में सौंपा गया - जहां इलाज अब सिर्फ अमीरों के लिए रह गया है, और गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल अब जीवनदायी नहीं, मौत के अड्डे बन चुके हैं। प्रशासन हर बार की तरह कहता है - “जांच होगी” - लेकिन सवाल यह है - जब आप नवजात बच्चों की सुरक्षा तक नहीं कर सकते, तो सरकार चलाने का क्या हक़ है?
b859e3ce-837
ये भी पढ़ें...इंदौर के एमवाय में चूहों ने जिन बच्चों के हाथ कुतरे, उसमें से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
राहुल बोले, मां की गोद से बच्चे छीनने लगे
ये भी पढ़ें...इंदौर के एमवाय अस्पताल में दूसरे बच्चे की भी मौत, क्यों न गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हो?
ये भी पढ़ें...इंदौर के एमवाय अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती बच्चे ने बेड को बनाया पिच, हाथ और पैर कटने के बाद भी खेलता है क्रिकेट
मौत पर उठे सवाल, डीन ने दी सफाई
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari