स्कूटी मिलते ही मेधावी छात्रों के चेहरे पर आई रौनक, सीएम मोहन यादव ने 7832 टॉपर्स को दिया गिफ्ट

Amresh Kushwaha | Sept 11, 2025, 14:41 IST
Share
scoty-gifted-talented-students-madhya-pradesh-cm-mohan-yadav
scoty-gifted-talented-students-madhya-pradesh-cm-mohan-yadav

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 7832 मेधावी छात्रों को स्कूटी उपहार में दी। इस पहल से छात्रों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। साथ ही सीएम ने कई योजनाओं की घोषणा की।

मध्य प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए आज, 11 सितंबर का दिन यादगार बन गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 7832 मेधावी छात्रों को स्कूटी उपहार में दी। यह पहल छात्रों के लिए न केवल एक बड़ा सम्मान थी, बल्कि इसने उनके चेहरों पर खुशी की लहर भी दौड़ा दी। वहीं, मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अन्य कई योजनाओं की घोषणाएं भी कीं। इससे बच्चों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ और बढ़ने की संभावना है।

स्कूटी मिलते ही छात्रों के चेहरे पर आई मुस्कान

e5d1b677-827
e5d1b677-827


सीएम डॉ. मोहन यादव ने फ्री स्कूटी योजना के तहत बच्चों को उपहार स्वरूप स्कूटी दी। स्कूटी मिलते ही छात्रों के चेहरे पर खुशी की रौनक साफ देखने को मिली। उन्होंने इस अवसर पर एक बच्ची के साथ स्कूटी पर सवारी भी की, जो एक अनोखा पल था। सीएम ने छात्रों को गाड़ी चलाने के दौरान सुरक्षा के उपायों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को हमेशा सावधानी से गाड़ी चलानी चाहिए। साथ ही लाइसेंस बनवाना और नंबर प्लेट लगवाना भी जरूरी है।
ये खबर भी पढ़िए...पीएम मित्र पार्क योजना में एमपी को मिली मंजूरी, एविएशन सेक्टर में 2000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव

आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम

941aeb95-079
941aeb95-079


इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत (Atmanirbhar Bharat) की दिशा में मध्य प्रदेश के जरिए किए जा रहे कार्यों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के छात्रों को स्कूटी, लैपटॉप, साइकिल और किताबें जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। यह उनके अपने भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही, सीएम ने कहा कि भारत की ताकत उसकी तकनीकी प्रगति में है। मोदी सरकार विज्ञान के क्षेत्र में बेहतरी लाने की दिशा में काम कर रही है।

मेधावी छात्रों को मिली स्कूटी की खबर पर एक नजर



  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 सितंबर को मध्य प्रदेश के 7832 मेधावी छात्रों को स्कूटी उपहार में दी, जिससे उनके चेहरों पर खुशी की लहर आई।
  • सीएम ने छात्रों को गाड़ी चलाने के दौरान सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक किया और लाइसेंस तथा नंबर प्लेट की आवश्यकता को बताया।
  • मुख्यमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मध्य प्रदेश द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए छात्रों को लैपटॉप, साइकिल और किताबें जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
  • बालिकाओं के खाते में समग्र शिक्षा योजना के तहत 61 करोड़ रुपए और कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को 7 करोड़ रुपए की स्टायपंड राशि ट्रांसफर की गई।
  • स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इसे बच्चों का उत्सव बताया और मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं के रोजगार को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों की सराहना की।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: लोक गायिका ने दिया सीएम मोहन यादव को 'जीजाजी' का सम्मान, नया टाइटल छाया सोशल मीडिया पर

शिक्षा में हो रहे बड़े बदलाव

01459504-90e
01459504-90e


सीएम डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव हो रहे हैं। पहले जहां सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी थी, अब वहां सांदीपनि विद्यालय जैसे आधुनिक स्कूल बन रहे हैं। साथ ही, राज्य सरकार का ध्यान सिंचाई क्षेत्र (Irrigation) और औद्योगिकीकरण (Industrialization) पर भी है। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

नौकरी करने वाले की बजाय, नौकरी देने वाले बने

b3c36740-7b5
b3c36740-7b5


सीएम ने इस दौरान युवाओं को प्रेरित किया कि वे केवल नौकरी करने वाले न बनें, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार औद्योगीकरण के जरिए युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी धार दौरे का भी जिक्र किया। यहां वे देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...पीएम मोदी 17 सितंबर को धार में करेंगे पीएम मित्रा पार्क का शिलान्यास, 3 लाख को मिलेगा रोजगारः सीएम मोहन यादव

बालिकाओं के खाते में भेजे पैसे

1f75c5f3-272
1f75c5f3-272


कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बालिकाओं के लिए एक और बड़ी घोषणा की। समग्र शिक्षा योजना के तहत बालिकाओं को लगभग 61 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी। इनमें 7वीं से 12वीं तक की 20 लाख 37 हजार 439 बालिकाएं शामिल हैं। यह राशि स्वास्थ्य और स्वच्छता की दिशा में योगदान के रूप में दी गई। इसमें प्रत्येक बालिका को सालाना 300 रुपए दिए जाते हैं।

7 करोड़ रुपए की स्टायपंड राशि

इसके अलावा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 20 हजार 100 बालिकाओं के बैंक खातों में 7 करोड़ रुपए की स्टायपंड राशि भी ट्रांसफर की। यह राशि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्रावासों में रहने वाली बालिकाओं को मिली है। प्रत्येक बालिका को प्रति वर्ष 3,400 रुपए की राशि दी जाती है।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव का ऐलान: झाबुआ में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, हिंदी में होगी डॉक्टरी की पढ़ाई

बच्चों के लिए जश्न का दिन - स्कूल शिक्षा मंत्री

2ac9d6f2-24b
2ac9d6f2-24b


स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आज स्कूल शिक्षा विभाग के लिए बच्चों का उत्सव है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हमेशा बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं। राज्यस्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों के छात्र और अधिकारी जुड़े हुए हैं। युवाओं के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री निरंतर प्रयासरत हैं। प्रदेश में उद्योगों का विस्तार करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार तेजी से कार्य कर रही है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के माध्यम से ही हम एक मजबूत समाज का निर्माण कर सकते हैं।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मंत्री उदय प्रताप सिंह
  • फ्री स्कूटी योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच