मोबाइल-लैपटॉप की फोरेंसिक जांच में देरी से अटके 3818 संगीन केस, अब 87 करोड़ से बनेंगी नई साइबर लैब

Aman Vaishnav | Sept 24, 2026, 07:24 IST
Share
नई साइबर लैब
नई साइबर लैब

मध्य प्रदेश में मोबाइल और लैपटॉप की फोरेंसिक जांच न होने से हत्या व रेप जैसे 3 हजार से ज्यादा मामले अटके हैं। अब सरकार 87 करोड़ रुपए की लागत से नई स्टेट फोरेंसिक लैब और रीजनल यूनिट्स बनाने की तैयारी में है।

मध्य प्रदेश में न्याय की राह देख रहे कई पीड़ितों के लिए डिजिटल साक्ष्य सबसे बड़ा रोड़ा बन गए हैं। साल 2015 से लेकर अब तक स्टेट साइबर विंग की फोरेंसिक लैब में कुल 8 हजार 369 केस जांच के लिए भेजे गए थे।

इनमें 14 हजार 946 मोबाइल और लैपटॉप जैसे डिवाइस शामिल थे। इनमें से अब तक सिर्फ 4 हजार 551 मामलों की जांच ही पूरी हो सकी है। जबकि 3 हजार 818 गंभीर केस अभी भी लंबित पड़े हैं।

जब तक जब्त किए गए फोन या कंप्यूटर की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश नहीं होती, तब तक पुलिस न तो ठीक से चालान पेश कर पाती है। न ही अदालत में ट्रायल आगे बढ़ पाता है।

फोरेंसिक जांच में देरी का असर

केस 1: भिंड का दुष्कर्म मामला (2022)

भिंड जिले में साल 2022 में एक महिला से ज्यादती की गई थी। आरोपी ने पीड़िता का नहाते समय वीडियो बना लिया था।

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल तो जब्त कर लिया, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी फोरेंसिक लैब इसकी जांच पूरी नहीं कर पाई। नतीजा यह है कि आरोपी को अब तक सजा नहीं मिल सकी है।

केस 2: इंदौर में दो टुकड़ों में मिली लाश (2022)

साल 2022 में इंदौर के जूनी इंदौर इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसका कमर से नीचे का हिस्सा कटा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए थे।

इनसे कत्ल और सबूत मिटाने से जुड़े बड़े खुलासे होने की उम्मीद थी। मोबाइल की फोरेंसिक जांच न होने से इन डिजिटल साक्ष्यों को अदालत में प्रमाणित नहीं किया जा सका है।

केस 3: ड्रग सिंडिकेट और लूटे गए मोबाइल (2021 और 2023)

साल 2021 में कोलार रोड पुलिस ने 79 किलोग्राम गांजे के साथ एक ट्रक चालक को पकड़ा था। पूरे ड्रग नेटवर्क का पता लगाने के लिए उसका मोबाइल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट आज तक नहीं आई।

वहीं साल 2023 में इंदौर क्राइम ब्रांच ने चोरी और लूट के मोबाइल नेपाल भेजने वाले गिरोह से 11 फोन और 2 लैपटॉप जब्त किए थे। इनकी जांच न होने से पूरे गिरोह का नेटवर्क और पैसों के लेन-देन का ब्योरा सामने नहीं आ पाया है।

सरकार की नई तैयारी

लगातार बढ़ते दबाव और सालों से अटकी जांच को रफ्तार देने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस और साइबर विंग ने एक बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत पूरे प्रदेश में तीन मुख्य स्तरों पर काम किया जा रहा है।

हर जिले में डेडिकेटेड साइबर थाने

प्रदेश के हर जिले में एक पूर्ण साइबर थाना खोला जाएगा और सामान्य थानों में 1-1 साइबर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। इसका मुख्य मकसद पीड़ितों को थाने के स्तर पर ही तुरंत तकनीकी मदद दिलाना और जिले में ही एफआईआर दर्ज करना है।

स्टेट साइबर फोरेंसिक लैब और रीजनल यूनिट्स

भोपाल में मुख्य स्टेट साइबर फोरेंसिक लैब बनेगी और सभी संभागों में रीजनल यूनिट्स तैयार की जाएंगी। इसके लिए 532 नए पदों की मांग की गई है ताकि वर्षों से अटके 3,818 मामलों के डिजिटल साक्ष्यों की जांच तेज हो सके और अदालतों में ट्रायल न लटके।

1930 हेल्पलाइन कॉल सेंटर का विस्तार

साइबर ठगी से निपटने के लिए 65 सीटों वाला आधुनिक कॉल सेंटर बनाया जा रहा है। इसमें 115 कर्मचारी तैनात होंगे। इसका मकसद ठगी होते ही गोल्डन ऑवर में पीड़ितों का पैसा खातों और वॉलेट्स में फ्रीज करवाना है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी, सीजी और राजस्थान की सरकारी योजनाओं पर साइबर अटैक, विदेश में बिक रहा डेटा

करवा चौथ पर महिलाएं सावधान! साड़ी और फ्री गिफ्ट के नाम पर APK भेज रहे साइबर ठग

LPG E-KYC के नाम पर ठगी, गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर OTP मांग रहे साइबर ठग

सिम पोर्ट कराते ही महिला से साइबर ठगी, कस्टमर केयर बनकर उड़ाए दो लाख



Tags:
  • इंदौर क्राइम ब्रांच
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • साइबर ठगी
  • जूनी इंदौर
  • साइबर हेल्प डेस्क
  • साइबर थाना
बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग

By Ratan Kumar Mishra

बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग
छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम
राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत

By

राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत
तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें

By Amresh Kushwaha

तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें
90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल

By Aman Vaishnav

90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल
MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?

By Ramanand Tiwari

MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?
अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान

By Sourabh Bhatnagar

अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान