छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम

Harrison Masih | Oct 06, 2026, 10:00 IST
Share
रायपुर में बिज​ली कर्मचारियों का प्रदर्शन
रायपुर में बिज​ली कर्मचारियों का प्रदर्शन

Raipur. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने की मांग को लेकर बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। विद्युत अधिकारी-कर्मचारी पुरानी पेंशन अधिकार मंच के नेतृत्व में 12 संगठनों ने महारैली और आमसभा का आयोजन किया, जिसमें प्रदेशभर से हजारों अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

समझें क्या है पूरा मामला

  • बिजली कंपनी के कर्मचारी ओपीएस लागू करवाना चाहते हैं।
  • ऊर्जा विभाग ने 6 अक्टूबर 2023 को सैद्धांतिक सहमति दी थी।
  • तीन साल बाद भी पेंशन का अंतिम आदेश जारी नहीं हुआ।
  • आदेश में देरी के विरोध में सोमवार को रायपुर में महारैली हुई।
  • मंच की चेतावनी: आदेश न आया तो 18 नवंबर 2026 को सामूहिक मास अवकाश।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पावर कंपनी प्रबंधन से स्पष्ट कहा कि अब सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा। कर्मचारियों की मांग है कि पुरानी पेंशन योजना लागू करने का अंतिम लिखित आदेश जल्द जारी किया जाए।

आश्वासन नहीं, अब आदेश चाहिए

रायपुर में आयोजित महारैली के दौरान कर्मचारियों ने 'पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है- लेकर रहेंगे' और 'आश्वासन नहीं, अब आदेश चाहिए' जैसे नारे लगाए। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में दिन-रात अपनी सेवाएं देते हैं। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा उनका अधिकार है।

कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। लगातार बैठकों और आश्वासनों के बावजूद आदेश जारी नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।

सांसद-विधायक को पेंशन, तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी रद्द और पुरानी पेंशन की मांग | Pension for MPs-MLAs, why not for us? Teachers' protest in Bhopal, demand to cancel TET and for old pension
सांसद-विधायक को पेंशन, तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी का विरोध और पुरानी पेंशन की मांग
04 Oct 2026 ,
By Sanjay Dhiman
टीईटी के विरोध में रविवार को मध्य प्रदेश के सैकड़ों शिक्षक भोपाल पहुंचे। अंबेडकर पार्क में शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले धरना चल रहा है। शिक्षकों का कहना है कि वे शिक्षक पात्रता(TET) परीक्षा किसी हाल में नहीं देंगे। वे पुरानी पेंशन की भी मांग कर रहे हैं। स्कूल शिक्षा और ट्राइबल विभाग के करीब 1.5 लाख शिक्षक इस परीक्षा के दायरे में आते हैं।

6 अक्टूबर 2023 को मिली थी सैद्धांतिक सहमति

महारैली को संबोधित करते हुए अभियंता संघ के महासचिव मनोज वर्मा समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि 6 अक्टूबर 2023 को ऊर्जा विभाग ने विद्युत कंपनियों में पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर सैद्धांतिक सहमति दी थी।

मंच का आरोप है कि सैद्धांतिक सहमति के बावजूद करीब तीन साल बाद भी पुरानी पेंशन लागू करने का अंतिम आदेश जारी नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि पूर्व में दी गई सैद्धांतिक सहमति को तत्काल अंतिम निर्णय में बदला जाए।

सरकार को दी समयबद्ध निर्णय की मांग

विद्युत अधिकारी-कर्मचारी पुरानी पेंशन अधिकार मंच ने सरकार से मांग की है कि पुरानी पेंशन योजना लागू करने के संबंध में समयबद्ध निर्णय लिया जाए। मंच के मुताबिक, कर्मचारियों को अब सिर्फ बैठकों और आश्वासनों के बजाय लिखित आदेश चाहिए।

18 नवंबर को सामूहिक मास अवकाश की चेतावनी

महारैली के दौरान आंदोलन के अगले चरण का भी ऐलान किया गया। मंच ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुरानी पेंशन योजना लागू करने का ठोस आदेश जारी नहीं किया गया, तो 18 नवंबर 2026 को 12 संगठनों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक मास अवकाश पर रहेंगे।

मंच ने कहा कि इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक करते हुए चरणबद्ध तरीके से तेज किया जाएगा।

FAQs

  1. रायपुर में बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन क्यों किया?
  2. बिजली कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग क्यों की है?
    बिजली कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा उनका अधिकार है, और उन्होंने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कई वर्षों से की है, लेकिन अब तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
  3. कर्मचारी प्रदर्शन के दौरान क्या चेतावनी दी गई है?
    प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुरानी पेंशन योजना लागू करने का ठोस आदेश जारी नहीं किया गया, तो 18 नवंबर 2026 को 12 संगठनों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक मास अवकाश पर रहेंगे।
Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Old Pension Scheme
  • पुरानी पेंशन योजना
  • OPS
  • रायपुर में महारैली
  • सामूहिक अवकाश
  • बिजली कर्मी
बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग

By Ratan Kumar Mishra

बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग
राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत

By

राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत
तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें

By Amresh Kushwaha

तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें
90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल

By Aman Vaishnav

90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल
MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?

By Ramanand Tiwari

MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?
अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान

By Sourabh Bhatnagar

अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!

By Amresh Kushwaha

Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!