आज इंद्रावती भवन में जुटेंगे कर्मचारी, 5 मांगों पर सरकार को घेरेंगे

VINAY VERMA | Sept 09, 2026, 12:28 IST
Share
कर्मचारियों का प्रदर्शन
कर्मचारियों का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में 55 से ज्यादा कर्मचारी संगठनों ने लंबित मांगों को लेकर आज यानी 11 सितंबर को इंद्रावती भवन में प्रदर्शन का ऐलान किया है। DA, 86 महीने के एरियर्स, अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण, OPS और कैशलेस इलाज जैसी मांगें प्रमुख हैं।

Raipur. छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों और पेंशनर्स का गुस्सा अब सड़क पर दिखने वाला है। 55 से ज्यादा कर्मचारी संगठनों ने एक साथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। ‘एक मांग-एक मंच अभियान’ के तहत आज यानी 11 सितंबर को इंद्रावती भवन में कर्मचारी सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

एक मंच पर तीन वर्ग

प्रदर्शन में नियमित कर्मचारी, अनियमित कर्मचारी और पेंशनर्स एक साथ नजर आएंगे। आज दोपहर भोजनावकाश के दौरान इंद्रावती भवन के गेट नंबर-3 पर प्रदर्शन होगा। कर्मचारियों का कहना है कि यह सिर्फ दिखावे का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि सरकार को अपनी लंबित मांगों की याद दिलाने की शुरुआत है।

55 से ज्यादा संगठन साथ

अभियान का नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष करन सिंह अटेरिया, छत्तीसगढ़ कोषालयीन कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर और छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद साहू कर रहे हैं। संगठनों का दावा है कि 55 से ज्यादा कर्मचारी संघ इस आंदोलन के समर्थन में हैं।

गारंटी याद दिलाई

कर्मचारी संगठनों ने सरकार पर चुनावी वादे भूलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले जारी ‘छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी 2023’ में कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स के लिए कई वादे किए गए थे। अब कर्मचारी पूछ रहे हैं कि उन वादों पर अमल कब होगा? संगठनों का आरोप है कि मांगों को लगातार टालने से कर्मचारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

पहली मांग DA और 86 महीने का पैसा

कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग महंगाई भत्ते और बकाया एरियर्स को लेकर है। संगठनों ने जनवरी 2026 से DA देने और 86 महीने का बकाया एरियर्स देने की मांग रखी है। उनका कहना है कि लंबे समय से अटके इस पैसे का इंतजार कर्मचारी कर रहे हैं।

अनियमितों को नौकरी की गारंटी

दूसरी बड़ी मांग अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की है। संगठनों ने सेवा से निकाले गए कर्मचारियों को वापस लेने, कम मानदेय पाने वालों को न्यूनतम वेतन देने और अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालिक करने की मांग की है। साथ ही आउटसोर्सिंग और ठेका व्यवस्था खत्म करने की बात कही है।

OPS और कैशलेस इलाज

नगरीय निकाय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी आंदोलन में शामिल है। स्वास्थ्य विभाग में लैब और फार्मेसी से जुड़ी ठेका व्यवस्था खत्म करने की मांग की गई है। इसके अलावा कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए मध्यप्रदेश की तर्ज पर 20 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू करने की मांग है।

अब सरकार के जवाब का इंतजार

कर्मचारी संगठनों ने साफ कर दिया है कि 11 सितंबर का प्रदर्शन उनकी पांच मांगों को लेकर सरकार को सीधा संदेश होगा। प्रदर्शन के बाद मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। अब नजर इस बात पर है कि सरकार इन मांगों पर बातचीत का रास्ता खोलती है या कर्मचारी आंदोलन को आगे बढ़ाने का फैसला लेते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

रायपुर में कर्मचारियों का प्रदर्शन, BJP ने मोदी गारंटी पर वोट मांगा

छत्तीसगढ़ में अब मोबाइल से होगा किराएदार और घरेलू कर्मचारियों का सत्यापन

इंटर्न डॉक्टर्स का प्रदर्शन: CM हाउस घेरने से पहले पुलिस से झड़प

नियमितीकरण जैसी 5 बड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी, कब होगा प्रदर्शन ? CG NEWS

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • पुरानी पेंशन योजना
  • रायपुर
  • प्रदर्शन
  • कर्मचारियों का प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार