MP साइबर पुलिस की छात्राओं के लिए एडवाइजरी, हर लड़की रखे इन बातों का ध्यान
Rohit Sahu | Jun 16, 2025, 15:20 IST
cyber police
मध्य प्रदेश साइबर पुलिस ने छात्राओं को नकली प्रेमजाल, नशा और ब्लैकमेलिंग से बचने की चेतावनी दी है। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है।
राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश ने छात्राओं और महिलाओं के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में बताया गया है कि कैसे फर्जी प्रेमजाल में फंसाकर युवतियों को नशा, यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाया जा रहा है। खासकर सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों को अपराधी अपने जाल में फंसा रहे हैं।
इन फर्जी प्रेमियों के साथ कई बार गिरोह की महिलाएं भी होती हैं। पीड़िता का भरोसा जीतने में ये महिलाएं ही मदद करती हैं। शुरुआत में उनका व्यवहार हेल्पिंग होता है। यही कारण है कि लड़कियां उनपर जल्दी विश्वास कर लेती हैं।
अपराधी युवतियों को पब, होटल या ढाबों में लेकर जाते हैं, जहां नशे की लत लगाने की कोशिश की जाती है। नशे की हालत में उनके साथ यौन शोषण किया जाता है। यह भी बताया गया है कि इन जगहों पर छिपाकर कैमरे लगाए जाते हैं। कैमरों से लड़कियों के वीडियो रिकॉर्ड किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें...साइबर ठगी के शिकार 18 बैंक खाते और 1.5 करोड़ का लेनदेन, आरोपी गिरफ्तार
वीडियो और अश्लील फोटो के जरिए युवतियों को ब्लैकमेल किया जाता है। अपराधी दूसरी लड़कियों को भी साथ लाने का दवाब बनाती है। इसके बाद उन पर भी यही दोहराया जाता है। कई मामलों में महिलाओं पर शादी और धर्मांतरण का दबाव भी बनाया गया है। यहां तक कि उन्हें देह व्यापार में भी धकेला जा सकता है।
यह भी पढ़ें...जागरुकता का असरः साइबर ठगों के खातों में जाने से पहले रोके 60 करोड़
राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल ने साफ कहा है कि इस तरह के मामलों में डरें नहीं। अगर किसी छात्रा या महिला को किसी ने ब्लैकमेल किया है तो तुरंत शिकायत करें। समय पर जानकारी देने से बड़े अपराध रोके जा सकते हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर करते हैं शोषण
साइबर पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक अपराधी स्कूल, कॉलेज या कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली छात्राओं से सोशल मीडिया पर दोस्ती करते हैं। कई बार वे पर्सनली भी मिलकर कनेक्ट होने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग खुद को रईस और फैशनेबल दिखाते हैं। लग्जरी कार, महंगे मोबाइल और अच्छी लाइफस्टाइल दिखाकर लड़कियों को झांसे में लेते हैं।
गिरोह के साथ महिलाएं दिलाती हैं भरोसा
होटल या ढाबों में नशा देकर करते हैं गलत काम
यह भी पढ़ें...साइबर ठगी के शिकार 18 बैंक खाते और 1.5 करोड़ का लेनदेन, आरोपी गिरफ्तार
फिर वीडियो से ब्लैकमेलिंग कर बनाते हैं दबाव
यह भी पढ़ें...जागरुकता का असरः साइबर ठगों के खातों में जाने से पहले रोके 60 करोड़
साइबर पुलिस ने युवतियों से की यह अपील
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava