देवास में ईसाई कब्रिस्तान पर विवाद, वक्फ बोर्ड पर लगा ये आरोप

Vikram Jain | Nov 19, 2024, 01:25 IST
Share
MP Dewas Christian cemetery regarding Waqf Board Allegations
प्रतीकात्मक तस्वीर

देवास में ईसाई समाज ने आरोप लगाया है कि क्रिश्चियन कब्रिस्तान को अवैध तरीके से कागज प्रस्तुत कर वक्फ संपत्ति में दर्ज कर लिया गया है। वहीं वक्फ कब्रिस्तान कमेटी ने इस आरोप का खंडन किया है।

मध्य प्रदेश के देवास में श्मशान घाट और कब्रिस्तान का मामला अभी शांत हुआ था ही था कि अब ईसाई समाज ने अपने कब्रिस्तान को वक्फ संपत्ति के रुप में कागजों पर दिखाने का आरोप लगाया है। वक्फ बोर्ड द्वारा ईसाई समाज के कब्रिस्तान को हड़पने का आरोप लगा है। मामले में शिकायत के वक्फ कब्रिस्तान से जुड़े लोग चर्च के प्रतिनिधियों से मिले और उनसे चर्चा कर बताया कि उनका सर्वे नंबर और वक्फ का सर्वे नंबर अलग-अलग है। बता दें कि देवास में स्टेशन रोड कब्रिस्तान, श्मशान घाट का मामला पहले से कोर्ट में चल रहा है।

वक्फ बोर्ड पर लगाए आरोप

देवास में चर्च और वक्फ कमेटी की बयानबाजी में तनाव की स्थिति बनी हुई है। द ग्रेस चर्च के लोगों ने क्रिश्चियन कब्रिस्तान को वक्फ बोर्ड से हटवाने के लिए वक्फ बोर्ड के सीईओ से शिकायत की गई। द ग्रेस चर्च के सेक्रेटरी विजय गुप्ता ने बताया कि देवास में क्रिश्चियन समाज के कब्रिस्तान को वक्फ संपत्ति के रूप में अवैध रूप से पंजीकृत कर लिया गया है। आरोप लगाया कि स्टेशन रोड स्थित सर्वे नंबर 83 पर क्रिश्चियन कब्रिस्तान राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, लेकिन वक्फ बोर्ड और कब्रिस्तान कमेटी की मिलीभगत के कारण इसे वक्फ संपत्ति में शामिल कर दिया गया।

प्रतिनिधि बोले- यह भ्रामक प्रचार

ईसाई समाज की शिकायत के बाद सोमवार को वक्फ कब्रिस्तान कमेटी के प्रतिनिधियों ने स्टेशन रोड कब्रिस्तान और क्रिश्चियन कब्रिस्तान के अलग-अलग सर्वे में दर्ज होने की बात कही है, उन्होंने मांग की है इस प्रकार को भ्रामक प्रचार पर रोक लगाई जानी चाहिए।

मुस्लिम और क्रिश्चियन कब्रिस्तान अलग-अलग सर्वे में दर्ज

वक्फ कब्रिस्तान कमेटी के सचिव शाकीर मंसूरी ने जानकारी दी कि देवास स्टेशन रोड पर स्थित सार्वजनिक मुस्लिम समाज कब्रिस्तान और क्रिश्चियन कब्रिस्तान अलग-अलग सर्वे में दर्ज हैं। इन दोनों की भौगोलिक स्थिति भी भिन्न है। भूमि सर्वे नंबर 83, 84, 85 पर वक्फ कब्रिस्तान का रजिस्ट्रेशन है। इसके निकट ही क्रिश्चियन कब्रिस्तान (द ग्रेस चर्च) है, जो सर्वे नंबर 82 पर दर्ज है।

साल 1941 से पहले से सर्वे क्रमांक 82 द ग्रेस चर्च कब्रिस्तान में दर्ज है, जिसका सीट क्रमांक 21, भूखंड क्रमांक 5, ब्लॉक क्रमांक 1 है, जो 2019 तक मान्य था। 2020 से 2023 के बीच, सर्वे क्रमांक 82 के बजाय सर्वे क्रमांक 83 की कुछ भूमि द ग्रेस चर्च कब्रिस्तान के रूप में बताई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में द ग्रेस चर्च कब्रिस्तान वक्फ में दर्ज नहीं है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • देवास न्यूज
  • MP वक्फ बोर्ड
  • Christian Cemetery
  • वक्फ बोर्ड
  • क्रिश्चियन कब्रिस्तान
  • क्रिश्चियन कब्रिस्तान मामला
  • वक्फ कब्रिस्तान मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई