MP News: शातिर लेडी एजेंट ने महिलाओं को लगाया लाखों का चूना, ऐसे दिया धोखाधड़ी को अंजाम
Vikram Jain | Aug 14, 2024, 14:51 IST
MP Dhar case of cheating women worth lakhs
मध्य प्रदेश के धार जिले से महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी मामला सामने आया है। यहां बैंक की एजेंट महिला ने लालच देकर महिलाओं को लाखों की ठगी को अंजाम दिया है। मामले में पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के धार में शातिर महिला एजेंट ने महिलाओं से लाखों रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया और पैसा लेकर फरार हो गई। अलग-अलग समूह बनाने वाली लेडी एजेंट ने पहले महिलाओं को 5- 5 हजार का लालच दिया फिर ठगी को अंजाम दिया है। पीड़ित महिलाओं ने धोखाधड़ी करने वाली महिला के खिलाफ थाने में शिकायत की है। साथ ही महिलाओं ने अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
पूरा मामला धार के धामनोद नगर के रामपुरा (वार्ड नंबर 5) का है। इस वार्ड में रहने वाली पीड़ित महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया गया है। महिलाओं का आरोप है कि प्राइवेट बैंक की महिला एजेंट ने पहले महिलाओं के अलग-अलग समूह बनाए। एजेंट ने समूह के नाम पर उनके दस्तावेज ले लिए और उसके बाद लाखों रुपए का लोन ले लिया। साथ ही सभी को 5-5 हजार रुपए देने का लालच देकर कहा कि आपकी किस्त वह भरेंगी। इसके बाद एजेंट का कोई अता पता नहीं है, 4 महीने से उसके घर पर ताला हुआ है। महिलाओं ने आरोपी बैंक एजेंट का नाम लीलाबाई बताया है।
ये खबर भी पढ़ें... MP में हैवानियत... पिकअप से कुचलकर वन रक्षक की हत्या, बाइक समेत दूर तक घसीटते ले गया सब्जी वाला
पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से शिकायत में बताया कि लाखों की ठगी करने बाद से महिला एजेंट फरार है। अब बैंक वाले महिलाओं को किस्त जमा करने के दबाव बना रहे है। बैंक कर्मचारी किस्त को लेकर धमकी भी देते हैं। पीड़ित महिलाओं ने धामनोद थाने में शिकायत करते हुए आवेदन दिया है। साथ ही आरोपी महिला एजेंट के खिलाफ लीलाबाई कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें... MP में हैवानियत... पिकअप से कुचलकर वन रक्षक की हत्या, बाइक समेत दूर तक घसीटते ले गया सब्जी वाला
महिला एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari