MP में हैवानियत... पिकअप से कुचलकर वन रक्षक की हत्या, बाइक समेत दूर तक घसीटते ले गया सब्जी वाला
Vikram Jain | Aug 14, 2024, 13:05 IST
MP Singrauli forest guard killed by being crushed by pickup
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दिल दहला देने वाली वारदात हुई, यहां रंजिश के चलते सब्जी विक्रेता ने पिकअप से कुचलकर वन रक्षक की हत्या कर दी। साथ ही दूर तक घसीटते ले गया।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में वन विभाग के कर्मचारी के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक सब्जी बेचने वाले ने रंजिश के चलते वन रक्षक पर तेज रफ्तार पिकअप चढ़ा दी, इसके साथ ही वन रक्षक को बाइक समेत दूर तक घसीटा गया। इस दौरान वन रक्षक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वन रक्षक की हत्या के बाद सब्जी विक्रेता गाड़ी लेकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश तेज कर दी है।
घटना सिंगरौली जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर दरबारी नाला गांव में हुई। बताया जा रहा है सोमवार को वनरक्षक और सब्जी बेचने के बीच सब्जी के रेट को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दूसरे दिन मंगलवार को घात लगाकर बैठे सब्जी विक्रेता कमलेश साकेत ने ड्यूटी के लिए घर से निकले वनरक्षक शीतल सिंह गौड़ को तेज रफ्तार पिकअप से कुचल दिया, इसके बाद कमलेश बाइक में फंसे वन रक्षक को दूर तक घसीटते ले गया। जिसके बाद वन रक्षक ने मौके पर दम तोड़ दिया।
ये खबर भी पढ़ें... अपनी ही पार्टी के नेता पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, दे दी ये नसीहत
वन रक्षक की जान लेने के बाद आरोपी कमलेश साकेत अपना वाहन लेकर परिवार के साथ भाग निकला, मामले में पुलिस ने आरोपी कमलेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश तेज कर दी है। इधर, घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
मामले में चितरंगी (एसडीओपी) आशीष जैन ने बताया कि वन रक्षक पर वाहन चढ़ाने वाला आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
सब्जी के विवाद में ली वन रक्षक की जान
ये खबर भी पढ़ें... अपनी ही पार्टी के नेता पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, दे दी ये नसीहत
आरोपी कमलेश के खिलाफ हत्या का केस
मामले में चितरंगी (एसडीओपी) आशीष जैन ने बताया कि वन रक्षक पर वाहन चढ़ाने वाला आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari