MP की 6 नाबालिग लड़कियों का दिल्ली से रेस्क्यू, NGO की मदद से पुलिस ने की कार्रवाई
Vikram Jain | Oct 01, 2024, 01:18 IST
MP Dindori Rescue 6 minor tribal girls from Delhi
मध्य प्रदेश की डिंडोरी पुलिस ने जिले से गायब हुई छह नाबालिग लड़कियों का दिल्ली में रेस्क्यू किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एनजीओ की मदद से की। जानें पूरा मामला
BHOPAL. मध्य प्रदेश की डिंडोरी पुलिस (Dindori Police) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गायब हुई छह नाबालिग लड़कियों का दिल्ली से रेस्क्यू किया है। पुलिस की टीम सोमवार को इन आदिवासी लड़कियों को लेकर डिंडोरी पहुंची, इसके बाद सभी को परिजनों के हवाले कर दिया गया। इन सभी लड़कियों से दिल्ली में जबरन घरेलू काम कराया जा रहा था। पुलिस अब इन नाबालिगों का अपहरण करने वालों की तलाश में जुट गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि मामला तब सामने आया जब एक नाबालिग लड़की के परिवार ने अमरपुर थाने को 9 सितंबर को गुमशुदगी की शिकायत कराई थी, मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की सजा के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद मामले में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच करते हुए पुलिस को नाबालिग लड़की की आखिरी लोकेशन दिल्ली मिली। इसके बाद जन साहस एनजीओ की मदद से टीम दिल्ली पहुंची। पुलिस ने लोकेशन के हिसाब से नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया।
एएसपी ने आगे बताया कि नाबालिग को बचाने के साथ ही पुलिस टीम को पांच और आदिवासी नाबालिग लड़कियों के होने की सूचना मिली, इसके बाद साइबर सेल की मदद से टीम ने 5 लड़कियों को भी सफलतापूर्वक बचा लिया। लड़कियों में एक नाबालिग मंडला जिले की निवासी है, शेष 5 डिंडोरी की रहने वाली हैं। इन लड़कियों को घर का कामकाज करने के लिए के लिए दिल्ली ले जाया गया था, उन्हें अपने घर लौटने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि ये नाबालिग आखिर दिल्ली कैसे पहुंचीं और इसके पीछे कौन-कौन आरोपी शामिल हैं।
दिल्ली में नाबालिग की लोकेशन
1 नाबालिग मंडला की रहने वाली
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman