MP में रात भर चला सर्च अभियान, 2428 जिला बदर बदमाशों को खंगाला, 141 को दबोचा

Deeksha Nandini Mehra | May 30, 2024, 09:43 IST
Share
mp police
MP Districts Checking Campaign

मध्‍य प्रदेश पुलिस को सूचना थी कि कुछ ऐसे जिला बदर बदमाश हैं, जो जिले से बाहर होने के बजाए अपने घर या उसके आसपास रहकर कलेक्टर आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं।

MP Districts Checking Campaign : मध्य प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को रात भर प्रदेश के सभी जिलों में सर्च अभियान चालया। इस दौरान पुलिस ने 141 जिला बदर बदमाशों को दबोचा है। रातभर में पुलिस ने प्रदेश में 2428 जिला बदर बदमाशों की मौजूदगी खंगाली गई। इनमें सबसे ज्यादा 31 बदमाश ग्वालियर जोन में पकड़े गए, जबकि भोपाल देहात पुलिस ने 20 बदमाश पकड़े हैं।

ये खबर पढ़िए...सिंहस्थ 2028 : दूषित कान्हा को किया जाएगा शहर से बाहर, 480 करोड़ की परियोजना

दरअसल, हाल ही में कानून- व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( CM Dr. Mohan Yadav ) ने असामाजिक तत्वों, गुंडे-बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद डीजीपी सुधीर सक्सेना ( DGP Sudhir Saxena ) ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को अभियान चलाकर जिला बदर बदमाशों की धरपकड़ करने का आदेश दिया।

ये खबर पढ़िए...Weather Update : मध्य प्रदेश में लू का कहर, तापमान 48 डिग्री के पार, IMD ने जारी किया लू का रेड और आरेंज अलर्ट

जिला बदर के आदेश के बाद भी घर में छिपे थे बदमाश

सूचना ये भी थी कि कुछ ऐसे जिला बदर बदमाश भी हैं, जो जिले से बाहर होने के बजाए अपने घर या उसके आसपास रहकर ही कलेक्टर आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं। इस आधार पर मंगलवार रात हर जिले में ऐसे बदमाशों की चैकिंग की गई। रातभर में पुलिस ऐसे 2428 बदमाशों के ठिकानों पर पहुंची। इनमें 141 अपने घर या मोहल्ले में ही मिल गए। कानून का उल्लंघन करते मिलने पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इतने बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

ग्वालियर जिले में पुलिस ने 260 जिला बदर बदमाश को तलाशा जिसमें 31 बदमाशों को पकड़ लिया गया। इसी तरह चंबल में 195 में से 11बदमाशों को दबोच लिया। इंदौर कमिश्नरेट से 83 जिला बदर बदमाशों में से 9 पुलिस के हत्थे चढ़े। इंदौर ग्रामीण से 276 में से 15, उज्जैन में 370 में से 10, बालाघाट में 76 में से 4, सागर में 136 में से 9, रीवा में 342 में से 8 नर्मदापुरम जिले में 100 में से 5 भोपाल कमिश्नरेट में 12 में से 1 और भोपाल देहात में 250 में से 20 जिला बदर बदमाशों को पकड़ा।

MP Police Search Campaign | MP Police | मध्य प्रदेश पुलिस

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Dr. Mohan Yadav
  • MP Police
  • DGP Sudhir Saxena
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • सर्च अभियान
  • MP Police Search Campaign
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज