MP में स्वास्थ्य संकट! चिकित्सा महासंघ ने किया हड़ताल का ऐलान, जानिए कारण
Manish Kumar | Feb 16, 2025, 19:49 IST
mp-doctors-strike
मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा संकट मंडरा रहा है, क्योंकि चिकित्सा महासंघ ने 20-25 फरवरी तक हड़ताल का ऐलान किया है। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार ने कैबिनेट में किए गए फैसलों को अब तक लागू नहीं किया, जिससे वे नाराज हैं।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर संकट के बादल छा सकते हैं। मध्य प्रदेश चिकित्सा महासंघ ने सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने के खिलाफ 20 से 25 फरवरी तक विरोध प्रदर्शन और हड़ताल का ऐलान किया है। डॉक्टरों ने पहले काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करने और फिर काम बंद करने की योजना बनाई है। अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो अगले चरण में इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
मध्य प्रदेश चिकित्सा महासंघ ने 20 से 25 फरवरी तक हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार ने पिछले साल कैबिनेट में तीन बड़े फैसले किए थे, लेकिन अब तक उन्हें लागू नहीं किया गया। यदि यह हड़ताल होती है तो मरीजों की परेशानी बढ़ेगी और इमरजेंसी सेवाएं भी काफी हद तक प्रभावित होंगी।
यह खबर भी पढ़ें... डॉक्टर का क्लीनिक सील, महाकुंभ के श्रद्धालु की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन, जानें मामला
डॉक्टरों ने कहा कि बार-बार अनुरोध के बावजूद सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही। डॉक्टरों का कहना है कि सरकार जूनियर डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही। आए दिन डॉक्टरों के साथ मारपीट और हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे उनका मनोबल गिर रहा है। अगर जल्द ही समाधान नहीं निकला, तो प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप हो सकती हैं।
यह खबर भी पढ़ें... AIIMS के डॉक्टर ने मरीज से की अश्लीलता... महिला डॉक्टर्स भी हैं परेशान
![15112edd-053]()
हड़ताल का ऐलान, मरीजों की बढ़ेगी परेशानी
यह खबर भी पढ़ें... डॉक्टर का क्लीनिक सील, महाकुंभ के श्रद्धालु की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन, जानें मामला
यह है विरोध प्रदर्शन का पूरा प्लान
- 20 और 21 फरवरी को डॉक्टर काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे।
- 22 फरवरी को इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर आधे घंटे के लिए ड्यूटी बंद करेंगे।
- 23, 24 और 25 फरवरी को सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं दी जाएंगी।
- इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर हड़ताल होगी।
सरकार ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया
यह खबर भी पढ़ें... AIIMS के डॉक्टर ने मरीज से की अश्लीलता... महिला डॉक्टर्स भी हैं परेशान
15112edd-053
ये हैं डॉक्टरों की प्रमुख मांगें
- कैबिनेट के तीन फैसलों को जल्द लागू किया जाए।
- जूनियर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
- डॉक्टरों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए।
- चिकित्सा सुविधाओं को अपग्रेड किया जाए।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari