मप्र में सक्रिय हुई ईडी, बीजेपी नेता की हत्या के आरोपी और सट्‌टाकिंग राजा वर्मा के यहां महू में छापा

Pratibha Rana | Oct 27, 2023, 24:00 IST
Share
मप्र में सक्रिय हुई ईडी, बीजेपी नेता की हत्या के आरोपी और सट्‌टाकिंग राजा वर्मा के यहां महू में छापा
मप्र में सक्रिय हुई ईडी, बीजेपी नेता की हत्या के आरोपी और सट्‌टाकिंग राजा वर्मा के यहां महू में छापा

राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद मप्र में भी ईडी सक्रिय हुआ है। शुक्रवार सुबह (27 अक्टूबर) ईडी की टीम ने गुजरखेड़ा ग्राम पंचायत की देवपुरी कॉलोनी स्थित राजा वर्मा के घर पर धावा बोला।

संजय गुप्ता@INDORE.

राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद मप्र में भी ईडी सक्रिय हुआ है। शुक्रवार सुबह (27 अक्टूबर) ईडी की टीम ने गुजरखेड़ा ग्राम पंचायत की देवपुरी कॉलोनी स्थित राजा वर्मा के घर पर धावा बोला। राजा वर्मा पिछले साल पिगडंबर में बीजेपी नेता उदलसिंह चौहान के पुत्र सुजीतसिंह चौहान की हत्या के मामले में जेल गया था। वह लगभग ढाई महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है। जब ईडी का छापा पड़ा तो वह घर पर नहीं मिला। मामला चर्चित महादेव सट्‌ट एप से जुडा हुआ बताया जा रहा है।

ऑनलाइन सट्‌टे के कारोबार का मुख्य आरोपी है

राजा वर्मा पर पूर्व में भी कई आरोप लग चुके हैं। दो साल पहले वह ऑनलाइन सट्टे के मामले में भी सामने आया था, जिसमें करोड़ों का लेन-देन शामिल था। ईडी इसी मामले में राजा वर्मा को लेने आई थी। लंबे समय से ईडी द्वारा उसे पूछताछ के लिए समन जारी हो रहे थे लेकिन वह नहीं पहुंचा था। इसके बाद ईडी की टीम खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।

परिजनों ने पहले घुसने ही नहीं दिया

सुबह जब ईडी राजा वर्मा के घर पहुंची तो उसके चाचा धर्मेंद्र ने ईडी को घर में घुसने नहीं दिया और स्थानीय पुलिस के साथ ही आने के लिए कहा। इसके बाद ईडी के अधिकारी घर के बाहर ही खड़े रहे और महू पुलिस से बल मांगा। पुलिस के आने के बाद ही राजा के घर वालों ने ईडी के पांच अधिकारियों को घर में घुसने दिया। ईडी ने राजा के कामकाज की फाइलों को खंगालाष महू थाना प्रभारी संजय द्विवेदी के मुताबिक अब तक ईडी ने साफ नहीं किया है कि वह किस मामले की जांच करने महू आई है।

बीते साल गिरप्तार हुआ, घर भी तोड़े

बीते साल मार्च में पिगडंबर के बीजेपी नेता उदलसिंह चौहान के पुत्र सुजीत चौहान की हत्या के बाद राजा वर्मा का नाम आया था। जिसके बाद महू प्रशासन की टीम ने एसडीएम अक्षत जैन के नेतृत्व में सभी आरोपियों के घर जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिए थे। इस हत्याकांड में पुलिस ने 7 लोगों को आरोपी बनाया था, जिनमें राजा वर्मा मुख्य आरोपी के रूप में जेल गया

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • ED active in MP
  • big action by ED before elections
  • ED raids Raja Verma's house
  • मप्र में ईडी सक्रिय
  • चुनाव से पहले ईडी की बड़ी कार्रवाई
  • राजा वर्मा के घर ईडी का छापा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज