तोमर बोले, मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं, न कल ना आज, बस पार्टी की नीति पर चलना ही काम
Chandresh Sharma | Sept 29, 2023, 24:00 IST
तोमर बोले, मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं, न कल ना आज, बस पार्टी की नीति पर चलना ही काम
बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक मीडिया प्लेटफॉर्म को दिए इंटरव्यू में इन चुनावों की तुलना युद्ध से कर दी है।
BHOPAL. लोकतंत्र में चुनावों को मेले या महाकुंभ जैसी संज्ञा दी जाती है, लेकिन कुछ लोग इसे युद्ध के रूप में भी देखते हैं। बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक मीडिया प्लेटफॉर्म को दिए इंटरव्यू में इन चुनावों की तुलना युद्ध से कर दी है। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या कारण है कि पार्टी ने अपने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को विधानसभा चुनाव के मैदान में उतार दिया। जिस पर तोमर ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, युद्ध का समय होता है कि तो एक रणनीति पर काम करना होता है। यह युद्ध के समय जैसा है और पार्टी की यही रणनीति है।
सीएम कैंडिडेट के सवाल को टाला
इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर खुद के सीएम कैंडिडेट होने के सवाल को टाल गए। उन्होंने कहा कि न मैं कल मुख्यमंत्री पद का दावेदार था, न आज हूं और न कल रहूंगा। मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं, यह मेरा सौभाग्य है कि पार्टी ने मुझे पार्षद, विधायक, लोकसभा और राज्यसभा चारों सदनों में भेजकर काम करने का मौका दिया।
सिंधिया और खटीक और शर्मा की उम्मीदवारी पर यह बोले
नरेंद्र सिंह तोमर से जब यह सवाल किया गया कि आने वाली लिस्टों में क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र खटीक और बीडी शर्मा को प्रत्याशी बनाया जा सकता है, तो उन्होंने कहा कि अभी यह कहना उचित नहीं होगा, यह केंद्रीय चुनाव समिति का अधिकार है। मंत्रियों के टिकट काटे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई मंत्री स्वेच्छा से मना करता है तो बात अलग है, लेकिन उनकी उम्मीदवारी का निर्णय चुनाव समिति करेगी।
सीएम कैंडिडेट पर यह कहा
तोमर ने कहा कि शिवराज जी से मेरे 40 साल के संबंध हैं, मैं न कल सीएम पद की प्रतिस्पर्धा में था, न आज हूं और न कल रहूंगा। मैं बीजेपी का कार्यकर्ता हूं और उसी दायित्व का निर्वहन करता रहूंगा। सीएम के पद का फैसला चुनाव के बाद पार्टी को करना है और पार्टी सही निर्णय लेगी।

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava