मध्यप्रदेश में जल्द दौडे़गी इलेक्ट्रिक बसें, केंद्र सरकार से मिली स्वीकृति, इन शहरों से होगी शुरुआत

Sanjay Dhiman | Jul 01, 2025, 23:02 IST
Share
eletric bus in mp
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश में 6 प्रमुख शहरों में 582 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही, राज्य सरकार द्वारा ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) नीति 2025 तैयार की है, जिससे परिवहन सेवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही लोगों को भी आरामदायक यात्रा का अनुभव होगा।

मध्यप्रदेश सरकार ने 2025 में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) नीति की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य राज्य में पर्यावरण की रक्षा करते हुए परिवहन सेवाओं को और बेहतर बनाना है। इस नीति के तहत, ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा और इन पर विभिन्न प्रकार की छूटें दी जाएंगी।

582 इलेक्ट्रिक बसों का होगा संचालन

ई-बस सेवा योजना के तहत मध्यप्रदेश के छह प्रमुख शहरों में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को मंजूरी दी है। इन चयनित शहरों में 582 बसों का संचालन पहले दौर में किया जाएगा। इन इलेक्ट्रिक बसों के उपयोग से बडे़ शहरों की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा व प्रदूषण में भी कमी लाई जा सकेगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारी शेयर बाजार में लगा सकेंगे पैसा, शासन ने दी छूट

इन शहरों की सडकों पर दौड़ेंगी ई-बसें

केंद्रीय शहरी मंत्रालय ने इस योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस मंजूरी के बाद मध्यप्रदेश के छह शहरों में इन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्द प्रारंभ किया जाएगा। इस योजना के तहत इंदौर में 150, भोपाल में 100, ग्वालियर में 100, जबलपुर में 100, सागर में 32 और उज्जैन में 100 बसों को चलाने की योजना मध्यप्रदेश सरकार ने बनाई है।

बस आपरेटरों का हुआ चयन

राज्य में इस योजना की शुरुआत के लिए निविदा जारी कर दी गई है। शासन स्तर से बस आपरेटरों का चयन भी किया जा चुका है। इस योजना को पीएम ई-बस सेवा नाम दिया गया है। इस योजना में बस डिपो के निर्माण के लिए भी प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। सरकार इस योजना में 60 प्रतिशत वित्तीय सहायता केंद्र सरकार से प्राप्त करेगी, जबकि 40 प्रतिशत राशि राज्य शासन द्वारा वहन की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 28 अधिकारियों को ACB-EOW का नोटिस, कोर्ट में पेश होने का आदेश

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,21 अधिकारियों का तबादला,11 को पदोन्नति

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढावा देने बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रमुख शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बना रहा है। ताजा प्रस्ताव में भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 34 चार्जिंग स्टेशन पर 190 चार्जिंग पाइंट स्थापित किए गए है। यह चार्जिंग स्टेशन ईवी वाहनों के संचालन को बढावा देने में मदद करेंगे। शासन निजी क्षेत्र के लोगों को भी ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने में सहयोग कर रही है।

सार्वजनिक परिवहन के लिए होगा उपयोग

मध्यप्रदेश के छह शहरों के लिए स्वीकृत की गई इलेक्ट्रिक बसों का उपयोग लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में उपयोग होने से जहां बसों के कारण प्रदूषण सुधार की कोशिशें की जाएगी, वहीं आम लोगों को सस्ता और आराम दायक लोकल ट्रांसपोट्र उपलब्ध करवाया जा सकेगा। छह शहरों में सफल प्रयोग के बाद इन्हें प्रदेश के अन्य बडे़ शहरों के लिए भी लागू किया जाएगा।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • भोपाल
  • जबलपुर
  • ग्वालियर
  • पर्यावरण
  • चार्जिंग स्टेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज