एमपी में हर दिन करंट लगने से तीन की मौत, तारों में उलझी विभाग की चेतावनी

Aman Vaishnav | Jun 22, 2026, 12:00 IST
Share
एमपी में हर दिन करंट लगने से तीन की मौत
एमपी में हर दिन करंट लगने से तीन की मौत

मध्यप्रदेश में बिजली हादसों से हर दिन 3 लोगों की जान जा रही है। राजधानी में सड़कों और मार्केट में लटकते तार और जर्जर खंभे लोगों के लिए काल बन रहे हैं। MPERC की चेतावनी के बाद भी लापरवाही जारी है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्यप्रदेश में कुछ सुरक्षा इंतजामों में भारी लापरवाही देखने मिल रही है।
  • सड़कों और कॉलोनियों में फैले बिजली के तार बड़ा खतरा बन गए हैं।
  • साल 2024-25 में प्रदेश के अंदर एक हजार 963 बिजली हादसे हुए।
  • इन हादसों में कुल एक हजार 102 लोगों की करंट लगने से मौत हुई।
old_feedspjirlarti8t8pgcfgodowitqbm6oqgtk-852637
old_feedspjirlarti8t8pgcfgodowitqbm6oqgtk-852637

MP में करंट का कहर

एमपी बिजली विभाग के सुरक्षा इंतजामों में भारी सुस्ती देखने को मिल रही है। बारिश के मौसम में सड़कों पर गड्ढे और जलभराव तो लोगों को परेशान कर ही रहे हैं। इससे भी बड़ा मौत का जाल सड़कों और गलियों में लटकते बिजली के तार बने हुए हैं।

राजधानी भोपाल के चाहे बाजार हों, कॉलोनियां हों या फिर मुख्य सड़कें। हर तरफ बिजली के खतरनाक तारों का जाल फैला हुआ दिखाई दे रहा है।

मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (MPERC) ने इस पर कड़ी चेतावनी भी दी है। इसके बावजूद इसका कोई असर जमीन पर अधिकारियों और प्रशासन में नहीं दिख रहा है। मानो यह चेतावनी इन तारों में उलझकर रह गया है।

kapa-caka-sathata-nalkatha-marakata-ka-pachha-khab-sa-ltakata-bjal-ka-tara-oura-naca-ka-tarafa-lga-bjal-ka-ma_1813134e91370fb3460d285720510ed6-622442
kapa-caka-sathata-nalkatha-marakata-ka-pachha-khab-sa-ltakata-bjal-ka-tara-oura-naca-ka-tarafa-lga-bjal-ka-ma_1813134e91370fb3460d285720510ed6-622442

हर 8 घंटे में एक मौत

MPERC की तरफ से जारी की गई साल 2024-25 की रिपोर्ट बेहद डरावनी है। रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि बिजली कंपनियों की लापरवाही के कारण जनता की जान किस तरह खतरे में पड़ी हुई है।

साल भर में कुल एक हजार 963 बिजली दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसका सबसे दर्दनाक नतीजा यह हुआ कि एक हजार 102 मासूम लोगों को करंट लगने से अपनी जान गंवानी पड़ी।

इसका मतलब यह है कि मध्यप्रदेश में हर दिन औसतन 3 लोगों की मौत हो रही है। यानी हर 8 घंटे में कोई न कोई व्यक्ति करंट का शिकार होकर दम तोड़ रहा है।

यह मौतों का सिलसिला यहीं नहीं थमता। इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवर भी इस लापरवाही की भारी कीमत चुका रहे हैं। साल भर में एक हजार 492 पशुओं की मौत भी इन बिजली हादसों के कारण हुई है। इसके अलावा 329 लोग करंट लगने से बुरी तरह घायल भी हुए हैं।

mp-electricity-accidents-deaths
mp-electricity-accidents-deaths

बिजली कंपनियों पर गिरेगी गाज

MPERC ने बिजली कंपनियों से कहा है कि अगर इन सुरक्षा नियमों और निर्देशों का पालन करने में लापरवाही बरती गई, तो बिजली अधिनियम-2003 के तहत दोषी बिजली कंपनियों और अधिकारियों पर कड़ी कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

mp-electricity-accidents-deaths
mp-electricity-accidents-deaths

FAQ

  1. मध्यप्रदेश में साल 2024-25 में बिजली हादसों में कितने लोगों की मौत हुई?
    MPERC की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024-25 में मध्यप्रदेश के अंदर कुल 1,963 बिजली दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 1,102 लोगों की मौत हो गई और 329 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

ये खबरें भी पढ़िए...

हिट एंड रन के मामलों में एमपी देश में नंबर एक, हर दिन हो रहे 34 से ज्यादा हादसे

एमपी में हर घंटे हो रहे 12 एक्सीडेंट, शिकार होने वाले युवा सबसे ज्यादा

हिट एंड रन के मामलों में एमपी देश में नंबर एक, हर दिन हो रहे 34 से ज्यादा हादसे

भोपाल में हर दिन लापता हो रही नाबालिग बच्चियां, बहकावे में घर छोड़ रहीं मासूम

Tags:
  • मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग
  • बिजली विभाग
  • एमपी बिजली विभाग
  • बिजली अधिनियम-2003
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा