एमपी में हर दिन करंट लगने से तीन की मौत, तारों में उलझी विभाग की चेतावनी
Aman Vaishnav | Jun 22, 2026, 12:00 IST
एमपी में हर दिन करंट लगने से तीन की मौत
मध्यप्रदेश में बिजली हादसों से हर दिन 3 लोगों की जान जा रही है। राजधानी में सड़कों और मार्केट में लटकते तार और जर्जर खंभे लोगों के लिए काल बन रहे हैं। MPERC की चेतावनी के बाद भी लापरवाही जारी है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्यप्रदेश में कुछ सुरक्षा इंतजामों में भारी लापरवाही देखने मिल रही है।
- सड़कों और कॉलोनियों में फैले बिजली के तार बड़ा खतरा बन गए हैं।
- साल 2024-25 में प्रदेश के अंदर एक हजार 963 बिजली हादसे हुए।
- इन हादसों में कुल एक हजार 102 लोगों की करंट लगने से मौत हुई।
old_feedspjirlarti8t8pgcfgodowitqbm6oqgtk-852637
MP में करंट का कहर
राजधानी भोपाल के चाहे बाजार हों, कॉलोनियां हों या फिर मुख्य सड़कें। हर तरफ बिजली के खतरनाक तारों का जाल फैला हुआ दिखाई दे रहा है।
मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (MPERC) ने इस पर कड़ी चेतावनी भी दी है। इसके बावजूद इसका कोई असर जमीन पर अधिकारियों और प्रशासन में नहीं दिख रहा है। मानो यह चेतावनी इन तारों में उलझकर रह गया है।
kapa-caka-sathata-nalkatha-marakata-ka-pachha-khab-sa-ltakata-bjal-ka-tara-oura-naca-ka-tarafa-lga-bjal-ka-ma_1813134e91370fb3460d285720510ed6-622442
हर 8 घंटे में एक मौत
साल भर में कुल एक हजार 963 बिजली दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसका सबसे दर्दनाक नतीजा यह हुआ कि एक हजार 102 मासूम लोगों को करंट लगने से अपनी जान गंवानी पड़ी।
इसका मतलब यह है कि मध्यप्रदेश में हर दिन औसतन 3 लोगों की मौत हो रही है। यानी हर 8 घंटे में कोई न कोई व्यक्ति करंट का शिकार होकर दम तोड़ रहा है।
यह मौतों का सिलसिला यहीं नहीं थमता। इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवर भी इस लापरवाही की भारी कीमत चुका रहे हैं। साल भर में एक हजार 492 पशुओं की मौत भी इन बिजली हादसों के कारण हुई है। इसके अलावा 329 लोग करंट लगने से बुरी तरह घायल भी हुए हैं।
mp-electricity-accidents-deaths
बिजली कंपनियों पर गिरेगी गाज
mp-electricity-accidents-deaths
FAQ
- मध्यप्रदेश में साल 2024-25 में बिजली हादसों में कितने लोगों की मौत हुई?
MPERC की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024-25 में मध्यप्रदेश के अंदर कुल 1,963 बिजली दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 1,102 लोगों की मौत हो गई और 329 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में हर घंटे हो रहे 12 एक्सीडेंट, शिकार होने वाले युवा सबसे ज्यादा
हिट एंड रन के मामलों में एमपी देश में नंबर एक, हर दिन हो रहे 34 से ज्यादा हादसे
भोपाल में हर दिन लापता हो रही नाबालिग बच्चियां, बहकावे में घर छोड़ रहीं मासूम
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava