बिजली बिल नहीं भरा तो हो जाएं सावधान, अब बकायादारों के नाम का पोस्टर लगाएगी कंपनी

Siddhi Tamrakar | Jan 27, 2025, 16:33 IST
Share
electricity bill defaulter 1
electricity bill defaulter 1

बिजली बिल बकाया है? तो हो जाएं सतर्क! MP पश्चिम बिजली कंपनी अब बकायादारों के नाम सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाएगी। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

अगर आपका बिजली का बिल लंबे समय से बकाया चल रहा है, तो अब सतर्क हो जाइए। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने बकायादारों (defaulters) के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। अब बकायादार उपभोक्ताओं के नाम सार्वजनिक जगहों पर चिपकाने की तैयारी की जा रही है। यह कदम बकायादारों को भुगतान के लिए प्रेरित करने और कंपनी को होने वाले आर्थिक नुकसान को रोकने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

नामों की लिस्ट सार्वजनिक जगहों पर लगेगी

हाल ही में हुई बैठक में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक रजनी सिंह ने निर्देश दिए हैं कि लंबे समय से बिल नहीं चुकाने वालों के नामों की लिस्ट तैयार की जाए। खासतौर पर उन उपभोक्ताओं का नाम प्रमुखता से दिखाया जाएगा, जिनकी बकाया राशि ज्यादा है। ये लिस्ट उन जगहों पर लगाई जाएगी जहां से बकायादार आसानी से पहचान में आ सकें। इसका मकसद बकायादारों को जल्द भुगतान के लिए प्रेरित करना है ताकि कंपनी के नुकसान को कम किया जा सके।

स्मार्ट मीटर पर जोर

बैठक में यह भी बताया गया कि इंदौर में स्मार्ट मीटर की संख्या जल्द ही 5 लाख तक पहुंचने वाली है। अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को और तेज करने और इस बारे में उपभोक्ताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। स्मार्ट मीटर से न केवल बिजली चोरी रुकेगी, बल्कि उपभोक्ता अपने इस्तेमाल को भी बेहतर तरीके से मॉनिटर कर पाएंगे।

पहले भी जारी हो चुकी है सूची

इससे पहले मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों के बड़े बकायादारों की लिस्ट जारी की थी। अब पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी ने भी इसी तर्ज पर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • बिजली बिल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा