MP में कर्मचारियों के वेतन पर सवाल, हेल्थ वर्कर्स ने की शिकायत, गुरुजियों के मानदेय पर हाईकोर्ट सख्त

Arohi Raj | Oct 21, 2026, 15:06 IST
Share
मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के मानदेय और वेतन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के मानदेय और वेतन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मध्य प्रदेश में कम वेतन पर काम कर रहे कर्मचारियों का मुद्दा फिर चर्चा में है। ग्वालियर हाईकोर्ट ने गुरुजियों को 5 हजार रुपए मानदेय देने पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने सरकार को मानदेय की समीक्षा करने का आदेश दिया है। दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों के आउटसोर्स कर्मचारियों ने भी वेतन में गड़बड़ी की शिकायत की है।

उनका आरोप है कि तय दर (Rate) से काफी कम पेमेंट किया जा रहा है। कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से जांच कराने की मांग की है।

गुरुजियों के मानदेय पर हाईकोर्ट सख्त

मध्य प्रदेश में संविदा शाला शिक्षक ग्रेड-3 के गुरुजी लंबे समय से कम मानदेय पर काम कर रहे हैं। इन्हें हर महीने केवल 5 हजार रुपए मिलते हैं। इसी मामले में ग्वालियर हाईकोर्ट ने अहम आदेश दिया है।

कोर्ट ने कहा कि आज की महंगाई में 5 हजार रुपए बेहद कम हैं। प्रदेश में अकुशल मजदूर की न्यूनतम मजदूरी 12 हजार 150 रुपए है। इसके बावजूद पढ़ाने वाले शिक्षकों को इसकी आधी रकम भी नहीं मिल रही है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को गुरुजियों के मानदेय पर दोबारा विचार करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इस मामले में तीन महीने के भीतर फैसला लेने को कहा है।

MP में 8 लाख आउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, 5 हजार एजेंसियां दायरे में | MP: 8 Lakh Outsourced and Contract Employees to Get Bonus, 5 Thousand Agencies Covered
8 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! MP में आउटसोर्स और ठेका कर्मियों को भी अब देना होगा बोनस, 5 हजार एजेंसियां दायरे में
15 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
श्रम विभाग ने श्रमायुक्त को पत्र जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मध्यप्रदेश के आठ लाख आउटसोर्स कर्मचारी और ठेका कर्मचारी अब बोनस के हकदार होंगे। यानी आउटसोर्स कर्मचारियों को बोनस देना जरूरी होगा। आदेश के दायरे में करीब 5 हजार एजेंसियां आएंगी। इससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाना शोषण जैसा

यह मामला लक्ष्मण सिंह धाकड़ बनाम मध्यप्रदेश राज्य से संबंधित है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कम मानदेय को लेकर गंभीर टिप्पणी की। कोर्ट ने साल 1982 के पीपुल्स यूनियन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स मामले का भी हवाला दिया। इसमें आर्थिक मजबूरी के कारण कम पेमेंट पर काम कराने का मुद्दा उठाया गया था।

हाईकोर्ट ने कहा कि कर्मचारियों की मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना पेमेंट करना संविधान के अनुच्छेद 23 की भावना के खिलाफ है।

कोर्ट ने यह भी कहा कि सरकार को एक आदर्श नियोक्ता की तरह काम करना चाहिए। कर्मचारियों को उनके काम के अनुसार उचित पेमेंट मिलना जरूरी है।

मध्य प्रदेश में 20 हजार नई भर्तियां और 200+ नए स्कूल: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान | 20 Thousand New Recruitments and 200+ New Schools in Madhya Pradesh: CM Mohan Yadav's Big Announcement
स्कूल शिक्षा विभाग में होंगी 20 हजार नई भर्तियां, CM मोहन यादव का ऐलान, 200 से ज्यादा नए स्कूल भी खुलेंगे
21 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार नई भर्तियां करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही प्रदेश में 200 से ज्यादा नए सांदीपनि विद्यालय भी खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में 950 से ज्यादा लोगों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी बांटे।

अस्पताल कर्मचारियों के वेतन में भी गड़बड़ी के आरोप

शिक्षकों के मानदेय का मामला सामने आने के बीच स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी शिकायत की है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों ने कम वेतन मिलने का आरोप लगाया है। मध्यप्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के मुताबिक प्रदेश के 20 जिलों में वेतन भुगतान में अंतर है।

संघ का दावा है कि शासन की निर्धारित अकुशल श्रमिक दर 13 हजार 571 रुपए है। इसके बावजूद कर्मचारियों को हर महीने पांच हजार 500 से 11 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। इस हिसाब से कुछ कर्मचारियों को निर्धारित दर से लगभग 8 हजार रुपए कम मिल रहे हैं। संघ ने साल 2019 से 2026 तक हुए पेमेंट की जांच कराने की मांग की है।

NEET UG 2026: राजस्थान में निजी मेडिकल कॉलेजों की 1200+ सीटें खाली, भारी फीस बनी बड़ी बाधा | NEET UG 2026: 1200+ Seats Vacant in Private Medical Colleges of Rajasthan, High Fees Become Major Obstacle
NEET UG 2026: राजस्थान में MBBS की 1200 से ज्यादा सीटें खाली, भारी फीस बनी बड़ी वजह
21 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में नीट यूजी-2026 की तीसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद निजी मेडिकल कॉलेजों में 1200 से अधिक एमबीबीएस सीटें खाली हैं, निजी कॉलेजों की सालाना फीस करीब 25 लाख रुपए होने से परिवारों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है, सरकारी और राजमेस कॉलेजों की सीटें भर चुकी हैं, जबकि फीस और प्रवेश नियम खाली सीटों के प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

2019 में 2500 कर्मचारियों से हुई शुरुआत

कर्मचारी संघ के मुताबिक, 13 अगस्त 2019 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जरिए भर्ती हुई थी। उस समय दो हजार 500 सफाई कर्मचारियों की सेवाएं आउटसोर्स व्यवस्था के तहत ली गई थीं। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 में बड़ी संख्या में नियुक्तियां की गईं।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आउटसोर्स एजेंसियों के जरिए 18 हजार मल्टी टास्क वर्कर नियुक्त किए। इन कर्मचारियों को जिला अस्पतालों और सिविल अस्पतालों में तैनात किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी इनकी सेवाएं ली गईं। इसके अलावा उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी कर्मचारियों की तैनाती की गई।

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 486 करोड़ खर्च, 2 साल से 2,232 पदों पर भर्ती अटकी, छात्र यूट्यूब से पढ़ रहे | MP Government Colleges Spend 486 Crores, Recruitment for 2,232 Posts Stuck for 2 Years, Students Studying via YouTube
एमपी के सरकारी कॉलेजों पर 486 करोड़ खर्च, 2 साल से 2,232 पदों पर भर्ती अटकी, यूट्यूब से पढ़ रहे छात्र
21 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश के सभी जिलों के पुराने डिग्री कॉलेजों को अपग्रेड करके पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बनाया गया था। सरकार ने इन कॉलेजों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और दूसरी सुविधाएं जुटाने के नाम पर 486 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए। वहीं आधुनिक कोर्स पढ़ाने के लिए 2,232 नए पदों को मंजूरी देने का प्रस्ताव पिछले 2 साल से सरकारी फाइलों में अटका हुआ है।

किस जिले में कितना वेतन मिलने का दावा?

कर्मचारी संघ ने अलग-अलग जिलों में मिलने वाले वेतन के आंकड़े भी दिए हैं। संघ के मुताबिक, कटनी में कर्मचारियों को पांच हजार 500 से छह हजार 500 रुपए मिल रहे हैं। उज्जैन में हर महीने सात हजार 650 रुपए दिए जा रहे हैं। सागर में कर्मचारियों को आठ हजार रुपए मंथली पेमेंट का दावा है।

भोपाल के अस्पतालों में भी वेतन अलग-अलग बताया गया है। संघ के अनुसार, भोपाल के काटजू अस्पताल में कर्मचारियों को नौ हजार रुपए मिल रहे हैं। वहीं जेपी अस्पताल में 10 हजार 840 रुपए दिए जा रहे हैं।

इन आंकड़ों के आधार पर संघ ने मिनिमम वेजेस के पालन पर सवाल उठाए हैं। हालांकि कर्मचारियों के रियल पेमेंट और लागू वेतन दर की जांच होना अभी बाकी है।

ईपीएफ में भी गड़बड़ी की आशंका

कम वेतन के अलावा कर्मचारियों ने भविष्य निधि से जुड़ी शिकायत भी की है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कामलेन्द्र सिंह का कहना है कि कर्मचारियों के ईपीएफ में अनियमितताओं की आशंका है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने दस्तावेजों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिकायत की है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई है। संघ ने सैलरी पेमेंट और ईपीएफ डिडक्शन की जांच की मांग की है। इसके लिए लोकायुक्त से जांच कराने का अपील की है।

FAQs

  1. मध्य प्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने वेतन गड़बड़ी का आरोप क्यों लगाया है?
    संघ ने 20 जिलों में वेतन गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से शिकायत की है। उनके अनुसार, कर्मचारियों को मनमाने वेतन दिए जा रहे हैं और ईपीएफ से जुड़े मामलों की भी जांच की मांग की गई है।
  2. कर्मचारियों को कितनी वेतन की कमी महसूस हो रही है?
    संघ के अनुसार, कर्मचारियों को 5,500 से 11,000 रुपए के बीच वेतन मिल रहा है, जबकि कम कौशल वाले मजदूरों के लिए मिनिमम मजदूरी 13,571 रुपए तय है।
  3. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षकों के स्टाइपेंड के संबंध में क्या निर्देश दिए हैं?
    मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षकों के 5,000 रुपए के स्टाइपेंड पर दोबारा विचार करने का निर्देश देते हुए कहा है कि अगर आवश्यकता हो, तो विशेषज्ञ समिति का गठन किया जा सकता है।
Tags:
  • मध्यप्रदेश कर्मचारी वेतन
  • आउटसोर्स हेल्थकेयर वर्कर्स
  • मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
  • आउटसोर्स कर्मचारी पेमेंट
  • मध्यप्रदेश कर्मचारी खबर
  • उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • ईपीएफ
  • गुरुजियो के मानदेय पर हाईकोर्ट सख्त
  • संविदा शाला शिक्षक ग्रेड-3
नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में काउंसिल का खेल! प्रवेश की जिम्मेदारी चिकित्सा शिक्षा आयुक्त पर डालकर खुद को बचाने की तैयारी?

By VINAY VERMA

नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में काउंसिल का खेल! प्रवेश की जिम्मेदारी चिकित्सा शिक्षा आयुक्त पर डालकर खुद को बचाने की तैयारी?
उदयपुर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दो पुलिस अफसर, 40 साल बाद भी शहीद के दर्जे का इंतजार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

उदयपुर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दो पुलिस अफसर, 40 साल बाद भी शहीद के दर्जे का इंतजार
सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार के बेटे का पर्चा रद्द, विधायक पुत्र ने लगाया था कोर्ट का फर्जी आदेश

By Ashish Bhardwaj

सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार के बेटे का पर्चा रद्द, विधायक पुत्र ने लगाया था कोर्ट का फर्जी आदेश
रितु बराला केस: पुलिस ने लिखकर दिया; नहीं कर सकते FIR, कांग्रेस का धरना खत्म, जाएंगे कोर्ट

By Mukesh Sharma

रितु बराला केस: पुलिस ने लिखकर दिया; नहीं कर सकते FIR, कांग्रेस का धरना खत्म, जाएंगे कोर्ट
धौलपुर के जंगल में मिले तीन शवों से सनसनी, ग्रामीणों ने शवों को कब्जे में लेने पर पुलिस का किया विरोध

By Jageshwar prasad