धौलपुर के जंगल में मिले तीन शवों से सनसनी, ग्रामीणों ने शवों को कब्जे में लेने पर पुलिस का किया विरोध

Jageshwar prasad | Oct 21, 2026, 14:33 IST
Share
धौलपुर में जंगल में चाचा और दो भतीजों के शव मिले, पुलिस को हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका
धौलपुर में जंगल में चाचा और दो भतीजों के शव मिले, पुलिस को हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

धौलपुर जिले के पुरा सिकरौदा गांव के पास जंगल और खेतों में एक युवक तथा दो बच्चों के शव मिले। युवक का शव बबूल के पेड़ के पास तो उसके दोनों भतीजों के शव करीब 100 मीटर दूर खेत में मिले। एक साथ तीन शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

धौलपुर (Dholpur) के कंचनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पुरा सिकरौदा गांव के पास जंगल और खेतों में एक युवक तथा दो बच्चों के शव मिले। युवक का शव बबूल के पेड़ के पास तो उसके दोनों भतीजों के शव करीब 100 मीटर दूर खेत में पड़े मिले। मृतकों की पहचान पुरा सिकरौदा निवासी विष्णु कुशवाहा (22) और उसके दो भतीजे शनि (10) तथा मानव (8) के रूप में हुई।

एक साथ तीन शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने भी मौका देखा एवं घटना की जानकारी ली। पुलिस को आशंका है कि बच्चों की हत्या के बाद युवक ने खुदकुशी की होगी, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।

सीओ मनोहर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने मामले का जल्द खुलासा करने की बात कही।

बहन के ससुराल से बच्चों को लेकर निकला था युवक

विष्णु कुशवाहा मंगलवार को मां और दोनों भतीजों के साथ अपनी बहन के ससुराल आक का पुरा गया था। मंगलवार शाम को विष्णु बाइक पर दोनों बच्चों को लेकर वहां से निकला, लेकिन फिर तीनों का पता नहीं चला। परिजन रातभर तलाशते रहे, लेकिन सुराग नहीं मिला।

बुधवार सुबह पुरा सिकरौदा गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों के पास विष्णु का शव बबूल के पेड़ के पास मिला जबकि भतीजे शनि और मानव के शव करीब 100 मीटर दूर खेत में पड़े थे। ग्रामीणों ने शव देखे और पुलिस को सूचना दी।

शवों को कब्जे में लेने के दौरान ग्रामीणों ने जताया विरोध

घटना की सूचना मिलने पर सीओ मनोहर सिंह और कंचनपुर थाना प्रभारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौके पर एकत्रित हो गए। शवों को कब्जे में लेने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने विरोध जताया और पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग की।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

जुड़वां भाइयों की हत्या: मां और प्रेमी गिरफ्तार, प्रेम संबंध का राज़ खुलने का डर बना वजह | Twin Brothers Murder: Mother and Lover Arrested, Fear of Love Affair Revelation Became the Reason
जुड़वां भाइयों के हत्याकांड में मां और प्रेमी को किया गिरफ्तार, नाना-नानी को बताने वाले थे प्रेम संबंध का राज
21 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में डीग जिले के बडेसरा गांव में 13 साल के जुड़वां भाइयों के शव मिलने से पूरा गांव स्तब्ध है। घटना में बच्चों के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। पुलिस ने उनकी मां प्रीति और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच का मुख्य कारण मां के कथित प्रेम संबंधों का विरोध बताया जा रहा है।

हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि विष्णु ने अपने भतीजों की हत्या की और इसके बाद आत्महत्या (Suicide)कर ली। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। घटनास्थल से पुलिस को दो रस्सियां भी मिली हैं। एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सकें। पुलिस अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है।

खुले कुएं बने मौत के सौदागर: दौसा में आदेशों के बावजूद लापरवाही, बजट की कमी बनी बड़ी बाधा | Open Wells Become Merchants of Death: Negligence in Dausa Despite Orders, Budget Shortage Becomes a Major Obstacle
खुले कुएं बने रहे मौत के सौदागर, आदेश के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही; बजट की कमी बनी बाधा
18 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
दौसा जिले में खुले कुएं और बोरवेल से होने वाले हादसे सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर रहे हैं। प्रशासन के आदेशों के बावजूद, ये कुएं एवं बोरवेल बंद नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि बजट की कमी और निगरानी की लापरवाही इसके मुख्य कारण हैं।

घटनास्थल के पास चिप्स और बीयर की केन मिली

पुलिस को घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर खेत में चिप्स के पैकेट और बीयर की एक केन भी मिली है। इन वस्तुओं का घटना से क्या संबंध है, यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं दिया है। जांच एजेंसियां घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, परिस्थितियों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

मुहाना युवक मौत: मानव अधिकार आयोग सख्त, IPS जांच के आदेश, 23 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट | Muhana Youth Death: Human Rights Commission Strict, IPS Investigation Ordered, Report Sought by October 23
मुहाना युवक मौत केस में मानव अधिकार आयोग सख्त, IPS से जांच; 23 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट
07 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
जयपुर के मुहाना थाने से जुड़े युवक ऋतुराज की इलाज के दौरान मौत के बाद परिवार ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस इससे इनकार कर रही। इस मामले में बुधवार को राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग ने थाने के CCTV सुरक्षित रखने और IPS अधिकारी से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

Tags:
  • धौलपुर
  • विष्णु कुशवाहा
  • कंचनपुर थाना
  • ग्रामीणों ने जताया विरोध
  • आत्महत्या की आशंका
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट
  • Dholpur
  • Suicide
पंचायतीराज चुनाव 2026: प्रथम चरण के लिए मतदान 22 अक्टूबर से, 797 मतदान केंद्रों पर 7.43 लाख मतदाता करेंगे वोट

By Jageshwar prasad

पंचायतीराज चुनाव 2026: प्रथम चरण के लिए मतदान 22 अक्टूबर से, 797 मतदान केंद्रों पर 7.43 लाख मतदाता करेंगे वोट
नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में काउंसिल का खेल! प्रवेश की जिम्मेदारी चिकित्सा शिक्षा आयुक्त पर डालकर खुद को बचाने की तैयारी?

By VINAY VERMA

नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में काउंसिल का खेल! प्रवेश की जिम्मेदारी चिकित्सा शिक्षा आयुक्त पर डालकर खुद को बचाने की तैयारी?
उदयपुर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दो पुलिस अफसर, 40 साल बाद भी शहीद के दर्जे का इंतजार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

उदयपुर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दो पुलिस अफसर, 40 साल बाद भी शहीद के दर्जे का इंतजार
MP में कर्मचारियों के वेतन पर सवाल, हेल्थ वर्कर्स ने की शिकायत, गुरुजियों के मानदेय पर हाईकोर्ट सख्त

By Arohi Raj

MP में कर्मचारियों के वेतन पर सवाल, हेल्थ वर्कर्स ने की शिकायत, गुरुजियों के मानदेय पर हाईकोर्ट सख्त
सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार के बेटे का पर्चा रद्द, विधायक पुत्र ने लगाया था कोर्ट का फर्जी आदेश

By Ashish Bhardwaj

सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार के बेटे का पर्चा रद्द, विधायक पुत्र ने लगाया था कोर्ट का फर्जी आदेश
रितु बराला केस: पुलिस ने लिखकर दिया; नहीं कर सकते FIR, कांग्रेस का धरना खत्म, जाएंगे कोर्ट

By Mukesh Sharma

रितु बराला केस: पुलिस ने लिखकर दिया; नहीं कर सकते FIR, कांग्रेस का धरना खत्म, जाएंगे कोर्ट
स्कूल शिक्षा विभाग में होंगी 20 हजार नई भर्तियां, CM मोहन यादव का ऐलान, 200 से ज्यादा नए स्कूल भी खुलेंगे

By Sourabh Bhatnagar

स्कूल शिक्षा विभाग में होंगी 20 हजार नई भर्तियां, CM मोहन यादव का ऐलान, 200 से ज्यादा नए स्कूल भी खुलेंगे