MP में कल से रोजगार मेला, कई बड़ी कंपनियां होंगी शामिल, नौकरी पाने के लिए ये डॉक्यूमेंट लाए साथ
Amresh Kushwaha | Jul 25, 2024, 08:53 IST
MP Placement Camp 2024
नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। मध्य प्रदेश के गुना जिले में 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन पास कर चुके युवाओं के लिए प्लेरामेंट कैप का आयोजन किया गया है।
MP Placement Camp 2024 : मध्य प्रदेशके गुना जिले में 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन पास कर चुके युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। इसे लेकर 26 जुलाई को पंचायत विश्राम गृह में प्लेसमेंट कैंप 2024 का आयोजित किया जाएगा। प्रदेश सहित देश की कई कंपनियां इसमें हिस्सा लेंगी।
आपको बता दें कि इसका आयोजन उच्च शिक्षा विभाग एवं कौशल एवं रोजगार विभाग के द्वारा किया जा रहा है। इसमें युवा बेरोजगारों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस आयोजन में निजी क्षेत्र की कंपनियों जैसे- वीई कमर्शियल विकल इन्दौर, एसआरएफ लिमी. पिथमपुर, स्टार हेल्थ फाइनेंस लिमी, इंडियन एम्पलाई एंड एंप्लॉयमेंट सॉल्यूशन एजेंसी (IEESA) गुना एल एण्ड टी गुना और भारतीय जीवन बीमा निगम सहित अनेक कंपनियों शामिल हैं। साथ ही चयनित आवेदको को कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदाय किए जाएंगे।
इस एक दिवसीय कैरियर अफसर मेला मे विद्यार्थीयों को स्वरोजगार योजनाओं प्रतियोगी परीक्षाओं विद्यार्थियों के हित में बनी शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इस दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, शहरी विकास प्राधिकरण, एवं जिला रोजगार कार्यालय तथा औद्योगिक संस्थानों, आदि के प्रतिनिधि भी सहयोग के लिये उपस्थित रहेंगे।
प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए युवाओं को रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र और बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। विभाग ने साफ किया है कि रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिए कार्यालय की ओर से कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
रोजगार मेला में भाग लेने के लिए उक्त लिंक https://forms.gle/gYV9o1oD1FjLWvsk6 पर भी आवेदन कर सकते हैं।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
उच्च शिक्षा विभाग एवं कौशल एवं रोजगार विभाग
इन कंपनियों में मिलेगा रोजगार का अवसर
एक दिवसीय कैरियर अफसर मेला
ये सहयोगी प्रतिनिधि भी रहेंगे उपस्थित
इन उम्मीदवारों को मिलेगा अवसर
- इस कैरियर अवसर मेले में आवेदक की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है।
- इसमें कक्षा 10 वी 12वी/स्नातक/आईटीआई एवं डिप्लोमा पास उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।
नौकरी पाने के लिए ये डॉक्यूमेंट लाए साथ
यहां से भी कर सकते हैं आवेदन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman