ESB सब इंस्पेक्टर भर्ती रिजल्ट से 17 दिन बाद ही फिजिकल, 40 डिग्री में टेस्ट का शुरू हुआ विरोध
Sanjay Gupta | May 22, 2026, 12:09 IST
Photograph: (the sootr)
कर्मचारी चयन मंडल ने 18 मई को ही सब इंस्पेक्टर-सूबेदार भर्ती परीक्षा मेंस का रिजल्ट जारी किया था। वहीं अब 17 दिन बाद फिजिकल टेस्ट भी 5 जून से शुरू करवा रहा है। केवल 17 दिन की तैयारी का समय और भारी गर्मी को देखते हुए विरोध शुरू हो गया है।
मध्य प्रदेश के कई जिले इन दिनों देश के सर्वाधिक तापमान वाले शहरों में शामिल हैं। लगातार तापमान 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है। इसी बीच एमपी ईएसबी ने इस चिलचिलाती गर्मी में ही सब इंस्पेक्टर और सूबेदार भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट की तारीख 5 से 11 जून घोषित कर दी है। यह परीक्षा भोपाल और जबलपुर में होगी। इस गर्मी और फिजिकल की तैयारी के लिए कम समय को देखते हुए उम्मीदवार और पालक दोनों ही परेशान हैं। अब इसका विरोध शुरू हो गया है।
उम्मीदवारों और पालकों ने द सूत्र को फोन और मैसेज कर भीषण गर्मी में फिजिकल टेस्ट का विरोध किया है। पालकों ने कहा कि मप्र शासन भूल गया है कि साल 2022 में भरी गर्मी में सिपाही भर्ती के फिजिकल होने पर कई उम्मीदवार बेहोश हुए थे। इसमें दो की मौत हो गई थी।
तब तत्कालीन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गर्मी को देखते हुए इसे आगे बढ़ा दिया था। वहीं इस बार समय भी केवल 17 दिन का दिया है। ऐसे में फिजिकल टेस्ट के मानकों को पार करना और तैयारी करना इतना आसान नहीं होने वाला है। मई 2022 में बालाघाट के 29 साल के इंदरकुमार और सिवनी के 22 साल के नरेंद्र गौतम की 800 मीटर दौड़ के दौरान मौत हो गई थी।
![0c713fa6-def]()
इस भर्ती में 500 पद हैं, जिनमें एसआई के 472 और सूबेदार के 28 पद हैं। इसकी मेंस 29 अप्रैल को हुई और रिजल्ट 18 मई को आया। इसके बाद अब फिजिकल टेस्ट भोपाल व जबलपुर में 5 से 11 जून तक कराने की घोषणा एमपी ईएसबी (MP ESB) ने की है। इसमें कुल 1692 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है।
उधर अभी मेंस के रिजल्ट पर 87-13 फीसदी का विवाद चल ही रहा है। दरअसल इस परीक्षा में प्री में 87 फीसदी कैटेगरी में आए करीब 65 उम्मीदवारों को 13 फीसदी कैटेगरी में शिफ्ट कर दिया है। जबकि एमपी पीएससी में शिफ्टिंग नहीं होती है, जो एक बार जिस कैटेगरी में आया, वह इसी में रहता है। इसे लेकर भी ईएसबी से नाराजगी है। अभी कोई इसका हल नहीं निकला है।
यह खबरें भी पढ़ें...
एसआई भर्ती-2021 री एग्जाम में कोर्ट ने दी बड़ी राहत, चार लाख अभ्यर्थी हो सकेंगे एग्जाम में शामिल
ESB की SI, सूबेदार व एसआई भर्ती रिजल्ट में उम्मीदवारों को 87 से 13 फीसदी में शिफ्ट किया
विभागों की समीक्षा बैठक में सख्त नजर आए सीएम मोहन, दो पीएस की खिंचाई, बोले जवाबदेही तय होना चाहिए
NEET पेपर लीक: 5 राज्यों में बिका पेपर, महाराष्ट्र टॉप पर और राजस्थान दूसरे नंबर पर
mp si bharti 2025
एसआई-सूबेदार भर्ती परीक्षा
चार साल पहले हो चुकी दो उम्मीदवारों की मौत
तब तत्कालीन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गर्मी को देखते हुए इसे आगे बढ़ा दिया था। वहीं इस बार समय भी केवल 17 दिन का दिया है। ऐसे में फिजिकल टेस्ट के मानकों को पार करना और तैयारी करना इतना आसान नहीं होने वाला है। मई 2022 में बालाघाट के 29 साल के इंदरकुमार और सिवनी के 22 साल के नरेंद्र गौतम की 800 मीटर दौड़ के दौरान मौत हो गई थी।
0c713fa6-def
इतने पद के लिए होना है परीक्षा
अभी 87-13 फीसदी का विवाद चल ही रहा है
यह खबरें भी पढ़ें...
एसआई भर्ती-2021 री एग्जाम में कोर्ट ने दी बड़ी राहत, चार लाख अभ्यर्थी हो सकेंगे एग्जाम में शामिल
ESB की SI, सूबेदार व एसआई भर्ती रिजल्ट में उम्मीदवारों को 87 से 13 फीसदी में शिफ्ट किया
विभागों की समीक्षा बैठक में सख्त नजर आए सीएम मोहन, दो पीएस की खिंचाई, बोले जवाबदेही तय होना चाहिए
NEET पेपर लीक: 5 राज्यों में बिका पेपर, महाराष्ट्र टॉप पर और राजस्थान दूसरे नंबर पर
mp si bharti 2025
एसआई-सूबेदार भर्ती परीक्षा
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava