4 जून को होगी वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा, MP ESB ने बदली थी तारीख

Aman Vaishnav | May 25, 2026, 11:44 IST
Share
mp esb van rakshak jail prahari exam
mp esb van rakshak jail prahari exam

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) के वन रक्षक और जेल प्रहरी संयुक्त भर्ती परीक्षा 4 जून को होगी। एसएससी और सीयूईटी जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं से तारीखें टकराने की वजह से यह फैसला लिया गया था।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • एमपी ईएसबी ने वन रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी थी।
  • पहले यह परीक्षा 25 मई से शुरू होने वाली थी। अब यह गुरुवार 4 जून 2026 से आयोजित की जाएगी।
  • एसएससी और सीयूईटी जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं से तारीखें टकराने की वजह से यह फैसला लिया गया था।
  • इन भर्ती परीक्षाओं के लिए लगभग तीन लाख 92 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
  • परीक्षा की तारीख आगे बढ़ने से दूसरी परीक्षाओं के कैलेंडर पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। एमपी कर्मचारी चयन मंडल ने हाल ही में वन विभाग के वन रक्षक भर्ती परीक्षा-2026 को आगे बढ़ा दिया था। अब यह परीक्षा 4 जून से होगी।

परीक्षा की तारीख आगे बढ़ने की वजह?

पहले यह संयुक्त भर्ती परीक्षा 25 मई से शुरू होनी थी। इसी दौरान राष्ट्रीय स्तर की दो बड़ी परीक्षाएं- एसएससी (SSC) और सीयूईटी (CUET) भी आयोजित हो रही हैं।

तारीखें आपस में टकराने के कारण उम्मीदवारों के सामने यह संकट खड़ा हो गया था कि वे कौन सी परीक्षा दें और कौन सी छोड़ें। छात्रों की इस परेशानी को देखते हुए एमपी ईएसबी (MP ESB) ने यह फैसला लिया था। साथ ही परीक्षा को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी थी।

दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

बता दें कि 04 जून से शुरू होने वाली यह परीक्षा दो शिफ्ट में कराई जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना जरूरी होगा।

परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग टाइम

परीक्षा की शिफ्ट परीक्षा का समयरिपोर्टिंग का समय
पहली शिफ्ट (First Shift)सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तकसुबह 08:00 बजे से 09:00 बजे के बीच
दूसरी शिफ्ट (Second Shift)दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तकदोपहर 01:00 बजे से 02:00 बजे के बीच

परीक्षा कैलेंडर पर पड़ सकता है असर

ईएसबी ने 02 अप्रैल को जो अपना अपडेटेड परीक्षा कार्यक्रम जारी किया था, उसके मुताबिक जून के महीने में कई बड़ी परीक्षाएं होनी तय हैं।

  • समूह-2 उप समूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा
  • समूह-3 उपयंत्री भर्ती परीक्षा
  • पीएनएसटी परीक्षा
  • एएनएमटीएसटी परीक्षा (ANMTST Exam - जो मई में प्रस्तावित है)
अब वन रक्षक और जेल प्रहरी परीक्षा के आगे खिसकने से इस पूरे परीक्षा कैलेंडर पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

इस बार आए कम आवेदन

इस साल वन विभाग और जेल विभाग की संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए करीब तीन लाख 92 हजार उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा है। पिछले भर्ती चक्र से तुलना करें, तो इस बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम रही है।

इस बार कुल आवेदनों का आंकड़ा 04 लाख के पार भी नहीं पहुंच सका है।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

परीक्षा शुरू होने से कुछ दिन पहले मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले कर्मचारी चयन मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर आपको Admit Card का एक सेक्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद सामने दिख रहे MP Van Rakshak Jail Prahari Admit Card 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपनी लॉगिन डिटेल (जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें।
  5. डिटेल भरते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  6. इसे अच्छे से चेक करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।

FAQ

  1. एमपी वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा कब से शुरू होगी?
    पहले यह परीक्षा 25 मई से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब यह परीक्षा 4 जून 2026 से शुरू होगी।
  2. MP ESB ने परीक्षाओं की तारीख आगे क्यों बढ़ाई है?
    इसी समय के दौरान राष्ट्रीय स्तर की एसएससी (SSC) और सीयूईटी (CUET) जैसी बड़ी परीक्षाएं भी हो रही थीं। तारीखें आपस में टकराने के कारण उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं में नहीं बैठ पा रहे थे, इसलिए ईएसबी ने तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

ये खबरें भी पढ़िए...

RVSKVV Gwalior Bharti: ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय में सीधी भर्ती, देखें आवेदन प्रक्रिया

SI भर्ती री-एग्जाम के लिए सभी अभ्यर्थियों को करनी होगी KYC, अभ्यर्थियों का फ्री में होगा करेक्शन

सागर मेडिकल कॉलेज भर्ती: बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से बनें प्रोफेसर, 15 जून लास्ट डेट

UPSC Exam Calendar 2027 का नया परीक्षा शेड्यूल जारी, जानें परीक्षा की पूरी टाइमलाइन

Tags:
  • कर्मचारी चयन मंडल
  • सरकारी नौकरी
  • जेल प्रहरी
  • एमपी कर्मचारी चयन मंडल
  • MP ESB
  • सहायक जेल अधीक्षक भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि