बेटे से वोट डलवाने वाले भोपाल के BJP नेता पर FIR , पीठासीन अधिकारी समेत पूरी पोलिंग पार्टी सस्पेंड, हेड कांस्टेबल लाइन अटैच

Pratibha ranaa | May 09, 2024, 13:46 IST
Share
बेटे से वोट डलवाने वाले भोपाल के BJP नेता पर FIR द सूत्र
बेटे से वोट डलवाने वाले भोपाल के BJP नेता पर FIR द सूत्र

लोकसभा चुनाव में अपने बेटे से वोट डलवाने वाले बीजेपी नेता जिला पंचायत सदस्य सहित पोलिंग टीम पर कार्रवाई की गई है। लोकतंत्र का मजाक बनाने वाली इस घटना को 'द सूत्र' ने सबसे पहले ब्रेक किया था। इसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है।

BHOPAL. लोकसभा चुनाव के लिए 7 मई को हुई वोटिंग में अपने बेटे से वोट डलवाने वाले भोपाल जिपं सदस्य विनय मेहर के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। इसके साथ ही पीठासीन अधिकारी समेत पूरी पोलिंग पार्टी सस्पेंड व हेड कांस्टेबल को लाइन अटैच कर दिया गया है।

बेटे से वोट डलवाते वक्त वीडियो भी बनाया

मध्यप्रदेश में EVM मानो खिलौना बन गई है। राजधानी भोपाल में ईवीएम से जुड़ा एक अजब मामला सामने आया है। यहां एक नेता ने ईवीएम से नाबालिग का वोट डलवाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने इस मामले में सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, 'भाजपा ने चुनाव आयोग को बच्चों का खिलवाड़ बना दिया है। भोपाल में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर ने नाबालिग बेटे से वोट डलवाया। वोट डालते वक्त का विनय ने वीडियो भी बनाया है। वीडियो फेसबुक पर विनय मेहर ने किया पोस्ट है।

RIP Election Commission of India

पीयूष बबेले की पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, RIP Election Commission of India। दूसरे यूजर ने लिखा कि भाजपा के हैं,कोई कार्रवाई नहीं होगी। पोस्ट पर अन्य यूजर्स ने भी इसी तरह के कमेंट किए हैं।

दिग्विजय सिंह ईवीएम पर उठा चुके सवाल

लोकसभा चुनाव के बीच मध्यप्रदेश में ईवीएम का लेकर सियासी भी मचा हुआ है। ऐसे समय में ईवीएम को लेकर यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस अब बीजेपी पर हमलावर हो गई है। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए थे।

EVM पर उठते रहे हैं सवाल

गौरतलब है कि EVM अब चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। करीब दो दशक से हर संसदीय और विधानसभा चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है। 45 साल के इतिहास में EVM को शंकाओं, आलोचनाओं और आरोपों का भी सामना करना पड़ा है।

ये खबर भी पढ़िए...कमलेश्वर डोडियार BJP में जाएंगे? MP के सबसे गरीब विधायक ने कर दिया ये बड़ा खुलासा...

Tags:
  • EVM
  • ईवीएम
  • पोलिंग पार्टी सस्पेंड
Weather Update: MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम ने बदली करवट, दिन में पड़ रही चुभती धूप, रात में गुलाबी ठंड

By Amresh Kushwaha

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?