आबकारी आरक्षकों को मिलेगी ज्वाइनिंग, द सूत्र की पहल के बाद दस्तावेज सत्यापन जल्द

Sanjay Gupta | Apr 29, 2026, 14:50 IST
Share
mp excise constable dv process joining update
mp excise constable dv process joining update

आबकारी आरक्षकों के लिए राहत भरी खबर आई है। द सूत्र की पहल के बाद इनकी ज्वाइनिंग का रास्ता साफ हुआ है। ईएसबी द्वारा 253 पदों के लिए पांच फरवरी को रिजल्ट जारी कर दिया था। इसके बाद से ही ज्वाइनिंग अटकी थी।

द सूत्र एक बार फिर युवाओं की आवाज बना है। ईएसबी द्वारा हाल ही में चयनित 253 आबकारी आरक्षक का रिजल्ट जारी किया था। इसके बाद से ही ज्वाइनिंग की प्रक्रिया अटक गई थी।

द सूत्र के पास इसे लेकर कई मैसेज और फोन आए थे। इस पर द सूत्र द्वारा इसकी जानकारी आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना को दी गई थी। उन्होंने इस संबंध में द सूत्र को जानकारी दी है।

पत्र जारी कर दिया है, इस दिन से होंगे डीवी

आबकारी आयुक्त सक्सेना ने द सूत्र को बताया कि विभागीय अधिाकिरयों को निर्देश दे दिए हैं। दस्तावेज सत्यापन (डीवी- डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन) का काम पांच-छह मई से किया जाएगा। इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है।

a533207e-6a2
a533207e-6a2

इसके बाद होगी ज्वाइनिंग

ज्वाइनिंग के लिए पहला कदम दस्तावेज सत्यापन का है। इसमें सभी चयनितों के दस्तावेज देखे जाते हैं। इनकी डिग्री की मान्यता व अन्य दस्तावेज देखे जाते हैं। इसकी रिपोर्ट क्लीन होने के बाद विभाग द्वारा अगला कदम ज्वाइनिंग का होगा।

FAQ

  1. आबकारी आरक्षक का दस्तावेज सत्यापन कब होगा?
    आबकारी आरक्षकों का दस्तावेज सत्यापन 5-6 मई को होगा। विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया है। उम्मीदवारों को तय समय पर उपस्थित होना होगा। आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं।
  2. आबकारी आरक्षक भर्ती में कितने उम्मीदवारों का चयन हुआ है?
    कुल 253 उम्मीदवारों का चयन ईएसबी द्वारा किया गया है। इन सभी का रिजल्ट पहले ही घोषित हो चुका है। अब सिर्फ इनके दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शेष है। इसके बाद इन्हें नियुक्ति पत्र दिए जा सकेंगे।
  3. आबकारी आरक्षक भर्ती वेरिफिकेशन प्रक्रिया में किन बातों का ध्यान रखें?
    उम्मीदवारों को अपनी डिग्री और सभी आवश्यक प्रमाणपत्र लाने होंगे। दस्तावेजों की मान्यता की गहराई से जांच की जाएगी। विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है। कोई भी गलत जानकारी मिलने पर पात्रता रद्द होगी।
ये खबरें भी पढ़िए...

आबकारी आरक्षक, सिपाही भर्ती नकल घोटाले ने ऐसे खोली पटवारी भर्ती घोटाले की जांच की पोल

ईएसबी को झटका: नर्सिंग ऑफिसर-सिस्टर ट्यूटर भर्ती में GNM और मेल नर्स को राहत

एमपी न्यूज: ईएसबी वनरक्षक भर्ती 2026: पदों की संख्या बढ़ी, संशोधित रूलबुक जारी

MP आबकारी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा: रतलाम में SIT जांच शुरू, 12 अभ्यर्थी संदेह में

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • दीपक सक्सेना
  • आबकारी आरक्षक
  • आबकारी आरक्षक भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग