इस वजह से MPESB ने स्थगित की आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा

Rohit Sahu | Jul 04, 2025, 13:42 IST
Share
mppeb constable exam
mppeb constable exam

MPESB ने आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा को अचानक स्थगित कर दिया है। परीक्षा से 2 दिन पहले बोर्ड ने ये फैसला लिया। अब इसको लेकर कैंडिडेट्स के मन में अलग अलग सवाल खड़े हो रहे हैं।

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) भर्ती परीक्षाओं को लेकर एक बार फिर विवादों में है। MPESB ने 5 जुलाई 2025 को होने वाली आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा में फर्जीवाडे़ का डर बोर्ड को सता रहा है।

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 में आधार कार्ड स्कैन में फर्जीवाड़ा कर फेक सॉल्वर एग्जाम देने पहुंचे थे। अब बोर्ड को इस परीक्षा में भी गड़बड़ी की इसकी आशंका थी जिसके बाद बोर्ड ने फिलहाल परीक्षा स्थगित कर दी। वहीं गड़बड़ी रोकने के लिए ESB के अफसर आधार (UIDAI) सिस्टम से जुड़े अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

परीक्षा से एक दिन पहले भी एडमिट कार्ड नहीं आया

MPESB ने 253 पदों के लिए परीक्षा का टाइम टेबल तो जारी कर दिया था। परीक्षा से ठीक एक दिन पहले तक Admit Card वेबसाइट पर अपलोड ही नहीं किए गए। इससे हजारों अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी और भ्रम की स्थिति बन गई। अब बोर्ड ने क्लियर किया है कि परीक्षा को स्थिगित कर दिया गया है। अब ESB पोर्टल पर टाइम टेबल और नई डेट जल्द अपलोड कर दी जाएगी।

MPESB कर रहा आधार वेरिफिकेशन सुधार के प्रयास

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा को पारदर्शी बनाने की तैयारी में है। गड़बड़ी रोकने के लिए ESB के अफसर आधार सिस्टम से जुड़े अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। इसमें तकनीकी सहयोग पर बात चल रही है, ताकि परीक्षा के समय बायोमेट्रिक पहचान और डॉक्यूमेंट की जांच सही तरीके से हो सके। कोशिश ये है कि कोई फर्जी उम्मीदवार या मुन्नाभाई एग्जाम में शामिल न हो सके।

पुलिस आरक्षक भर्ती में हुआ था आधार स्कैम

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती 2023 (MP Police Consatable Bharti) में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था। ग्वालियर-चंबल अंचल में अब तक 17 ऐसे मामले मिले, जहां असली उम्मीदवारों ने अपने आधार कार्ड में सॉल्वर की फोटो और फिंगरप्रिंट जोड़कर परीक्षा दिलवाई। चयन के बाद फिर से आधार अपडेट कर अपनी पहचान जोड़ ली। मुरैना और श्योपुर में कई आरोपियों पर केस दर्ज हो चुका है। अब तक इस मामले में 10 गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=U6wHEks0aog

5 जुलाई को नहीं होगी मध्य प्रदेश आबकारी आरक्षक परीक्षा, डेट बढ़ी, जानें लेटेस्ट अपडेट

2 शिफ्टों में होनी थी परीक्षा

चयन मंडल द्वारा 5 जुलाई 2025 को आबकारी आरक्षक डायरेक्ट और बैकलॉग भर्ती परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जानी थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से 4:40 बजे तक निर्धारित थी। यह परीक्षा राज्य के 13 शहरों — भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उज्जैन और बालाघाट में होनी थी।

यह भी पढ़ें...भारतीय रेलवे में निकली 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, करें आवेदन कहीं छूट न जाए मौका

253 पदों के लिए निकली है भर्ती

इस भर्ती (Excise constable Bharti) प्रक्रिया के तहत कुल 253 पदों पर चयन किया जाना है। इनमें सामान्य वर्ग के 72, ईडब्ल्यूएस के 26, ओबीसी के 75, अनुसूचित जाति (SC) के 36 और अनुसूचित जनजाति (ST) के 44 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू होकर 1 मार्च 2025 तक चली थी, जबकि फॉर्म में संशोधन की अंतिम तारीख 6 मार्च थी।

यह भी पढ़ें...राजस्थान हाईकोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के इंटरव्यू पर लगी रोक हटाई, पुरानी शर्तों के तहत होगी भर्ती

परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों से ये अपील

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे MPESB की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर समय-समय पर एडमिट कार्ड और परीक्षा संबंधी अपडेट चेक करते रहें। यदि किसी को तकनीकी समस्या आती है तो वे जनसंपर्क अनुभाग से संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा की नई तिथि और अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News | आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा | MPPEB News | mppeb new bharti | विवादों में MPPEB MP ESB Controversy | mp esb updates

Tags:
  • MP News
  • आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा
  • MPPEB News
  • MPESB
  • MP ESB Controversy
  • आबकारी आरक्षक
  • mp esb updates
  • आधार वेरिफिकेशन
  • आबकारी आरक्षक भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा