मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की कमी, किल्‍लत दूर करने अपनाया जाएगा राजस्थान का भर्ती मॉडल

Pratibha ranaa | Jun 02, 2024, 07:39 IST
Share
 Health Department
Health Department

मध्‍य प्रदेश में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग का मर्जर भले ही हो गया हो, लेकिन डॉक्टरों की कमी का समाधान नहीं निकल पाया। जितने डॉक्टर अभी हैं, लगभग उतने की ही और जरूरत है...

डॉक्टर्स की कमी से जूझ रहे मध्‍य प्रदेश में अब राजस्थान मॉडल पर भर्ती होगी। इसके लिए अलग से बोर्ड बनेगा। मप्र में 2021 के बाद डॉक्टरों की भर्ती नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार सरकारी चिकित्सकों के 4000 से ज्यादा पद खाली हैं। लगभग 47 प्रतिशत डॉक्टरों की अभी भी कमी है। ( MP facing shortage of doctors )

मप्र में राजस्थान मॉडल पर भर्ती की तैयारी

दरअसल प्रदेश के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर नहीं हो पा रही है। इसके लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के कम से कम 4 हजार से ज्यादा पदों को भरने के लिए अब डॉक्टर्स की नियुक्ति के लिए सेंट्रलाइज्ड व्यवस्था बनाने की तैयारियां शुरू हुई हैं। इसके लिए तमिलनाडु और राजस्थान मॉडल का परीक्षण किया जा रहा है। राजस्थान में डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए अलग से बोर्ड है। अब मप्र में भी डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए बोर्ड बनाया जाएगा। ( MP Health Department )

मप्र में डॉक्टरों को हो रहा नुकसान

मप्र में डॉक्टरों को तकनीकी त्यागपत्र देने की व्यवस्था नहीं है। इससे उन्हें वर्तमान में जो वे​तन मिल रहा है, उससे कम में ज्वाइन करना पड़ता है। यह सुविधा मिलने के बाद वे एक समान सैलरी पर ज्वाइन कर पाएंगे। मप्र में डॉक्टरों को छठवें वेतनमान के आधार पर एनपीए दिया जाता है, जबकि अन्य राज्यों में सातवें वेतनमान के आधार पर। यानी एक डॉक्टर को 10 से 15 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है। यहां तक कि प्रदेश में प्रमोशन की स्पष्ट पॉलिसी नहीं हैं।

2021 में हुई थी डॉक्टरों की भर्ती

बता दें, मप्र में इससे पहले 2021 में भर्तियां हुई थी। इसमें करीब 529 विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की गई थीष हालांकि तब भी काफी पद खाली थे। माना जा रहा है कि अब कुल खाली पदों में से 25 फीसदी पर ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सीधी भर्ती की जा सकती है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Mp health department
  • डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा मप्र
  • MP facing shortage of doctors
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज