असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर 15 साल तक नौकरी करता रहा मुन्ना भाई, BMO बना, तब जाकर खुली पोल

Aman Vaishnav | Oct 11, 2026, 14:39 IST
Share
एमपी में फर्जी डॉक्टर पर एफआईआर, असली डिग्री चुराकर बना था बीएमओ
एमपी में फर्जी डॉक्टर पर एफआईआर, असली डिग्री चुराकर बना था बीएमओ

मध्य प्रदेश में एक शख्स असली डॉक्टर की डिग्री और पहचान चुराकर 15 साल तक सरकारी नौकरी करता रहा। फर्जी और असली दोनों डॉक्टरों के नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि और कॉलेज की डिग्री बिल्कुल एक जैसी थी। आरोपी ने साल 2009 में नौकरी शुरू की। इसके बाद साल 2023 में प्रमोट होकर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर यानी बीएमओ भी बन गया।

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सिस्टम में सुनील कुमार नाम के दो डॉक्टर काम कर रहे थे। दोनों की पोस्टिंग अलग-अलग जिलों में थी। इसके बाद भी उनके कागजों की हर एक जानकारी हूबहू एक जैसी थी।

  • पहला डॉक्टर: सुनील कुमार सिंह, जो बालाघाट जिले के बिरसा में बीएमओ पद पर काम कर रहा था।
  • दूसरा डॉक्टर: डॉक्टर सुनील कुमार, जो देवास में पूरी ईमानदारी से पदस्थ हैं।
  • दस्तावेजों में समानता: दोनों के कागजों में नाम सुनील सिंह, पिता का नाम मोहन सिंह और जन्म की तारीख 1 फरवरी 1978 दर्ज थी।
  • डिग्री और कॉलेज: दोनों की एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री एपीएसयू रीवा (APSU Rewa) कॉलेज की थी।
सबसे बड़ी बात यह थी कि दोनों डॉक्टर असल जिंदगी में एक-दूसरे को जानते तक नहीं थे।

2009 से शुरू हुई नौकरी

बता दें कि आरोपी सुनील सिंह ने साल 2009 में सिस्टम में सेंध लगाई थी। उसने बालाघाट के बिरसा ब्लॉक स्थित पीएचसी दमोह में नौकरी शुरू की थी। इसके बाद साल 2012 से वह बिरसा में संविदा डॉक्टर के रूप में काम करने लगा।

साल 2023 में वह प्रमोट होकर बीएमओ यानी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर बन गया। जब वह इस बड़े पद पर बैठा, तब उसकी डिग्री को लेकर शिकायतें और सवाल उठने लगे। उस समय जांच भी हुई लेकिन तत्कालीन सीएमएचओ (Chief Medical and Health Officer) ने उसे क्लीन चिट दे दी थी। वहीं दूसरी तरफ देवास में पदस्थ असली डॉक्टर सुनील कुमार ने तीन बार पेश होकर अपने असली दस्तावेज साबित किए।

मेडिकल काउंसिल की जांच में उड़े अफसरों के होश

जब जांच राज्य स्तर पर पहुंची और मेडिकल काउंसिल (Medical Council) ने कागजात खंगाले, तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं।

  • आरोपी के दस्तावेजों में उसका गृह जिला कभी मुरैना, कभी रीवा तो कभी बालाघाट लिखा हुआ था।
  • आरोपी डॉक्टर के पास परमानेंट रजिस्ट्रेशन का कोई रिकॉर्ड नहीं था। उसने सिर्फ प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन के कागज जमा कर रखे थे।
  • उसने देवास में पदस्थ असली डॉक्टर के कागजात की नकल करके अपने सारे फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे।

जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

सीएमएचओ डॉ. शत्रुघन दहिया ने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट और सभी दस्तावेज देखने के बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। आरोपी ने देवास के एक डॉक्टर के असली दस्तावेजों की नकल करके फर्जी कागजात बनाए थे।

राज्य स्तरीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर बिरसा पुलिस ने सुनील सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

ये खबर क्यों जरूरी है?

यह मामला सरकारी भर्ती प्रक्रिया और स्वास्थ्य विभाग की जांच व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक व्यक्ति कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे 15 साल तक सरकारी डॉक्टर बना रहा। इसके बाद बीएमओ जैसे पद तक पहुंच गया।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इतने सालों तक उसकी डिग्री और पहचान की सही जांच क्यों नहीं हुई। यह मामला इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि डॉक्टरों की योग्यता और पहचान का सीधा संबंध मरीजों की सेहत और सुरक्षा से है।

Tags:
  • बालाघाट फर्जी डॉक्टर मामला
  • MBBS
  • Chief Medical and Health Officer
  • मेडिकल काउंसिल
  • सीएमएचओ डॉ. शत्रुघन दहिया
  • सरकारी डॉक्टर
राजस्थान पंचायत चुनाव: बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान और अटल ज्ञान केंद्र का वादा

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव: बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान और अटल ज्ञान केंद्र का वादा
एमपी के सात माता मंदिरों में बदली दर्शन व्यवस्था: बगलामुखी में वीआईपी एंट्री बंद, मैहर में 700 जवान तैनात, जानें से पहले देख लें गाइड

By Manya Jain

एमपी के सात माता मंदिरों में बदली दर्शन व्यवस्था: बगलामुखी में वीआईपी एंट्री बंद, मैहर में 700 जवान तैनात, जानें से पहले देख लें गाइड
ओबीसी आरक्षण फैसले के बाद कई सवाल, सरकार से लेकर PSC और ESB, उम्मीदवार सबमें असमंजस

By Sanjay Gupta

ओबीसी आरक्षण फैसले के बाद कई सवाल, सरकार से लेकर PSC और ESB, उम्मीदवार सबमें असमंजस
इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज टी 20 मैच के लिए अहम निर्देश जारी, फर्जी टिकट खरीद से भी रहें सावधान

By Sanjay Gupta

इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज टी 20 मैच के लिए अहम निर्देश जारी, फर्जी टिकट खरीद से भी रहें सावधान
राजस्थान में पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए महंगा: आज से नई कीमतें लागू, कच्‍चे तेल में बढ़ोतरी बनी वजह

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपए महंगा: आज से नई कीमतें लागू, कच्‍चे तेल में बढ़ोतरी बनी वजह
सस्ती छोड़ महंगी शराब के दीवाने हुए भारतीय: 6.18 लाख करोड़ के पार पहुंचा बाजार, राज्यों को 19% टैक्स कमाई

By Aman Vaishnav

सस्ती छोड़ महंगी शराब के दीवाने हुए भारतीय: 6.18 लाख करोड़ के पार पहुंचा बाजार, राज्यों को 19% टैक्स कमाई
भगवान के नाम पर दर्ज ज़मीन, अब मुआवजा किसे दे सरकार, जानिए इस अनोखे मामले की पूरी सच्चाई

By Arun Tiwari

भगवान के नाम पर दर्ज ज़मीन, अब मुआवजा किसे दे सरकार, जानिए इस अनोखे मामले की पूरी सच्चाई