एमपी के प्रसिद्ध कथावाचक का निधन, कथा में भजन गाते समय आया साइलेंट हार्ट अटैक
Amresh Kushwaha | Jul 23, 2024, 17:29 IST
पंडित गोपाल कृष्ण महाराज का निधन
उज्जैन के प्रसिद्ध कथावाचक भागवताचार्य पंडित गोपाल कृष्ण महाराज का व्यास गादी पर कथा करते हुए निधन हो गया। पंडित गोपाल कृष्ण महाराज कथा के दौरान भजन सुना रहे थे, वहीं श्रद्धालु नृत्य कर रहे थे।
आजकल के समय में मौत का बुलावा कब, कहां और कैसे आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। पिछले कुछ समय से साइलेंट हार्ट अटैक के कई मामले सामने आए हैं। इसमें इंसान की बैठे-बैठे या फिर चलते-चलते ही अचानक मौत हो जाती है। ऐसा ही मामला उज्जैन से सामने आया है, जिसमें पंडित गोपाल कृष्ण महाराज की भजन गाते-गाते हार्ट अटैक से मौत हो गई।
श्रीमद्भागवत कथा सुनाते सुनाते पंडित गोपाल कृष्ण महाराज प्राण त्याग दिए। कथा के दौरान वे भजन गा रहे थे और भक्ति रस में सराबोर लोग नाच रहे थे। उसी वक्त अचानक कथावाचक नीचे गिर पड़े।
हार्टअटैक से कथावाचक की मौत हो गई। गुरुपूर्णिमा के दिन हुए इस हादसे का वीडियो अब सामने आया है। कथावाचक का उज्जैन में अंतिम संस्कार किया गया। उज्जैन के प्रसिद्ध कथावाचक भागवताचार्य पंडित गोपाल कृष्ण महाराज का व्यास गादी पर कथा करते हुए निधन हो गया।
पंडित गोपाल कृष्ण महाराज राजगढ़ में अपने गुरु की समाधि स्थल पर कथा सुनाने गए थे। पाढ़लिया आंजना समाज और श्री सद्गुरु सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का गुरु पूर्णिमा पर अनुष्ठान था। पंडित गोपाल कृष्ण महाराज कथा के दौरान भजन सुना रहे थे और श्रद्धालु नृत्य कर रहे थे। वहीं एकाएक पंडित गोपाल कृष्ण व्यास गद्दी पर गिर पड़े।
कथावाचक को गिरते देख श्रद्धालु और सेवा समिति के लोग उनके पास आए लेकिन उनकी हालत खराब हो चुकी थी। पंडित गोपाल कृष्ण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। पंडित गोपाल कृष्ण महाराज की आकस्मिक मौत से हर कोई दुखी हो उठा। कई भक्त तो बिलख बिलख कर रोने लगे।
पंडित गोपाल कृष्ण का पार्थिव शरीर उज्जैन लाया गया, जहां दमदमा से अंतिम यात्रा निकाली गई। उन्हें अंतिम विदाई देने सैकड़ों श्रद्धालु और अनुयायी आए।
कथा के दौरान आया हार्ट अटैक
हार्टअटैक से कथावाचक की मौत हो गई। गुरुपूर्णिमा के दिन हुए इस हादसे का वीडियो अब सामने आया है। कथावाचक का उज्जैन में अंतिम संस्कार किया गया। उज्जैन के प्रसिद्ध कथावाचक भागवताचार्य पंडित गोपाल कृष्ण महाराज का व्यास गादी पर कथा करते हुए निधन हो गया।
कथावाचक के भजन पर श्रद्धालु कर रहे थे नृत्य
कथावाचक के आकस्मिक मौत से हर कोई दुखी
उज्जैन में हुआ अंतिम संस्कार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari