मूंग खरीदी को लेकर आंदोलन तेज, सात दिन का राशन लेकर भोपाल की ओर आ रहे किसान

Aman Vaishnav | Jul 28, 2026, 14:30 IST
Share
मूंग खरीदी को लेकर किसानों का आंदोलन,  एमपी में मूंग खरीदी विवाद
मूंग खरीदी को लेकर किसानों का आंदोलन, एमपी में मूंग खरीदी विवाद

मध्य प्रदेश में मूंग की 100% सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। करीब 2 हजार किसान भोपाल की ओर पैदल मार्च कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में मूंग की 100% सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन अब और तेज हो गया है।

संयुक्त किसान मोर्चा की किसान क्रांति पैदल यात्रा मंगलवार को दूसरे दिन बरखेड़ा से भोपाल की ओर बढ़ी।

fb2b85e9-7ff
fb2b85e9-7ff

भोपाल की ओर बढ़ रहे 2 हजार किसान

सुबह किसानों को कुछ देर के लिए औबेदुल्लागंज टोल प्लाजा पर रोका गया था। प्रशासन ने किसान नेताओं से बातचीत कर उन्हें इंतजार करने के लिए कहा, लेकिन कुछ देर बाद किसानों को आगे बढ़ने दिया गया।

फिलहाल करीब 2 हजार किसान पैदल भोपाल की ओर बढ़ रहे हैं। उनके साथ सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली और दूसरे वाहन भी चल रहे हैं।

किसानों का साफ कहना है कि वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे और भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

a93ae218-84d
a93ae218-84d

भोपाल की ओर किसानों का कूच जारी

इस आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में प्रदेश के 19 किसान संगठन शामिल हैं। सुबह किसान औबेदुल्लागंज टोल प्लाजा के पास एक ढाबे पर रुके थे। इसके बाद उन्होंने फिर से पैदल मार्च शुरू कर दिया।

औबेदुल्लागंज से निकलने के बाद किसान मंडीदीप सीमा के सिमराई तक पहुंच गए। रास्ते में पुलिस ने राज हाइट्स स्कूल और बंसल कॉलेज के पास बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोकने की कोशिश की।

बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया, लेकिन किसान बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ गए और भोपाल की ओर कूच जारी रखा।

782d15ab-4eb
782d15ab-4eb

आंदोलन कमजोर करने की कोशिश

किसानों के आगे बढ़ने के साथ ही पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। राजधानी भोपाल की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

वहीं किसान नेताओं का आरोप है कि आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि विदिशा, रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम और बुधनी के कई गांवों से किसानों को बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।

e2e97f42-d58
e2e97f42-d58

सात दिन का राशन ला रहे साथ

गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने वाले रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है और जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। किसान नेताओं का यह भी आरोप है कि उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

भोपाल कूच में शामिल किसान लंबी लड़ाई की तैयारी के साथ पहुंचे हैं। वे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सात दिन का राशन और पीने का पानी लेकर आए हैं। कई किसान अपने साथ पहले से बनी दाल-बाटी भी लेकर पहुंचे हैं।

किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और वे हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।

किसानों की तीन मांगें

  • किसानों का पूरा मूंग सरकार खरीदे, इसकी गारंटी दी जाए।
  • किसानों को समय पर खाद मिले और वितरण व्यवस्था में तुरंत सुधार किया जाए।
  • किसानों से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों का जल्द समाधान किया जाए।

ये खबरें भी पढ़िए...

मूंग खरीदी को लेकर आंदोलन तेज, भोपाल की ओर पैदल रवाना हुए किसान

एमपी में मूंग खरीद विवाद: उग्र हुए किसान, बुधवार को सीएम हाउस का करेंगे घेराव!

एमपी में मूंग खरीदी पर घमासान, केंद्र ने ठुकराई राज्य की मांग

हरदा किसान आंदोलन: समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी और फसल बीमा के हक की बड़ी लड़ाई

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • किसान आंदोलन
  • संयुक्त किसान मोर्चा
  • सीएम हाउस
  • मुख्यमंत्री आवास
  • मूंग खरीदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच