केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तक पहुंची किसान की शिकायत, उनके आदेश पर कीटनाशक कंपनी की जांच, अब FIR
Vishwanath Singh | Aug 21, 2025, 12:17 IST
Sourabh281
देवास जिले के कन्नौद क्षेत्र और इंदौर के सांवेर क्षेत्र में दर्जनों किसानों की फसल चौपट हो चुकी है। कई प्रभावित किसान कंपनी के खिलाफ पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुके हैं।
मध्यप्रदेश में किसानों की सोयाबीन फसल इस बार कीटनाशक दवा की चपेट में आकर बर्बाद हो गई। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्होंने खरपतवार नष्ट करने के लिए नई दिल्ली की एचपीएम (Hindustan Pulverizing Mills) केमिकल एंड फर्टिलाइजर कंपनी का बायोक्लोर खरपतवार नाशक इस्तेमाल किया था, लेकिन छिड़काव के कुछ ही दिनों बाद उनकी पूरी फसल सूखकर नष्ट हो गई। किसान की शिकायत केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान तक पहुंची थी। उन्होंने जांच के आदेश दिए थे। उसके बाद अब लसूड़िया थाने में एफआईआर हुई है।
देवास जिले के कन्नौद क्षेत्र और इंदौर के सांवेर क्षेत्र में दर्जनों किसानों की फसल चौपट हो चुकी है। कई प्रभावित किसान कंपनी के खिलाफ पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। वहीं विदिशा जिले में खुद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेतों का औचक निरीक्षण कर किसानों से उनकी पीड़ा सुनी।
सांवेर क्षेत्र के किसान जितेंद्र परमार ने बताया कि उसने कुल 38 बीघा में सोयाबीन बोया था और 7 जुलाई को इंदौर के देवधर कॉम्प्लेक्स से बायोक्लोर खरीदा था। छिड़काव के बाद सारी फसल नष्ट हो गई। किसान का कहना है कि शिकायत के बाद ग्राम सेवक और पटवारी ने पंचनामा बनाया, कृषि विशेषज्ञों ने भी मुआयना किया और एसडीएम को रिपोर्ट दी, लेकिन कंपनी का कोई प्रतिनिधि अब तक खेत देखने तक नहीं आया। किसान नेता हंसराज मंडलोई ने बताया कि सांवेर क्षेत्र के कई और किसानों कमल, धर्मेंद्र, मिथुन आदि की फसल इसी दवा से बर्बाद हो चुकी है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर होप/भंडारी मिल की 1000 करोड़ से ज्यादा की जमीन कांतिलाल बम के हाथ से गई, कलेक्टर ने सरकारी घोषित की
कन्नौद ब्लॉक के पीपल्दा, मथनी, काटकूट और गुदभेल गांवों के किसानों ने भी फसल खराब होने की शिकायत की। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर जांच के बाद नई दिल्ली स्थित एचपीएम कंपनी के मालिक केडी अग्रवाल समेत छह लोगों के खिलाफ कीटनाशक अधिनियम 1968 और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। जांच में सामने आया कि कंपनी ने किसानों को खरपतवार नाशक दवा के उपयोग की सही जानकारी नहीं दी थी, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ।
किसानों का कहना है कि खराब कीटनाशक से न केवल उनकी मेहनत और लागत बर्बाद हुई है, बल्कि उनकी सालभर की आजीविका भी प्रभावित हो गई है। किसान संगठनों ने प्रशासन और सरकार से मुआवजे की मांग की है।
केंद्रीय मंत्री ने किया था निरीक्षण
fir3
सांवेर के किसानों का यह है मामला
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर होप/भंडारी मिल की 1000 करोड़ से ज्यादा की जमीन कांतिलाल बम के हाथ से गई, कलेक्टर ने सरकारी घोषित की
fir2
कन्नौद क्षेत्र में दर्ज हुई FIR
fir1
किसानों की मांग
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava