MP को मिली पहली हाई-टेक गौशाला, CM मोहन यादव ने किया भूमिपूजन

Siddhi Tamrakar | Nov 23, 2024, 14:06 IST
Share
गौशाला
गौशाला

राजधानी भोपाल से 20 किलोमीटर दूर स्थित बरखेड़ी डोब में प्रदेश की सबसे आधुनिक गौशाला का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गौशाला का भूमिपूजन कर उद्घाटन किया है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में।

राजधानी भोपाल से 20 किलोमीटर दूर स्थित बरखेड़ी डोब में प्रदेश की सबसे आधुनिक गौशाला का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को इसका भूमिपूजन कर उद्घाटन किया है। इस गौशाला में एक समय में 10 हजार गायों को रखा जा सकेगा। यहां गायों के रहने के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही उनके इलाज की व्यवस्था भी की जाएगी। मोहन सरकार गायों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

जिसके घर में गाय का कुल, वह घर गोकुल- सीएम

भूमिपूजन के दौरान सीएम ने कहा कि जिसके घर में गाय का कुल है, वह घर गोकुल है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस साल प्रदेश में 300 गौ-शालाओं का पंजीयन हुआ है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि हर घर में गाय का बछड़ा उपलब्ध कराकर दूध के उत्पादन को बढ़ाया जाएगा।

गौशाला में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

इस गौशाला में एक साथ 10 हजार गायें रह सकेंगी। यह गौशाला हाईटेक होगी और इसमें एक चिकित्सा वार्ड भी होगा, जहां गायों का इलाज किया जा सकेगा। यह गौशाला बरखेड़ी डोब में 25 एकड़ क्षेत्र में बनाई जाएगी, जिसमें सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और अन्य जरूरी संसाधन लगाए जाएंगे।

15 करोड़ की लागत से बनेगी गौशाला

इस परियोजना की लागत लगभग 15 करोड़ रुपए आएगी। गौशाला में गायों को हरा चारा, भूसा और पशु आहार की सप्लाई के लिए एक अत्याधुनिक कन्वेयर बेल्ट सिस्टम भी लगाया जाएगा।

गौ के लिए आधुनिक चिकित्सा वार्ड

पहले इस गौशाला में 2 हजार गायों को रखने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, गायों के गोबर और मूत्र से जैविक खाद तैयार करने के लिए एक यूनिट भी स्थापित की जाएगी। घायल और बीमार गायों के इलाज के लिए आधुनिक चिकित्सा वार्ड का निर्माण भी किया जाएगा।

गौ अभ्यारण्यों का होगा निर्माण

भोपाल और अन्य शहरों में भी इस तरह की हाईटेक गौशालाओं का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, सरकार प्रदेशभर में 9 गौ अभ्यारण्यों का निर्माण भी करने की योजना बना रही है, जहां आवारा मवेशियों और ऐसी गायों को रखा जा सकेगा जो दूध नहीं देती हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • गौशाला
  • आधुनिक और आत्मनिर्भर गौशाला
अशोकनगर जिला अस्पताल में तीसरी बेटी का जन्म बना काल? SNCU में नवजात की गला घोंटकर कर दी हत्या, मां-दादी पर शक

By Aman Vaishnav

अशोकनगर जिला अस्पताल में तीसरी बेटी का जन्म बना काल? SNCU में नवजात की गला घोंटकर कर दी हत्या, मां-दादी पर शक
Weather Update: मानसून की विदाई के साथ बदला मौसम: राजस्थान में चढ़ा पारा, MP-CG में भी बढ़ी गर्मी

By Amresh Kushwaha

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

By Sandeep Kumar

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल

By Ramanand Tiwari

अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई

By Sandeep Kumar

एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई