सतना सांसद ने जड़ा क्रेन ऑपरेटर को थप्पड, हवा में अटक गई थी क्रेन, वीडियो हुआ वायरल
Sanjay Dhiman | Oct 31, 2025, 15:08 IST
Photograph: (the sootr)
सतना में बीजेपी सांसद गणेश सिंह ने माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान क्रेन ऑपरेटर को थप्पड़ मार दिया। हवा में अटक जाने से गुस्साए सांसद ने भीड़ के बीच यह हरकत की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने इसे 'सत्ता का अहंकार' बताया है।
SATNA. मध्यप्रदेश के सतना ज़िले से भाजपा सांसद गणेश सिंह ने 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम में क्रेन ऑपरेटर को थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल, सांसद गणेश सिंह सरदार पटेल जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम के दौरान उन्हें डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था। इस माल्यार्पण कार्यक्रम के लिए नगर निगम की हाइड्रोलिक क्रेन बुलाई गई थी।
इस क्रेन में बैठकर सांसद माल्यार्पण करने ऊपर गए थे। जब उनकी क्रेन लौट रही थी, तो रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण अटक गई। जो कुछ मिनट बाद नीचे भी आ गई। इस घटना से गुस्साए सांसद ने भीड़ के बीच क्रेन ऑपरेटर को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना ने सभी को चौंका दिया। मौके पर किसी ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। इधर, सांसद की इस हरकत को कांग्रेस अब 'सत्ता का अहंकार' बता रही है।
यह खबरें भी पढ़ें..
जबलपुर के अंजुमन इस्लामिया स्कूल का नया फरमान, अब शुक्रवार को छुट्टी, रविवार को होंगी कक्षाएं
इंदौर नगर निगम को संपत्तिकर में झटका, चमेलीदेवी स्कूल के मामले में हाईकोर्ट के ये आदेश
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी व्यक्ति ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि क्रेन नीचे आते ही सांसद गणेश सिंह ऑपरेटर गणेश कुशवाहा को बुलाते हैं और सबके सामने उसे थप्पड़ जड़ देते हैं।
यह घटना मौके पर मौजूद अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के सामने घटी। कुछ लोगों ने इसे सांसद की सुरक्षा प्रतिक्रिया बताया, जबकि विपक्ष ने इसे सत्ता के अहंकार का उदाहरण करार दिया।
सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान उपयोग की गई क्रेन में पहले से ही मेंटेनेंस (रखरखाव) की समस्या थी। हाइड्रोलिक सिस्टम में अचानक दबाव घट जाने के कारण बॉक्स हवा में अटक गया था। जिसके चलते सांसद की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लग गया था। इस घटना ने सतना नगर निगम के वाहनों के रखरखाव (मेंटेनेंस) पर भी सवाल उठाए हैं।
यह खबरें भी पढ़ें..
MP का 70वां स्थापना दिवस, लाल परेड ग्राउंड में ड्रोन शो के साथ बड़े-बड़े सितारों का होगा शो, जानिए पूरा कार्यक्रम
कितना बढ़ेगा एमपी के विधायकों का वेतन: एक महीने में सरकार की समिति करेगी तय, शीतकालीन सत्र में लगेगी मुहर
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरौलिया ने कहा, “यह घटना भाजपा नेताओं के अहंकार और जनता के प्रति असंवेदनशीलता को दिखाती है। सांसद द्वारा कर्मचारी को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारना निंदनीय है।”
कांग्रेस ने कहा कि यह भाजपा की कार्यशैली का प्रतीक है। सत्ता में बैठे नेता आम कर्मचारियों और जनता के साथ दुर्व्यवहार करने से नहीं चूकते।
भाजपा ने मामले पर सफाई दी गई कि सांसद गणेश सिंह का इरादा किसी को अपमानित करने का नहीं था। यह एक “क्षणिक प्रतिक्रिया (instant reaction)” थी। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्रेन की खराबी के कारण सांसद की जान खतरे में पड़ सकती थी।
इस क्रेन में बैठकर सांसद माल्यार्पण करने ऊपर गए थे। जब उनकी क्रेन लौट रही थी, तो रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण अटक गई। जो कुछ मिनट बाद नीचे भी आ गई। इस घटना से गुस्साए सांसद ने भीड़ के बीच क्रेन ऑपरेटर को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना ने सभी को चौंका दिया। मौके पर किसी ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। इधर, सांसद की इस हरकत को कांग्रेस अब 'सत्ता का अहंकार' बता रही है।
MP : सतना में सरदार पटेल की जयंती के मौके पर माल्यार्पण के लिए क्रेन पर चढ़े सांसद गणेश सिंह ने गुस्से में कर्मचारी को मारा थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें वीडियो #MadhyaPradesh #SardarVallabhbhaiPatel #GaneshSingh #satna #viralvideo #TheSootr। pic.twitter.com/8F9OEbhylG
— TheSootr (@TheSootr) October 31, 2025
जबलपुर के अंजुमन इस्लामिया स्कूल का नया फरमान, अब शुक्रवार को छुट्टी, रविवार को होंगी कक्षाएं
इंदौर नगर निगम को संपत्तिकर में झटका, चमेलीदेवी स्कूल के मामले में हाईकोर्ट के ये आदेश
वीडियो हुआ वायरल
यह घटना मौके पर मौजूद अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के सामने घटी। कुछ लोगों ने इसे सांसद की सुरक्षा प्रतिक्रिया बताया, जबकि विपक्ष ने इसे सत्ता के अहंकार का उदाहरण करार दिया।
तकनीकी खराबी या मानवीय भूल?
यह खबरें भी पढ़ें..
MP का 70वां स्थापना दिवस, लाल परेड ग्राउंड में ड्रोन शो के साथ बड़े-बड़े सितारों का होगा शो, जानिए पूरा कार्यक्रम
कितना बढ़ेगा एमपी के विधायकों का वेतन: एक महीने में सरकार की समिति करेगी तय, शीतकालीन सत्र में लगेगी मुहर
कांग्रेस बोली ये भाजपा का अहंकार
कांग्रेस ने कहा कि यह भाजपा की कार्यशैली का प्रतीक है। सत्ता में बैठे नेता आम कर्मचारियों और जनता के साथ दुर्व्यवहार करने से नहीं चूकते।
भाजपा की सफाई,कहा ये क्षणिक प्रतिक्रिया
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava