एमपी में निगम-मंडलों में नियुक्तियों पर लगा ब्रेक, खंडेलवाल बोले-अगला दौर आएगा तब फिर करेंगे

Aman Vaishnav | May 13, 2026, 08:12 IST
Share
mp government corporation board political appointments hold
mp government corporation board political appointments hold

मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने फिलहाल निगम-मंडलों की नई नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। अब तक 70 नेताओं को पद मिल चुके हैं, जबकि 150 से ज्यादा नेताओं को अब भी जगह मिल सकती है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला शुरू किया था। अब तक करीब 70 नेताओं को इन पदों पर नियुक्त किया जा चुका है। हालांकि, अब इन नियुक्तियों पर ब्रेक लगा दी गई है। हेमंत खंडेलवाल ने इस बात के संकेत दिए हैं कि अब इन नियुक्तियों को फिलहाल रोका जाएगा।

फिर अगला दौर आएगा

मीडिया से बात करते हुए खंडेलवाल ने बताया कि अब इतने सारे पद हमने दे दिए हैं। थोड़ा आराम करने दीजिए। फिर नियुक्तियों का अगला दौर आएगा तब हम फिर करेंगे।

453f3933-f3c
453f3933-f3c


बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष

मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा बनाई गई हैं। हालांकि अभी तक आयोग के बाकी सदस्यों की नियुक्ति के आदेश नहीं आए हैं।

बीजेपी की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, सोनम निनामा, अर्चना गुप्ता, और मोनिका बट्टी (जो अमरवाड़ा से बीजेपी की विधानसभा प्रत्याशी रह चुकी हैं) के नाम बाल संरक्षण आयोग के सदस्य के तौर पर लगभग तय हो चुके हैं।

bde58797-2dd
bde58797-2dd


चेतन सिंह पर पार्टी विरोधी आरोप

जानकारी के अनुसार ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियां हो चुकी हैं। भोपाल, इंदौर, खजुराहो, ओरछा और कुछ अन्य प्राधिकरणों में अभी तक नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं।

भोपाल विकास प्राधिकरण की रेस में शामिल चेतन सिंह का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस ऑडियो में हुई बातचीत को लेकर प्रदेश संगठन में उनकी शिकायत की गई है। साथ ही उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

अध्यक्ष के साथ 1 या 2 उपाध्यक्ष की नियुक्ती

जो निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरण खाली पड़े हैं, उनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को मिलाकर लगभग 150 से ज्यादा नेताओं को जगह मिल सकती है। अध्यक्ष के साथ 1 या 2 उपाध्यक्ष और तीन से छह सदस्य भी नियुक्त किए जाने हैं।

नियुक्ति के लिए विकास प्राधिकरणों की सूची

क्र. सं.विकास प्राधिकरण का नामEnglish Translation
1भोपाल विकास प्राधिकरणBhopal Development Authority
2इंदौर विकास प्राधिकरणIndore Development Authority
3कटनी विकास प्राधिकरणKatni Development Authority
4बुंदेलखंड विकास प्राधिकरणBundelkhand Development Authority
5महाकौशल विकास प्राधिकरणMahakaushal Development Authority
6राज्य कोल जनजाति विकास प्राधिकरणState Kol Tribal Development Authority
7भरिया विकास प्राधिकरणBhariya Development Authority

इन आयोग में अभी तक नियुक्ति नहीं हुई

क्र. सं.आयोग का नामEnglish Translation
1राज्य योजना आयोगState Planning Commission
2राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोगState Welfare Commission for General Poor Class
3राज्य सफाई कर्मचारी आयोगState Safai Karmachari Commission
4वरिष्ठ नागरिक कल्याण आयोगSenior Citizen Welfare Commission
5कृषक आयोगFarmers' Commission

इन निगमों में नियुक्ति के लिए करना होगा इंतजार

क्र. सं.निगम का नाम English Translation
1मप्र आदिवासी वित्त एवं विकास निगमMP Tribal Finance & Development Corporation
2मप्र पर्यटन विकास निगमMP Tourism Development Corporation
3खनिज विकास निगमMineral Development Corporation
4पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगमBackward Classes & Minorities Finance Development Corporation
5मप्र ऊर्जा विकास निगमMP Energy Development Corporation
6अनुसूचित जाति वित्त विकास निगमScheduled Caste Finance Development Corporation
7हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगमHandicrafts & Handloom Development Corporation
8कुक्कुट विकास निगमPoultry Development Corporation
9बीज विकास निगमSeed Development Corporation
10मप्र एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशनMP Agro Industries Development Corporation

लंबित बोर्ड नियुक्तियों की सूची

क्र. सं.बोर्ड/संस्था का नाम (Hindi)English Translation
1मध्यप्रदेश मदरसा बोर्डMadhya Pradesh Madarsa Board
2असंगठित कामगार बोर्डUnorganized Workers Board
3गो पालन एवं पशु वर्धन बोर्डGauseva & Livestock Development Board
4समाज कल्याण बोर्डSocial Welfare Board
5म.प्र. राज्य हज कमेटीM.P. State Haj Committee
6मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन बोर्डMadhya Pradesh Trade Promotion Board
7मप्र राज्य सहकारी उपभोक्ता संघMP State Cooperative Consumers Federation
8मप्र राज्य लघु वनोपज सहकारी संघMP State Minor Forest Produce Cooperative Federation

FAQ

  1. मध्यप्रदेश के निगम मंडलों में अब तक कुल कितनी नियुक्तियां हो चुकी हैं?
    मुख्यमंत्री मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में अब तक लगभग 70 नेताओं को विभिन्न निगमों, मंडलों और आयोगों में नियुक्त किया जा चुका है।
ये खबरें भी पढ़िए...

महिला आरक्षण पर सियासी जंग तेज: जीतू पटवारी का पलटवार, खंडेलवाल का आक्रोश अभियान

एमपी वित्त विभाग का आदेश, बाबू से लेकर अफसर तक, खर्च का देना होगा हिसाब

एमपी पुलिस को मिलेगा दोगुना इनाम, 50 हजार तक दे सकेंगे DGP, सीएम मोहन यादव ने दी मंजूरी

अफसरों की सवारी पर हर महीने खर्च हो रहे करोड़ों, पेट्रोल-डीजल बचाने सरकार लाएगी नया आदेश

Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • इंदौर विकास प्राधिकरण
  • भोपाल विकास प्राधिकरण
  • मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा