एमपी का राज्य समाज कल्याण बोर्ड भंग, नेता प्रतिपक्ष बोले- पीड़ित महिलाओं का छीना सहारा

Aman Vaishnav | Feb 10, 2026, 13:37 IST
Share
mp government dissolves welfare board umang singhar
mp government dissolves welfare board umang singhar

मध्यप्रदेश सरकार ने 70 साल पुराना समाज कल्याण बोर्ड भंग कर दिया है। यह बोर्ड महिलाओं, बच्चों और वंचितों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता था। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस फैसले पर विरोध जताया है।

News In Short

  • मध्यप्रदेश सरकार ने 70 साल पुराना समाज कल्याण बोर्ड निरस्त कर दिया है।
  • उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार इवेंट्स पर करोड़ों खर्च करती है।
  • बोर्ड के भंग होने से प्रदेश में चल रहे 28 पारिवारिक परामर्श केंद्र बंद हो सकते हैं।
  • परामर्श केंद्र बंद हो गए तो पीड़ित महिलाओं को सहारा छिन जाएगा।

News In Detail

मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले में 70 साल पुराना एमपी राज्य समाज कल्याण बोर्ड को भंग कर दिया गया है। यह बोर्ड 1956 से महिलाओं, बच्चों और वंचितों के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम कर रहा था। अब इस फैसले ने सियासत को गरमा दिया है।

कैबिनेट में दिया बड़ा आदेश

सरकार ने मंगलवार 3 फरवरी को हुई कैबिनेट बैठक में बोर्ड को खत्म करने का आदेश दिया था। साथ ही कर्मचारियों को महिला एवं बाल विकास विभाग में शामिल करने का आदेश दिया था। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस फैसले का विरोध किया है। उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए इसे लोकतंत्र और गरीब वर्ग पर बड़ा हमला बताया है।

इवेंट्स पर करोड़ों खर्च करती है सरकार

नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जिस बोर्ड का तीन साल का बजट सिर्फ 4.22 करोड़ रुपए था। क्या सरकार इतनी रकम भी नहीं जुटा सकती? सिंघार ने आरोप लगाया कि जो सरकार इवेंट्स पर करोड़ों खर्च करती है। उसने 35 हजार लोगों से उनके मुंह का निवाला छीन लिया है।

उमंग सिंघार ने ये भी कहा कि राजस्थान, महाराष्ट्र और ओडिशा जैसे भाजपा शासित राज्यों में यह बोर्ड अभी भी काम कर रहा है। मध्यप्रदेश में ही इसे क्यों बंद किया गया?

पीड़ित महिलाओं का छीना सहारा

सिंघार ने ये भी लिखा कि बोर्ड के भंग होने से प्रदेश में चल रहे 28 पारिवारिक परामर्श केंद्र बंद हो सकते हैं। ये केंद्र घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए पुलिस स्टेशन जाने से पहले एक उम्मीद होते थे। अब यदि ये बंद हो गए तो पीड़ित महिलाओं को सहारा छिन जाएगा। थानों और कोर्ट में केस का बोझ भी बढ़ जाएगा।

राज्य समाज कल्याण बोर्ड के कार्य?

  • समाजिक कल्याण संगठनों की जरूरतों का समय-समय पर सर्वेक्षण और अनुसंधान करना।
  • सहायता प्राप्त एजेंसियों के कार्यक्रमों और परियोजनाओं का मूल्यांकन करना।
  • केंद्र और राज्य सरकार के जरिए दी गई सहायता का समन्वय करना।
  • जहां कोई संगठन नहीं है, वहां स्वैच्छिक संगठनों की स्थापना को बढ़ावा देना।
  • केंद्रीय कल्याण बोर्ड से अनुमोदित योजनाओं के तहत सहायता देना।
  • परिवार, महिलाओं, बच्चों और विकलांगों की भलाई के लिए कार्य करना।
  • राज्य के कमजोर वर्गों की स्थिति सुधारने में मदद करना।
  • सामाजिक कार्य में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करना और पायलट परियोजनाओं पर काम करना।
  • आपदा के समय राहत उपायों में मदद प्रदान करना।
ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: सरकार की बेरुखी से लाचार समाज कल्याण बोर्ड नहीं कर पाए अपना ही कल्याण

कुर्सियों में बर्बाद हुआ बजट, MP में बने थे 14 समाजिक कल्याण बोर्ड, एक में भी नहीं हुई ट्रेनिंग

हनुमान-बाली और सुग्रीव, गौंड-कोल-कोरकू आदिवासी थे: उमंग सिंघार

नेपानगर महासम्मेलन: आदिवासी धर्म कोड के बहाने उमंग सिंघार ने सरकार को ललकारा

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • भाजपा
  • उमंग सिंघार
  • सोशल मीडिया
  • महिला एवं बाल विकास विभाग
  • राज्य सरकार
  • समाज कल्याण बोर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज