IPS अफसरों के तबादले: लोकायुक्त डीजी जयदीप प्रसाद हटाए गए, साईं मनोहर को इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी

Sandeep Kumar | Mar 23, 2025, 23:19 IST
Share
ips-officers-transfer
बांए से IPS जयदीप प्रसाद, ए साईं मनोहर और योगेश देशमुख

मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार रात को 15 आईपीएस अफसरों के तबादले किए। प्रमुख पदों पर हुए बदलावों में लोकायुक्त प्रमुख जयदीप प्रसाद की जगह योगेश देशमुख को नियुक्त किया गया, और कई अन्य अफसरों को भी नए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मध्यप्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए। इन बदलावों में सबसे अहम नाम जयदीप प्रसाद का है, जिन्हें सिर्फ 6 महीने बाद लोकायुक्त संगठन के प्रभारी महानिदेशक पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब एडीजी, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें 24 सितंबर 2024 को लोकायुक्त में नियुक्त किया गया था।

योगेश देशमुख को कमान

बता दें कि जयदीप प्रसाद की जगह अब योगेश देशमुख को लोकायुक्त संगठन का नया प्रभारी महानिदेशक बनाया गया है। देशमुख अभी तक एडीजी, इंटेलिजेंस के पद पर थे। अब उनकी जगह इंटेलिजेंस विंग की कमान ए साईं मनोहर को दी गई है।
ये खबर भी पढ़िए... वकीलों ने करा दिया जज का ट्रांसफर, दो महीने से चल रही थी तना-तनी

राकेश गुप्ता को नई जिम्मेदारी

वहीं मुख्यमंत्री के ओएसडी राकेश गुप्ता को संचालक, खेल एवं युवक कल्याण बनाया गया है। वे अक्टूबर 2024 में सीएम सचिवालय से जुड़े थे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे एडीजी राजबाबू सिंह को अब पीएचक्यू में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी मिली है।

ये खबर भी पढ़िए... MP में कर्मचारियों के तबादला नियमों में जल्द होंगे बदलाव, मनपसंद स्थानों पर होगा ट्रांसफर!

ba76669e-fb4
ba76669e-fb4

7e6fe0b2-d0f
7e6fe0b2-d0f

रीवा रेंज में भी बड़ा फेरबदल

मऊगंज जिले में एएसआई की हत्या के बाद रीवा रेंज के डीआईजी साकेत प्रकाश पांडे को हटा दिया गया है। अब वे डीआईजी, पीएचक्यू के पद पर रहेंगे। उनकी जगह राजेश सिंह को रीवा रेंज का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है। राजेश सिंह अभी तक विसबल की 25वीं वाहिनी, भोपाल के सेनानी थे। इसके साथ ही गौरव राजपूत को रीवा रेंज का नया आईजी बनाया गया है। वे फिलहाल गृह विभाग में ओएसडी की भूमिका निभा रहे थे।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • आईपीएस अफसर
  • लोकायुक्त
  • IPS transfer
  • ips
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • तबादला
  • आईपीएस तबादला सूची
  • आईपीएस जयदीप प्रसाद
  • आईपीएस ए साईं मनोहर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि