खुशखबरी...मोहन सरकार ने खोला लाखों नौकरियों का पिटारा, ऐसे होगी भर्ती

Siddhi Tamrakar | Nov 19, 2024, 09:19 IST
Share
government jobs
government jobs

मध्य प्रदेश सरकार आगामी 5 वर्षों में ढाई लाख पद भरने की योजना बना रही है। भर्ती प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भर्ती की पूरी जानकारी लेख में दी गई है।

मध्य प्रदेश सरकार आगामी 5 वर्षों में ढाई लाख पद भरने की योजना बना रही है। भर्ती प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सीएम मोहन यादव सरकार की ओर से विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति एक अप्रैल 2024 के आधार पर की जाएगी, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी की सीधी भर्ती शामिल है। इसके लिए वित्त विभाग मंत्रालय द्वारा टेबल जारी की गई है।

रिक्त पदों की स्थिति के आधार पर भर्ती प्रक्रिया को चरणों में बांटा जाएगा। यदि किसी संवर्ग में 1 से 50 पद रिक्त हैं, तो इनकी नियुक्ति 2 चरणों में की जाएगी। पहले चरण में 50 प्रतिशत पद वित्तीय वर्ष 2024-25 में और शेष 50 प्रतिशत पद वित्तीय वर्ष 2025-26 में भरे जाएंगे। इसके अलावा, पिछड़े वर्ग के लिए रिजर्व रखे गए 13 प्रतिशत पदों को इस गणना में शामिल नहीं किया जाएगा।

अन्य एजेंसियों द्वारा की जानी वाली भर्ती नहीं शामिल

कर्मचारी चयन मंडल, एमपीपीएससी या अन्य संस्थाओं द्वारा की जा रही भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल पदों को इस गणना में नहीं लिया जाएगा। यदि किसी संवर्ग में 51 से 200 पद रिक्त हैं, तो उनकी भर्ती तीन चरणों में की जाएगी। यदि रिक्त पद 33 प्रतिशत से कम हैं, तो यह एक साथ भरे जाएंगे। अगर 33 से 66 प्रतिशत रिक्त हैं, तो इन पदों को तीन वर्षों में विभाजित किया जाएगा (2024-25 में 8 प्रतिशत, 2025-26 में 46 प्रतिशत और 2026-27 में 46 प्रतिशत)। यदि रिक्त पदों की संख्या 66 प्रतिशत से ज्यादा है, तो ये चार चरणों में भरे जाएंगे।

ऐसे भरे जाएंगे पद

रिक्त पद 66 प्रतिशत से अधिक है तो चार वर्षों में भर्ती प्रक्रिया विभाजित की जाएगी। यदि किसी संवर्ग में 200 से अधिक रिक्त पद हैं, तो यदि रिक्त पद 25 प्रतिशत से कम हैं, तो सभी पद एक साथ भरे जाएंगे। 25 से 50 प्रतिशत रिक्त पद होने पर इन्हें तीन चरणों में भरा जाएगा, और 50 से 75 प्रतिशत रिक्त पदों को चार चरणों में भरा जाएगा। 75 प्रतिशत से अधिक रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पांच वर्षों में विभाजित की जाएगी।

वाहन चालकों की नहीं होगी सीधी भर्ती

इसके अलावा, वाहन चालकों की सीधी भर्ती नहीं की जाएगी। ये पद अब आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरे जाएंगे, और केवल विशिष्ट विभागों को, जहां वाहन चालकों की नियुक्ति अत्यंत आवश्यक है, वित्त विभाग से स्वीकृति प्राप्त करने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। इसी तरह से चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए भी सीधी भर्ती नहीं होगी, और इन्हें आउटसोर्सिंग के द्वारा भरा जाएगा।

FAQ

  1. मध्य प्रदेश सरकार कितने पद भरने की योजना बना रही है?
    आगामी 5 वर्षों में सरकार ढाई लाख (2,50,000) पद भरने की योजना बना रही है।
  2. भर्ती प्रक्रिया किन श्रेणियों के लिए होगी?
    यह भर्ती प्रक्रिया प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के पदों के लिए होगी।
  3. क्या सभी पदों के लिए सीधी भर्ती होगी?
    नहीं, वाहन चालकों और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए सीधी भर्ती नहीं होगी। इन्हें आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरा जाएगा।
  4. क्या पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षित पदों की अलग गणना होगी?
    हां, पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित 13% पदों को सामान्य गणना में शामिल नहीं किया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • एमपीपीएससी
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • सरकारी नौकरी
  • jobs 2024
  • mp government jobs
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई