मध्यप्रदेश में 50 हजार कर्मचारियों को नहीं मिल रही सैलरी, अब हुआ ये बड़ा खुलासा!
Sourabh Bhatnagar | Jun 07, 2025, 13:36 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश में एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें 50 हजार सरकारी कर्मचारी सरकारी रिकॉर्ड में तो दर्ज हैं, लेकिन ट्रेजरी से उनका वेतन नहीं निकला। यह मामला तब सामने आया जब...
आपने ऐसे मामले तो खूब पढ़े और सुने होंगे कि किसी के नाम का फर्जी वेतन निकाल लिया गया। किसी के नाम से गबन किया गया, लेकिन ये मामला थोड़ा हटकर है। जी हां, मध्यप्रदेश में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। सूबे में करीब 50 हजार कर्मचारी ऐसे मिले हैं, जो सरकारी रिकॉर्ड में तो दर्ज हैं, लेकिन ट्रेजरी से उनका वेतन नहीं निकल रहा था। अब इस मामले की जांच की जा रही है। जिला स्तर पर भी टीमों को काम में जुटाया गया है। इसे लेकर मीडिया में अलग अलग खबरें चल रही हैं। इसे लेकर द सूत्र ने जिम्मेदारी अधिकारियों से बात की। पूरा मामला समझा है।
खबर यह भी...तबादलों को लेकर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बड़ा बयान, हजारों कर्मचारियों को मिलेगी सीधी राहत
इस मामले को गंभीर मानते हुए कमिश्नर ने सभी जिलों के DDO यानी Drawing & Disbursing Officers को पत्र लिखा है। उनसे 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है कि उनके दफ्तरों में कोई ऐसा कर्मचारी तो नहीं, जो रिकॉर्ड में है लेकिन काम पर नहीं। इसके अलावा सभी DDO को सर्टिफिकेट भी देना होगा कि उनके यहां कोई अनधिकृत कर्मचारी काम नहीं कर रहा।
खबर यह भी...प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर 19 राजनीतिक केस, भाई नाना पर 9 गंभीर केस, इसमें महिला अपराध भी
अब इस पर सवाल भी उठ रहे हैं। कहा जा रहा है कि कहीं ये फर्जीवाड़ा तो नहीं? क्या कुछ लोग सिस्टम में बने रहकर किसी और लाभ का फायदा तो नहीं उठा रहे या फिर सिस्टम की गड़बड़ी है? कांग्रेस ने इस संबंध में सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, प्रदेश में 50 हजार कर्मचारी 'गुम' हो गए हैं। करीब 250 करोड़ रुपए का उनका वेतन निकाला नहीं गया है। सरकार ने इसके लिए जांच समिति बनाकर कर्मचारियों को तलाशने को कहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रदेश में 4 लाख 50 हजार कर्मचारी हैं, उनमें से 50 हजार को तलाशना पड़े तो ये कितनी बड़ी आर्थिक और प्रशासनिक अराजकता है।विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में भूत भी सरकारी कर्मचारी!
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
आखिर माजरा क्या है?
ये पूरा मामला तब सामने आया, जब ट्रेजरी व अकाउंट्स विभाग के कमिश्नर भास्कर लक्षकार ने राज्यभर में ऑडिट की शुरुआत की। उन्होंने सघन जांच कराई तो पता चला कि हजारों कर्मचारी ऐसे हैं, जिनकी सैलरी सरकारी खजाने से निकली ही नहीं, लेकिन ये कर्मचारी अभी भी सरकारी रिकॉर्ड में हैं। यानी नाम, पद, कर्मचारी कोड आदि सब कुछ सिस्टम में चालू है। कमिश्नर लक्षकार ने इस पर और गहराई से जांच की तो पाया कि ये सिलसिला लंबे समय से चल रहा है।
अब क्या कर रही है सरकार?
कैसे हुआ खुलासा?
कमिश्नर भास्कर लक्षकार ने 'द सूत्र' से बातचीत में कहा कि यह गड़बड़ी इसलिए सामने आई, क्योंकि पहले का सिस्टम ऑफलाइन था, जिससे ट्रैकिंग करना मुश्किल होता था। अब नया IFMIS सिस्टम (Integrated Financial Management Information System) लागू हुआ है, जिससे डेटा ज्यादा पारदर्शी हो गया है। इस सिस्टम से यह पता चला कि कई कर्मचारियों की सैलरी दिसंबर 2024 से नहीं निकली है, लेकिन फिर भी उनके नाम सिस्टम में चालू हैं। इनमें से कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, कुछ का निधन हो गया, कुछ दूसरे विभागों में ट्रांसफर या मर्ज हो गए, लेकिन उनके Exit का प्रोसेस IFMIS में पूरा नहीं हुआ, यानी उनके रिटायरमेंट या मृत्यु की जानकारी सिस्टम में डाली ही नहीं गई। यह कोई घोटाला नहीं है, जांच की सतत प्रक्रिया है।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari