एमपी में एक हजार से ज्यादा सरकारी पदों पर निकली भर्ती, एक सितंबर तक करें अप्लाई

Kaushiki | Aug 19, 2026, 10:16 IST
Share
MPPEB Recruitment 2026
MPPEB Recruitment 2026

मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रुप-3 के तहत सब इंजीनियर और लैब टेक्नीशियन समेत 1040 पदों पर भर्ती निकाली है। 18 अगस्त से 1 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 6 अक्टूबर से होगी।

MPPEB Recruitment 2026:मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने ग्रुप-3 के तहत एक हजार 40 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

अगर आप सब इंजीनियर या लैब टेक्नीशियन बनना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार एक सितंबर तक अपना फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

एमपी में 1040 पदों पर निकली भर्ती

विभाग/कार्यालय/संस्थाकुल पद
संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म, म.प्र., भोपाल18
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सिवनी2
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, खण्डवा6
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, उमरिया1
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, मंडला3
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, अशोकनगर7
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, छिंदवाड़ा1
इंदौर विकास प्राधिकरण, इंदौर44
प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भोपाल293
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, मनावर/संबंधित कार्यालय6
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय/संबंधित कार्यालय3
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, संबंधित कार्यालय9
म.प्र. अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड, भोपाल49
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, संबंधित कार्यालय8
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सतना1
कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय, भोपाल12
संबंधित निगम/निर्माण विभाग14
संबंधित तकनीकी/विकास विभाग8
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, संबंधित जिला5
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, धार1
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, ग्वालियर क्षेत्र8
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, उज्जैन2
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, मऊगंज2
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, संबंधित जिला4
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, इटारसी1
म.प्र. के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, संबंधित जिला4
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, नीमच/मंदसौर क्षेत्र14
शासकीय विज्ञान एवं विकास/तकनीकी संस्थान1
म.प्र. राज्य सहकारी विपणन संघ/संबंधित कार्यालय12
संबंधित विकास प्राधिकरण11
म.प्र. गृह/तकनीकी विकास से संबंधित कार्यालय13
विज्ञान एवं तकनीकी विकास विभाग5
नर्मदा/विकास परियोजना संबंधी कार्यालय64
म.प्र. राज्य कृषि/विकास विभाग, भोपाल48
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, संबंधित जिला1
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, संबंधित कार्यालय4
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, संबंधित कार्यालय10
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, साँची2
भोपाल विकास प्राधिकरण, भोपाल36
संबंधित शासकीय इंजीनियरिंग/तकनीकी महाविद्यालय एवं कार्यालय10
इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सागर3
प्रमुख अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, मध्यप्रदेश, भोपाल290
इस भर्ती में अलग-अलग विभागों के कई महत्वपूर्ण पद शामिल किए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा मांग सब इंजीनियर भर्ती और ड्राफ्ट्समैन के पदों की है।

इसके अलावा प्रयोगशाला तकनीशियन के पदों पर भी सीधी भर्ती की जाएगी। भोपाल विकास प्राधिकरण में सब इंजीनियर के 36 पद भरे जाएंगे। वहीं इंदौर डेवलपमेंट अथॉरिटी में सब इंजीनियर के 44 पद रखे गए हैं।

यहां सबसे अधिक रिक्त पद

कार्यालयपद
प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भोपाल293
प्रमुख अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, भोपाल290
नर्मदा घाटी विकास परियोजना64
मप्र अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड, भोपाल49
संबंधित राज्य कृषि/विकास विभाग48
इंदौर विकास प्राधिकरण44
भोपाल विकास प्राधिकरण36

कितनी होगी एप्लीकेशन फीस

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन 500 रुपए रखा गया है।
  • इसके अलावा राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए एप्लीकेशन फी 250 रुपए है।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी 250 रुपए फीस देनी होगी।
  • अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों के लिए भी फीस 250 रुपए है।
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को भी एप्लीकेशन फी में 250 रुपए की छूट मिलेगी।

कैटेगरी मुताबिक रिजर्वेशन

कैटेगरीपद
UR381
EWS90
OBC156
SC141
ST272
कुल1,040

आयु सीमा और छूट के नियम

इस भर्ती (esb vacancy) के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल तय की गई है। मैक्सिमम एज लिमिट 40 साल रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एज में पांच साल की छूट मिलेगी। राज्य के नियमानुसार एज की कैलकुलेशन तय तारीख के आधार पर होगी। सभी केटेगरी के एलिजिबल कैंडिडेट समय पर अपना आवेदन पूरा कर लें।

2267cb23-944
2267cb23-944


6 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल मेंभर्ती परीक्षा का आयोजन छह अक्टूबर से किया जाएगा। परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड पर दर्ज होगी। उम्मीदवार कर्मचारी चयन मंडल की ऑफिसियल वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें। परीक्षा की तारीख में बदलाव से जुड़ा अपडेट वेबसाइट पर ही मिलेगा।

एडमिट कार्ड परीक्षा (mppeb) से कुछ दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। एमपी ईएसबी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर पूरा डिटेल नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और अपने सिलेबस को ध्यान से देखें।



आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

आवेदन करते समय उम्मीदवार के पास अपना आधार कार्ड होना अनिवार्य है। आधार कार्ड का यूआईडीएआई से वेरीफाई होना बेहद जरूरी है।

इसके अलावा पहचान के लिए वोटर आईडी या पैन कार्ड रख सकते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट का इस्तेमाल भी पहचान पत्र के रूप में होगा। उम्मीदवार फॉर्म भरते समय अपने सभी ओरिजिनल दस्तावेज पास में रखें।

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन

परीक्षा केंद्र पर सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। बायोमेट्रिक प्रक्रिया के समय अपना आधार कार्ड हमेशा अनलॉक रखें।

परीक्षा हॉल में देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिलेगी। सेंटर के अंदर मोबाइल, कैलकुलेटर और डिजिटल वॉच पूरी तरह बैन हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड और काला बॉल पेन लाना होगा।

एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन कराना है जरूरी

इस भर्ती में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में एक्टिव रजिस्ट्रेशन जरूरी है। बिना एम्प्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन के आपका आवेदन रद्द माना जा सकता है।

विशेष पिछड़ी जनजातियों को इस परीक्षा से कोई छूट नहीं दी गई है। बैगा, सहरिया और भारिया जनजाति के अभ्यर्थी एसटी वर्ग में ही आवेदन करेंगे। प्रमाण पत्रों की जांच केवल अंतिम नियुक्ति के समय की जाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 900 के ज्यादा पदों पर भर्ती, करें आवेदन

एमपी के सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, सरकार ने तैयार किया मास्टर प्लान

यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती शुरू

AI Future Jobs: 40% कंपनियों को डिग्री के साथ चाहिए AI स्किल्स, जानें कैसे बचेगी नौकरी

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • सब इंजीनियर भर्ती
  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
  • mppeb
  • MPPEB Recruitment
  • ऑनलाइन आवेदन
  • सब इंजीनियर
  • esb vacancy
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती