गुना ट्रिपल मर्डर केस, मां के अवैध संबंध से नाराज बेटे ने की 3 हत्याएं

Aman Vaishnav | Published:
Share
गुना ट्रिपल मर्डर केस
गुना ट्रिपल मर्डर केस

एमपी में गुना के म्याना में एक बेटे ने अपनी मां और उसके लिव-इन पार्टनर समेत 3 लोगों की हत्या कर दी। बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। जांच के दौरान पुलिस ने अलग-अलग कमरों से शव बरामद किए।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्यप्रदेश के गुना जिलेमें एक ही मकान सेतीन दिन के भीतरतीन शव मिले।
  • एक बेटेने अपनी मां,उनके साथीऔर एक अन्यकी गला रेतकर हत्याकी।
  • हत्या कीवजह मां के अवैध संबंधऔर जमीन काविवाद बताई गई।
  • शवोंकी पहचान को लेकरशुरुआत में भारी भ्रमहुआ, एक शव का गलतअंतिम संस्कार तकहो गया।
  • पुलिसने मुख्य आरोपीऔर उसकेमौसेरे भाईको गिरफ्तारकर लिया है।

बदबू से मिला पहला सुराग

गुना के म्याना के हनुमानमंदिर के पास एकमकान से तेज बदबू आरही थी। आस-पड़ोसके लोगों नेइसकी सूचना पुलिसको दी।पुलिसपहुंची तोमकान बाहर से बंदथा।

पुलिस जब गेट तोड़करअंदर गई तो एककमरे में सड़ाहुआ शव पड़ाथा। शव कईदिन पुराना था औरमौत तीन से चारदिन पहले होने काअनुमान लगाया गया।

शुरुआतमें उस शवकी पहचानम्याना निवासीओमप्रकाश शर्मा के रूपमें हुई।परिजनों ने मान लिया औरअंतिम संस्कारभी कर दिया।

54c0694c-67e
54c0694c-67e


दूसरे कमरे से निकले दो और शव

रविवार, 21 जून कीघटना की जांचअभी चल ही रहीथी कि, सोमवार, 22 जून कीसुबह उसीपरिसर के एकबंद कमरे सेदो और शवमिले।

दोनों शवभी सड़ी-गलीहालत में ही थे। जांच के बादपोस्टमार्टम के लिएदोनों शव जिलाअस्पताल भेजे गए।

जांच मेंसामने आया किमहिला का शवबदरवास निवासीविंदा बाईजाटव का है।पुरुष शव कोकोलारस निवासी रामकिशन जाटव का बतायागया।

पहचान का भ्रम, गलत शव का अंतिम संस्कार

यहीं से मामला और उलझगया। रामकिशन जाटव के बेटे ने सोमवार कोमिले पुरुष शव की पहचान अपने पिता केरूप में माननेसे इनकार करदिया।

पुलिसने दोबारापहचान कराई। इसबार परिजनोंने पैरों औरगले की चेनके आधार परउस शव कोओमप्रकाश शर्मा काबताया।

तब सचसामने आया। रविवार को जिस शव को ओमप्रकाशशर्मा समझकर अंतिम संस्कार किया गया था,वह दरअसल रामकिशन जाटव का शव था। सोमवारको विंदा बाई के साथ मिला पुरुष शव असलमें ओमप्रकाश शर्मा का निकला।

ea6bc7ab-2c0
ea6bc7ab-2c0


CCTV और FSL से टूटी गुत्थी

तीन शवमिलने के बाद गुना पुलिस ने कई टीमेंबनाईं। सीसीटीवीफुटेज खंगाले गए। साइबर टीमसक्रिय की गई।

फोरेंसिक साइंस लैबकी मददली गई। साथ ही घटनास्थल, मृतकों और संदिग्धों कीगतिविधियों का बारीकी से विश्लेषण कियागया। इसी आधार पर पुलिस आरोपियों तकपहुंची।

80de5d67-fc9
80de5d67-fc9


मां के संबंध और जमीन विवाद बनी वजह

गुना एसपी हितिका वासल नेसोमवार शाम तो इस मामले का खुलासा किया।उन्होंने बताया कि विंदा बाई का बेटासीताराम इस ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपीहै।

पुलिस के अनुसार, सीताराम को अपनीमां के ओमप्रकाश शर्मा के साथ कथितसंबंधों पर आपत्ति थी। इसके अलावा जमीनको लेकर भी विवाद चल रहा था। इसी रंजिशमें उसने हत्या की साजिश रची।

18 जून को शराब पार्टी में हुई तीन हत्याएं

जानकारी के अनुसार 18 जून को विंदा बाई, ओमप्रकाशशर्मा और रामकिशन जाटव एक साथ मौजूद थे।शराब का दौर चल रहा था।

मौका देखकरसीताराम ने अपने मौसेरे भाई सुरेंद्र औरएक अन्य साथी के साथ मिलकर तीनों का गलादबा दिया।

हत्या के बाद तीनों आरोपीशवों को कमरों में छोड़कर फरार हो गए। कईदिनों तक कमरे बंद पड़े रहे। शव सड़तेरहे और बदबू बाहर तक फैली, तब जाकरपर्दाफाश हुआ।

पुलिस ने सीताराम औरसुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरेआरोपी की तलाश अभी जारी है।

ये खबरें भी पढ़िए...

मर्डर केस: भाजपा नेत्री संगीता रजक की गोली लगने से मौत, विवाद शांत कराने आईं थी घर से बाहर

क्राइम न्यूज : छतरपुर में पुलिस कस्टडी में चार की मौत, हाई कोर्ट ने सरकार और DGP से मांगा जवाब

एमपी न्यूज: कार में बन रही थी रील तभी सामने से टकरा गई बाइक, 3 की मौत

मध्यप्रदेश न्यूज: हर दिन करंट लगने से तीन की मौत, तारों में उलझी विभाग की चेतावनी

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • क्राइम न्यूज
  • अवैध संबंध
  • मर्डर केस
  • गला रेतकर हत्या
  • गुना
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड

By Sandeep Kumar

एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

By Umeshwari Baghel

रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम

By Jageshwar Prasad

खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम