बेटी ऊपर से दिव्यांग, सहन नहीं कर पाई दादी, दबा दिया नवजात पोती का गला

Vikram Jain | Nov 09, 2024, 20:55 IST
Share
MP Gwalior Life imprisonment to grandmother who killed newborn granddaughter
MP Gwalior Life imprisonment to grandmother who killed newborn granddaughter

ग्वालियर की विशेष अदालत ने 3 दिन की पोती की जान लेने वाली बेहरम दादी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि समाज के ऐसे दुश्मनों पर रहम नहीं किया जा सकता।

GWALIOR. घर में नवजात पोती के जन्म की खुशियां मनाने और गोद में खिलाने की जगह इसकी जान लेने वाली निर्दयी दादी को अदालत ने उम्रभर के लिए सलाखों के पीछे भेज दिया है। ग्वालियर में विशेष अदालत ने अपनी ही नवजात पोती की हत्या करने वाली दादी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी महिला पर 1 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। मासूम की हत्या के मामले में फैसला सुनाते हुए अदालत ने कहा कि समाज के ऐसे दुश्मनों पर रहम नहीं किया जा सकता।

जानें बेरहम दादी की करतूत

पूरा मामला ग्वालियर के गोलपाड़ा किला गेट क्षेत्र का है। यहां रहने वाली रहने वाले महिला प्रेमलता चौहान ने बहू काजल की खुशियां उजाड़ दी थी। सास ने बहू से आस लगाई थी कि बहू पहली संतान के रुप में बेटे को जन्म देगी, जिसके बाद बहू ने कमला राजा अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। नवजात एक हाथ से दिव्यांग पैदा हुई थी। घर में बेटी का जन्म ऊपर से दिव्यांग होना सास सहन नहीं कर पाई। इस बच्ची के बायां हाथ कोहनी के नीचे से नहीं था। इसके बाद सास ने बहू को उलाहने दिए, तरह- तरह की बातें बोली, इसी बीच प्रेमलता चौहान ने मौका मिलते ही हैवानियत की हदें पार कर जन्म के तीसरे दिन मासूम पोती का गला दबाकर हत्या कर दी।

सुलाने के बहाने लिया और दबा दिया पोती का गला

आरोप लगा था कि जन्म के दो दिन बाद प्रेमलता चौहान ने बहू काजल से दूधमुंही पोती को सुलाने के बहाने लिया था। इसके बाद उसने मासूम बच्ची को कंबल में लपेटा और गला घोंटकर अस्पताल में ही उसकी जान ले ली थी। इस दौरान मां काजल सास से बेटी को मांगती रही, लेकिन उससे बेटी को नहीं दिया, तब मासूम की किलकारियां शांत हो चुकी थी। इसके बाद सारी बातें बहू ने मायके पक्ष को बताई थी।

पुलिस ने दर्ज किया था हत्या का केस

नवजात की मौत के मामले में बहू काजल ने सास प्रेमलता के खिलाफ कंपू पुलिस थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला प्रेमलता के खिलाफ पोती की हत्या का केस दर्ज किया था। साथ ही मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया था। यही नहीं बेरहम दादी ने कई दिनों तक अपना पाप छिपाया। इतनी ही नहीं नवरात्रि में कन्याभोज कराकर उन्हें गिफ्ट देने का ढोंग भी किया।

ऐसे दुश्मनों पर रहम करना ठीक नहीं

मार्च 2024 में हुई बच्ची की हत्या के 7 महीने बाद मासूम को न्याय मिला है। अब मामले में विशेष न्यायालय ने दूध मुंही पोती की जान लेने वाली दादी प्रेमलता चौहान को आजीवन कारावास से दंडित किया है। साथ ही 1 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने आरोपी दादी के खिलाफ पेश सबूतों को आधार मानते हुए फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि समाज में कन्या भ्रूण हत्या की बढ़ती प्रवृत्ति एक स्वस्थ्य समाज के लिए घातक है। समाज के ऐसे दुश्मनों के खिलाफ रहम करना उचित नहीं है। मामले में दोषी महिला गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Gwalior News
  • ग्वालियर क्राइम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • आजीवन कारावास
  • हत्या
  • आजीवन कारावास की सजा
  • कोर्ट का फैसला
  • विशेष अदालत
  • नवजात बेटी की हत्या
  • पोती की हत्यारी दादी को उम्रकैद
  • दादी ने ली पोती की जान
  • बेरहम दादी
  • कन्या भ्रूण हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग