MP Nursing Exam: 3 साल का इंतजार खत्म, नर्सिंग की परीक्षाएं आज से हुईं शुरू

Vikram Jain | Sept 25, 2024, 16:09 IST
Share
MP Gwalior Nursing examinations start after three years
MP Gwalior Nursing examinations start after three years

मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर के निर्देश पर आज, बुधवार से नर्सिंग की परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही हैं। जीआरएमसी और पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों सेंटर पर एग्जाम में 36 कॉलेज के 1 हजार 553 स्टूडेंट्स शामिल हुए।

GWALIOR. 3 साल से नर्सिंग परीक्षा (MP Nursing Exam) का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के चेहरे बुधवार को खिल उठे हैं। मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर के निर्देश पर आज, बुधवार से नर्सिंग की परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही हैं। ग्वालियर में जीआरएमसी और पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग को एग्जाम सेंटर बनाया गया है। बुधवार को हुए एग्जाम में दोनों सेंटर पर 36 कॉलेज के 1 हजार 553 स्टूडेंट्स शामिल हुए।

एग्जाम सेंटर पर चेकिंग के साथ सख्ती

फर्जीवाड़ा को लेकर बदनाम हो चुकी नर्सिंग परीक्षा की छवि बदलने के लिए प्रशासन अलर्ट दिखा। इस बार एग्जाम सेंटर पर चेकिंग के साथ सख्ती देखने को मिली। परीक्षा केंद्र में छात्र-छात्राओं के प्रवेश से आधार कार्ड और पहचान पत्र की जांच की गई। साथ ही नकल को लेकर चेकिंग की गई। इस दौरान जिन स्टूडेंट्स के पास आधार कार्ड या आई कार्ड नहीं थे उन्हें सेंटर से वापस लौटा दिया गया।

परीक्षा होने से स्टूडेंट्स और पेरेंट्स खुश

परीक्षा के दौरान लंबे समय के बाद नर्सिंग की परीक्षा होने पर स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स के चेहरे पर खुशी दिखी। छात्र-छात्राओं ने कहा कि उन लोगों ने एग्जाम होने का सपना देखना भी छोड़ दिया था, लेकिन हाईकोर्ट से उन्हें इंसाफ मिला और अब परीक्षा शुरू हुई है।

एग्जाम के बाद होगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

बता दें कि बीएससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर सत्र 2021-22 की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई है। बुधवार को 1 हजार 553 परिक्षार्थी एग्जाम शामिल हुए। कल गुरुवार को पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर का एग्जाम होना है। शुक्रवार को एमएसएस नर्सिंग फर्स्ट ईयर की परीक्षा होगी। साथ ही इस बार परीक्षा आयोजित होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी तुरंत आयोजित कराएगा। इन छात्रों का दो महीने में रिजल्ट भी जारी होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी नर्सिंग परीक्षा
  • MP Nursing Exam 2024
  • नर्सिंग घोटाला
  • MP नर्सिंग घोटाला
  • ग्वालियर नर्सिंग परीक्षा शुरू
  • Gwalior GRMC College
  • ग्वालियर पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग
  • Gwalior PG College of Nursing
  • बीएससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर एग्जाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज